Today 13 September 2022 Daily Current Affairs For All Competition Exams, Latest & Daily Current Affairs 13-09-2022, Candidates Can Check State & India Level Competition Exam GK Questions
दैनिक समसामयिकी (Current Affairs) के मुद्दों की महत्त्वपूर्ण जानकारी आज के इस लेख द्वारा उपलब्ध कराई गई है, जो सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में उपयोगी है और हम रोज आपको ऐसे ही gk today current affairs in hindi मैं रोज provide करवाएंगे, और आप Current Affairs In Hindi PDF प्राप्त कर सकतें हो।
Daily Current Affairs 13 September 2022
1. किंग चार्ल्स III बनें ब्रिटेन के नए सम्राट
• 11 सितंबर, 2022 को किंग चार्ल्स III ब्रिटेन के नए सम्राट बन गए है। 73 वर्षीय चार्ल्स ब्रिटेन की महारानी एलिज़ाबेथ द्वितीय के निधन के बाद देश के नए राजा घोषित किये गए थे। इनकी ताजपोशी लंदन के सेंट जेम्स पैलेस में की गई। अब किंग चार्ल्स, राष्ट्रमंडल के प्रमुख और यूके के अलावा 14 कॉमनवेल्थ देशों के भी राजा होंगे। राजा के रूप में इन्हें ‘किंग चार्ल्स III’ के नाम से जाना जाएगा।
2. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्रेटर नोएडा में अंतर्राष्ट्रीय डेयरी संघ विश्व डेयरी सम्मेलन 2022 का किया उद्घाटन
• 12 सितंबर, 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्रेटर नोएडा में स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में ‘अंतर्राष्ट्रीय डेयरी संघ विश्व डेयरी सम्मेलन-2022’ का उद्घाटन किया है। चार दिवसीय वह सम्मेलन 12 से 15 सितंबर तक आयोजित किया जा रहा है। इसमें भारत समेत दुनिया भर के डेयरी क्षेत्र के हितधारक हिस्सा लें रहे हैं, जिसमें उद्योग जगत के लीटर, विशेषज्ञ, किसान और नीति निर्माता शामिल हैं।
3. कार्लोस अल्कराज़ और इगा स्वियाटेक ने जीता यूएस ओपन 2022 का खिताब
• सितंबर, 2022 में स्पेन का कार्लोस अल्कराज़ ने यूएस ओपन 2022 में पुरुष एकल का खिताब जीता है। 19 वर्षीय कार्लोस का यह पहला ग्रैंड स्लैम ख़िताब है। इसके साथ ही वह नंबर-1 रैंक हासिल करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं। अल्कराज़ ने यूएस ओपन फाइनल में नॉर्वे के कैस्पर रूड को हराकर यह उपलब्धि और 2.6 मिलियन डॉलर की पुरस्कार राशि अपने नाम की है।
4. राजस्व खुफिया निदेशालय ने हेरोइन की तस्करी को रोकने के लिए ‘गियर बॉक्स’ ऑपरेशन किया शुरू
• हाल ही में राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने हेरोइन की तस्करी को रोकने के लिये ऑपरेशन ‘गियर बॉक्स’ शुरू किया, जिसमें कोलकाता बंदरगाह से 39.5 किलोग्राम प्रतिबंधित पदार्थ जब्त किया गया। स्वापक औषधि और मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम के प्रावधानों के तहत हेरोइन की जाँच की गई और उसे जब्त कर लिया गया।
5. भारतीय नौसेना के बेड़े में शामिल हुआ स्टील्थ युद्धपोत तारागिरी
• 11 सितंबर, 2022 को भारतीय नौसेना के प्रोजेक्ट 17A (P17A) के पाँचवें स्टील्थ फ्रिगेट (YD 12653) को मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (मुंबई) में लॉन्च किया गया। इस फ्रिगेट का नाम गढ़वाल में स्थित हिमालय में एक पहाड़ी श्रृंखला के नाम पर ‘तारागिरी’ रखा गया है। लॉन्च के बाद ‘तारागिरी’ मझगाँव डॉकयार्ड शिपबिल्डर्स लि. (MDL) में अपने दो साथी जहाज़ों के साथ शामिल हो जाएगा। इसके बाद उसे सुसज्जित करके भारतीय नौसेना को सौंप दिया जाएगा।
