Today 13 October 2022 Daily Current Affairs For Competition Exams, Latest & Daily Current Affairs 13-10-2022, दैनिक घटनाओं की जानकारी हिंदी में देखे, यहाँ से देखे राज्य और देश में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण प्रश्न |

दैनिक समसामयिकी (Current Affairs) के मुद्दों की महत्त्वपूर्ण जानकारी आज के इस लेख द्वारा उपलब्ध कराई गई है, जो सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में उपयोगी है और हम रोज आपको ऐसे ही gk today current affairs in hindi मैं रोज provide करवाएंगे, और आप Current Affairs In Hindi PDF प्राप्त कर सकतें हो।

Latest & Daily Current Affairs 13 October 2022

1. 12 अक्टूबर को मनाया गया विश्व अर्थराइटिस दिवस

• प्रतिवर्ष 12 अक्टूबर को विश्व अर्थराइटिस दिवस/विश्व गठिया दिवस मनाया जाता है। विश्व अर्थराइटिस दिवस 2022 की थीम ‘It’s in your hands, take action’ है। इसका उद्देश्य आर्थराइटिस के बढ़ते खतरे को कम करना तथा इस बारे में लोगों को जागरूक करना है। विश्व अर्थराइटिस दिवस की स्थापना वर्ष 1996 में अर्थराइटिस और रूमेटिज़म इंटरनेशनल (ARI) द्वारा की गई थी।

Today 13 October 2022 Daily Current Affairs

2. न्यायमूर्ति डी.वाई. चंद्रचूड़ होंगे भारत के 50वें मुख्य न्यायाधीश 

• 09 नवंबर, 2022 को न्यायमूर्ति डी. वाई. चंद्रचूड़ दो साल की अवधि के लिये भारत के 50वें मुख्य न्यायाधीश (CJI) के रूप में कार्यभार संभालेंगे। 08 नवंबर, 2022 को वर्तमान मुख्य न्यायाधीश यू.यू. ललित सेवानिवृत्त हो रहे हैं। डी. वाई. चंद्रचूड़ वह भारत के 16वें और सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति वाई. वी. चंद्रचूड़ के पुत्र हैं।

3. केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने अपनी तरह का पहला वाटर स्पोर्ट्स सेंटर का किया उद्घाटन

• हाल ही में केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में एक वाटर स्पोर्ट्स सेंटर का उद्घाटन किया। हिमाचल प्रदेश में अपनी तरह का यह पहला वाटर स्पोर्ट्स सेंटर भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) और राष्ट्रीय ताप विद्युत निगम (NTPC) द्वारा संयुक्त रूप से शुरू किया गया है। इस कार्यक्रम के दौरान साई और एनटीपीसी के बीच संबंधित सहमति पत्र (MoU) का भी आदान-प्रदान किया गया।

4. असमानता सूचकांक में भारत 123वाँ स्थान पर रहा

• 11 अक्टूबर, 2022 को जारी ‘असमानता सूचकांक में कमी लाने की नवीनतम प्रतिबद्धता 2022’ (Commitment to Reducing Inequality Index- CRII) में भारत ने छह पायदान का सुधार कर 123वाँ स्थान प्राप्त किया है। हालांकि, स्वास्थ्य क्षेत्र में खर्च के मामले में भारत सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले देशों में बना हुआ है। इस सूचकांक को ऑक्सफैम इंटरनेशनल ऐंड डेवलपमेंट फाइनेंस इंटरनेशनल (DFI) तैयार करता है।

5. गृहमंत्री अमित शाह ने बिहार के सिताब दियारा में जयप्रकाश नारायण की 14 फीट ऊँची प्रतिमा का किया अनावरण

• 11 अक्टूबर, 2022 को जय प्रकाश नारायण की 120वीं जयंती पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार के सारण जिले में सीताब दियारा गांव में जयप्रकाश नारायण की 15 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया है। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय और कई अन्य नेता उपस्थित थे।

6. नई दिल्ली में वाडा एथलीट बायोलॉजिकल पासपोर्ट संगोष्ठी 2022 का किया जा रहा आयोजन

• 12 से 14 अक्टूबर, 2022 तक नई दिल्ली में WADA एथलीट बायोलॉजिकल पासपोर्ट (ABP) संगोष्ठी 2022 का आयोजन किया जा रहा है। ये तीसरी WADA ABP संगोष्ठी है और पहली बार भारत इसकी मेज़बानी कर रहा है। ऐसी पहली संगोष्ठी नवंबर 2015 में दोहा, क़तर में और दूसरी संगोष्ठी 2018 में इटली के रोम में किया गया था। 

• WADA ABP संगोष्ठी 2022 का आयोजन राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (NADA) और राष्ट्रीय डोप जाँच प्रयोगशाला (NDTL) कर रही है। इसमें 56 देशों के 200 से ज़्यादा प्रतिभागी, वाडा के अधिकारी, विभिन्न राष्ट्रीय डोपिंग रोधी संगठन, एथलीट पासपोर्ट प्रबंधन इकाइयाँ इत्यादि भाग ले रहे हैं।

7. टाइम्स हायर एजुकेशन ने जारी की वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2023

• 12 अक्टूबर, 2022 को टाइम्स हायर एजुकेशन (THE) ने वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2023 जारी की है। ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय 104 देशों के 1799 विश्वविद्यालयों में सर्वश्रेष्ठ संस्थान के रूप में उभरा है।

8. सूर्य के रहस्यों को जानने के लिए चीन ने लॉन्च किया कुआफू-1 उपग्रह

• चीन ने अपने निर्माणाधीन अंतरिक्ष स्टेशन को सफलतापूर्वक एकीकृत करने और अपने चंद्र मिशन के अगले चरण को मंजूरी देने के बाद एक नई वेधशाला शुरू की है जो सूर्य से जुड़े रहस्यों का पता लगाएगी। इसके लिए उन्नत अंतरिक्ष-आधारित सौर वेधशाला (ASO-S) को लॉन्ग मार्च-2D रॉकेट पर लॉन्च किया गया था। चीनी पौराणिक कथाओं में सूर्य का पीछा करने वाले एक विशालकाय उपग्रह के नाम पर कुआफू-1 नाम रखा गया है।

9. जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को पद्म विभूषण से किया गया सम्मानित

• जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को पद्म विभूषण 2021 से सम्मानित किया गया। दिवंगत शिंजो आबे की पत्नी श्रीमती अकी आबे ने 11 अक्टूबर, 2022 को जापान में भारतीय राजदूत संजय कुमार वर्मा से यह पुरस्कार ग्रहण किया। जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे, जो सबसे लंबे समय तक जापान के प्रधानमंत्री पद पर रहे, लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी से जुड़े हुए थे। वे वर्ष 2006 में पहली बार जापान के प्रधानमंत्री पद के लिये चुने गए थे।

10. सूरत में 36वें राष्ट्रीय खेलों का हुआ समापन

• 12 अक्टूबर, 2022 को सूरत में 36वें राष्ट्रीय खेलों का समापन हो गया है। 36वें राष्ट्रीय खेलआयोजन- 29 सितम्बर से 12 अक्टूबर 2022आयोजन स्थल- गुजरात (6 शहर)उद्घाटन- अहमदाबाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वाराशुभंकर- सावज (एशियाई शेर)थीम- एकता के लिए खेल

Daily Current Affairs 13 October 2022 PDF