Today 16 November 2022 Daily Current Affairs For All Competition Exams, Latest & Daily Current Affairs 16-11-2022, Candidates Can Check State & India Level Competition Exam GK PDF

दैनिक समसामयिकी (Current Affairs) के मुद्दों की महत्त्वपूर्ण जानकारी आज के इस लेख द्वारा उपलब्ध कराई गई है, जो सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में उपयोगी है और हम रोज आपको ऐसे ही gk today current affairs in hindi मैं रोज provide करवाएंगे, और आप Current Affairs In Hindi PDF प्राप्त कर सकतें हो।

Latest & Daily Current Affairs 16 November 2022

1. 12 नवंबर को मनाया गया राष्ट्रीय पक्षी दिवस

• प्रतिवर्ष 12 नवंबर को राष्ट्रीय पक्षी दिवस मनाया जाता है। 12 नवंबर डॉ. सलीम अली का जन्म दिवस है, वे विश्वविख्यात पक्षी विशेषज्ञ एवं प्रकृतिवादी थे। वे भारत के ऐसे पहले व्यक्ति थे जिन्होंने भारत भर में व्यवस्थित रूप से पक्षी सर्वेक्षण का आयोजन किया और पक्षियों पर लिखी उनकी किताबों ने भारत में पक्षी-विज्ञान के विकास में काफी मदद की। भारत में इन्हें “पक्षी मानव” के नाम से भी जाना जाता था।

Govt Job Update & Exam Notes के लिए फॉर्म भरे

2. मणिपुर में आज आयोजित किया जाएगा अमूर फाल्कन फेस्टिवल

• 14 नवंबर, 2022 को मणिपुर के तामेंगलोंग जिले में अमूर फाल्कन फेस्टिवल का 7वाँ संस्करण आयोजित किया जाएगा। दुनिया में सबसे लंबे समय तक उड़ने वाले प्रवासी पक्षी अमूर फाल्कन (बाज़) के संरक्षण के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए इस महोत्सव का आयोजन वर्ष 2015 से किया जा रहा है। दिन भर चलने वाला त्योहार आम तौर पर नवंबर के पहले या दूसरे सप्ताह में मनाया जाता है।

Today 16 November 2022 Daily Current Affairs

3. कबड्डी विश्व कप 2025 की मेजबानी करेगा ब्रिटेन का वेस्ट मिडलैंड्स

• विश्व कबड्डी महासंघ (WKF) के तत्वाधान में खेले जाने वाले 2025 कबड्डी विश्व कप की मेजबानी ब्रिटेन का वेस्ट मिडलैंड्स करेगा। कबड्डी विश्व कप में भारतीय पुरुष टीम का दबदबा रहा है जिसने 10 में से 9 बार विश्व कप का खिताब जीता है। यह पहली बार है कि कबड्डी विश्व कप एशिया के बाहर आयोजित किया जाएगा।

• इंग्लैंड कबड्डी, स्कॉटिश कबड्डी और ब्रिटिश कबड्डी लीग द्वारा आयोजित इस टूर्नामेंट में भारत, ईरान और पाकिस्तान सहित कम से कम 16 टीमें (पुरुष और महिलाएं) शामिल होंगी। इसका आयोजन 2025 की पहली तिमाही के दौरान होगा।

4. पी.वी. सिंधु ने फिट इंडिया स्कूल सप्ताह के शुभंकर तूफान और तूफानी का किया शुभारंभ

• 10 नवंबर, 2022 को ओलंपिक पदक विजेता पी.वी. सिंधु ने वर्ष 2022 के लिए फिट इंडिया मूवमेंट की फिट इंडिया स्कूल वीक पहल के लिए शुभंकर ‘तूफान और तूफानी’ लॉन्च किया है। फिट इंडिया स्कूल वीक का चौथा संस्करण 15 नवंबर, 2022 को शुरू होगा जिसमें एक महीने के लिए भारत भर के विभिन्न स्कूल 4 से 6 दिनों तक विभिन्न रूपों में फिटनेस और खेल का जश्न मनाएंगे और स्कूल बिरादरी के बीच इसके महत्व की पुष्टि करेंगे।

5. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ‘ई-कुंभ’ पोर्टल किया लॉन्च

• 11 नवंबर, 2022 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ‘ई-कुंभ’ नाम से एक नया पोर्टल लॉन्च किया है। ‘ई-कुंभ’ का पूर्ण रूप ‘नॉलेज अनलीशड इन मल्टीपल इंडियन लैंग्वेजेज़’ है। इस पोर्टल पर 12 अनुसूचित भारतीय भाषाओं में इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम और उनसे संबंधित किताबें उपलब्ध होंगी। 

• इसके अलावा उन्होंने उड़िया भाषा में ‘अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद’ (AICTE) की इंजीनियरिंग किताबों और ‘वैज्ञानिक एवं तकनीकी शब्दावली आयोग’ (CSTT) द्वारा विकसित उड़िया भाषा में 50,000 तकनीकी शब्दों की शब्दावली का भी विमोचन किया.