6. श्रीलंका ने पाकिस्तान को हराकर एशिया कप 2022 की ट्रॉफी जीती
• 27 अगस्त से 11 सितंबर, 2022 तक संयुक्त अरब अमीरात (UAE) एशिया कप 2022 का आयोजन किया गया है। पहले इसका आयोजन श्रीलंका में ही होना था लेकिन श्रीलंका की आर्थिक स्थिति और राजनीतिक अशांति के कारण इसका आयोजन UAE किया गया।
• दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए फाइनल मैच में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 23 रनों से हराकर एशिया कप 2022 की ट्रॉफी जीती है। इसके साथ ही श्रीलंका छठी बार एशिया कप का चैंपियन बना है। श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा को मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार दिया गया।
7. अमेरिका में 9/11 हमले की 21वीं बरसी मनाई गई
• 11 सितंबर, 2022 को अमेरिका में वर्ष 2001 को हुए आतंकवादी हमले की 21वीं बरसी मनाई गई। राष्ट्रपति जो बाइडेन ने पेंटागन में पुष्पांजलि अर्पित कर हमले में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दी है।
• 9/11 हमले की 21वीं बरसी ऐसे समय में मनाई गई है, जब अफगानिस्तान से अमेरिकी बलों की पूर्ण वापसी को एक साल पूरा हो चुका है। 11 सितंबर, 2001 को हुए आतंकवादी हमले के जवाब में अमेरिका और उसके सहयोगी देशों के बलों ने अफगानिस्तान में लंबा अभियान चलाया था।
8. नागालैंड में पहला नागा मिर्च महोत्सव 2022 किया गया आयोजित
• 10 सितंबर, 2022 को नागालैंड में कोहिमा जिले में पहली बार ‘नागा मिर्चा महोत्सव 2022’ आयोजित किया गया था। इस महोत्सव का आयोजन बागवानी विभाग द्वारा किया गया था। नागा मिर्च दुनिया की सबसे तीखी मिर्च मानी जाने वाली नागा मिर्चा (किंग चिली) को एसएचयू पर आधारित दुनिया की सबसे तीखी मिर्च की सूची में लगातार शीर्ष पांच में रखा गया है।
• इसे राजा मिर्चा, भूत जोलोकिया या घोस्ट पेपर के नाम से भी जाना जाता है। इसे 2008 में भौगोलिक संकेत (जीआई) टैग प्रदान किया गया है। यह सोलानेसी परिवार के जीनस कैप्सिकम से संबंधित है।
9. पूर्वी लद्दाख में भारतीय सेना ने किया पर्वत प्रहार सैन्य अभ्यास
• हाल ही में भारतीय सेना ने लद्दाख में पर्वत प्रहार सैन्य अभ्यास किया है। सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने 10 सितंबर 2022 को इस सैन्य अभ्यास में उपस्थित हुए थे। यह सैन्य अभ्यास उस समय किया जा रहा है जब गोगरा हाइट्स-हॉट स्प्रिंग्स (पेट्रोलिंग पाइंट 15) क्षेत्र में भारत और चीन के सेनाओं की वापसी की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। 8 सितंबर से शुरू हुई प्रक्रिया 12 सितंबर 2022 तक पूरी हो जाएगी।
10. उत्तर कोरिया ने खुद को परमाणु संपन्न देश घोषित किया
• हाल ही में उत्तर कोरिया ने ऐसा कानून पास किया है जो उसकी सुरक्षा के लिए परमाणु हमला करने की स्वत: इजाजत देता है। इस कानून के पास होने के बाद उत्तर कोरिया आधिकारिक रूप से परमाणु संपन्न देशों की सूची में शामिल हो गया है। यह कानून ऐसे समय में पास किया गया है जब उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया के संबंध टूट रहे हैं।
lATEST & DAILY Current Affairs 13 September 2022 PDF