6. भारतीय जैविक डेटा केंद्र का फरीदाबाद में किया गया उद्घाटन

• हाल ही में केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने फरीदाबाद, हरियाणा में जीव विज्ञान डेटा के लिए भारत के पहले राष्ट्रीय भंडार ‘भारतीय जैविक डेटा केंद्र’ (IBDC) का उद्घाटन किया है। IBDC की स्थापना क्षेत्रीय जैव प्रौद्योगिकी केंद्र (RCB), फरीदाबाद में राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC), भुवनेश्वर में एक डेटा ‘डिजास्टर रिकवरी’ साइट के साथ की गई है। इसमें लगभग 4 पेटाबाइट्स की डेटा स्टोरेज क्षमता और ‘ब्रह्म’ हाई परफॉर्मेंस कंप्यूटिंग सुविधा है।

7. रिलायंस चेन्नई में भारत का पहला मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक पार्क बनाएगी

• रिलायंस इंडस्ट्रीज चेन्नई में देश का पहला मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक पार्क बनाने जा रही है। इस अत्याधुनिक फ्रेट हैंडलिंग फैसिलिटी में कई तरह के ट्रांसपोर्ट के एक्सेस होगा और इसे 3 चरणों में बनाया जाएगा। इस प्रोजेक्ट को रिलायंस इंडस्ट्रीज पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) के तहत बनाने जा रही हैं। इसकी कुल लागत करीब 1424 करोड़ रुपये होगी। 

• इसमें करीब 783 करोड़ रुपये का निवेश रिलायंस करेगी। सड़क, परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने जानकारी देते हुए कहा कि इसका पहले चरण का काम 2025 तक पूरा होने की उम्मीद है।

8. ग्रेग बार्कले दुबारा ICC के अध्यक्ष बने, जय शाह बने वित्त-वाणिज्यिक मामलों की समिति के प्रमुख

• 12 नवंबर, 2022 को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद् (ICC) बोर्ड ने सर्वसम्मति से ग्रेग बार्कले को दुबारा अध्यक्ष चुना गया है। बार्कले को दूसरे दो साल के कार्यकाल के लिए स्वतंत्र अध्यक्ष के रूप में फिर से चुना गया। जिम्बाब्वे के तवेंगवा मुकुहलानी के नाम वापस लेने से बार्कले को निर्विरोध चुना गया। 

• ग्रेग बार्कले ऑकलैंड में कमर्शियल वकील हैं। बार्कले को नवंबर 2020 में ICC अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया था। वहीं, बीसीसीआई सचिव जय शाह को आईसीसी की ताकतवार वित्त एवं वाणिज्यिक मामलों की समिति का प्रमुख चुना गया।

9. 41वाँ भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला आज से नई दिल्ली में होगा शुरू

• 14 नवंबर, 2022 को 41वाँ अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला नई दिल्ली में शुरू हो रहा है। वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल मेले का उद्घाटन करेंगे। यह मेला 27 नवम्बर, 2022 तक चलेगा। इस बार मेले का मुख्य विषय वोकल फॉर लोकल-लोकल टू ग्लोबल है। आजादी का अमृत महोत्सव के दौरान आयोजित होने की वजह से इसका खास महत्व है। 

• व्यापार मेले में 29 राज्य और केंद्र-शासित प्रदेश हिस्सा ले रहे हैं। इसमें बिहार, झारखण्ड और महाराष्ट्र सहयोगी राज्य के तौर पर हिस्सा ले रहे हैं जबकि उत्तर प्रदेश और केरल पर विशेष रूप से ध्यान केन्द्रित किया गया है।

10. इंग्लैंड ने जीता आईसीसी टी20 पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2022 का खिताब

• 13 नवंबर, 2022 को इंग्लैंड ने आईसीसी टी20 पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2022 का खिताब जीता है। मेलबर्न क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए फाइनल में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को हराकर अपना दूसरा आईसीसी टी20 पुरुष क्रिकेट विश्व कप जीता है।

Daily Current Affairs 16 November 2022 PDF