Today 12 November 2022 Daily Current Affairs For Competition Exams, Latest & Daily Current Affairs 12-11-2022, Candidates Can Check State & India Level Competition Exam GK Questions PDF
दैनिक समसामयिकी (Current Affairs) के मुद्दों की महत्त्वपूर्ण जानकारी आज के इस लेख द्वारा उपलब्ध कराई गई है, जो सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में उपयोगी है और हम रोज आपको ऐसे ही gk today current affairs in hindi मैं रोज provide करवाएंगे, और आप Current Affairs In Hindi PDF प्राप्त कर सकतें हो।
Daily Current Affairs 12 November 2022
1. 9 नवंबर को मनाया गया राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस
• प्रतिवर्ष 09 नवंबर को राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस (NLSD) मनाया जाता है। राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस (NLSD) की शुरुआत वर्ष 1995 में भारत के सर्वोच्च न्यायालय द्वारा समाज के गरीब एवं कमज़ोर वर्गों को सहायता व समर्थन प्रदान करने के लिये की गई थी। इस दिवस के आयोजन का मुख्य उद्देश्य सभी के लिये न्याय सुनिश्चित करने हेतु लोगों को कानून के बारे में जागरूक करना, साथ ही समाज के गरीब एवं कमज़ोर वर्गों को मुफ्त कानूनी सहायता व सलाह प्रदान करना है।
Govt Job Update & Exam Notes के लिए फॉर्म भरे

2. मधु कांकरिया और डॉ. माधव हाडा को बिहारी पुरस्कार से किया गया सम्मानित
• 09 नवंबर, 2022 को राजस्थान के उदयपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में चर्चित साहित्यकार मधु कांकरिया और डॉ. माधव हाडा को क्रमश: 2021 और 2022 का 31वाँ एवं 32वाँ बिहारी पुरस्कार प्रदान किया गया। ढाई लाख रुपए, प्रशस्ति पत्र और प्रतीक चिह्न प्रदान किए। यह पुरस्कार मधु कांकरिया को उनके उपन्यास ‘हम यहाँ थे’ के लिए और डॉ. माधव हाडा को उनकी आलोचनात्मक कृति ‘पचरंग चोला पहर सखी री’ के लिए प्रदान किया गया।
3. कोच्चि में शुरू हुआ 18वाँ अंतर्राष्ट्रीय टेलीमेडिसिन सम्मेलन
• 10 से 12 नवंबर, 2022 तक केरल के कोच्चि में टेलीमेडिसिन सोसाइटी ऑफ इंडिया (TSI) द्वारा 18वाँ अंतर्राष्ट्रीय टेलीमेडिसिन सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में भारत और दुनिया भर के 200 से अधिक वैज्ञानिकों और अकादमिक विद्वान भाग ले रहे है। इस सम्मेलन में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के अध्यक्ष एस. सोमनाथ मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लिया। यह सम्मेलन कोच्चि के अमृता अस्पताल में आयोजित हो रहा है।
4. उत्तर प्रदेश को मिली खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2023-24 की मेजबानी
• खेलो इंडिया नेशनल यूनिवर्सिटी गेम्स 2023-24 की मेजबानी उत्तर प्रदेश द्वारा की जाएगी। उत्तर प्रदेश के 4 शहरों लखनऊ, गोरखपुर, वाराणसी और नोएडा में इसका आयोजन किया जाएगा। खेलो इंडिया नेशनल यूनिवर्सिटी गेम्स में लगभग 4500 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इसमें बास्केटबॉल, जूडो, कबड्डी, रोइग, कुश्ती, बॉक्सिंग सहित 20 खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इन खेलों में पूरे देश से करीब 150 विश्वविद्यालयों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।
5. QS एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2023 हुई जारी
• हाल ही में क्वाक्वेरेली साइमंड्स (QS) एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2023 जारी की गई है। अलग-अलग पैरामीटर्स के आधार पर 760 एशियाई विश्वविद्यालयों का मूल्यांकन कर यह रैंकिंग जारी की गई है। चीन की पेकिंग यूनिवर्सिटी पूरे 100 अंकों के साथ रैंकिंग में टॉप पर है।
• पिछले साल नंबर एक पर रही नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ सिंगापुर इस साल दूसरे स्थान पर है। इस रैंकिंग लिस्ट में 100 टॉप यूनिवर्सिटीज में भारत की केवल 7 यूनिवर्सिटीज शामिल हैं। इसके अलावा कुल 19 भारतीय विश्वविद्यालयों ने टॉप 200 की सूची में अपनी जगह बनाई है।
6. भारत के पहले सॉवरेन ग्रीन बॉन्ड को मिली मंजूरी
• हाल ही में केंद्रीय वित्त और कॉर्पोरेट मामलों के मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने भारत के पहले सॉवरेन ग्रीन बॉण्ड फ्रेमवर्क को मंज़ूरी दी है। हरित परियोजनाओं के लिये संसाधन जुटाने हेतु सॉवरेन ग्रीन बॉण्ड जारी किये जाएंगे। यह फ्रेमवर्क ‘पंचामृत’ के तहत भारत की प्रतिबद्धताओं के नक्शेकदम पर मंज़ूरी दी गई है, जैसा कि नवंबर, 2021 में ग्लासगो में ‘COP26’ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा स्पष्ट किया गया था।
7. अमेरिका में भारतीय मूल की अरुणा मिलर मैरीलैंड की गवर्नर बनने वाली पहली प्रवासी महिला बनीं
• भारतीय-अमेरिकी नागरिक अरुणा मिलर मैरीलैंड के लेफ्टिनेंट गवर्नर पद के चुनाव में विजयी घोषित हुई हैं। इस ऐतिहासिक सफलता के साथ ही अरूणा मिलर इस पद पर चुनी जाने वाली पहली भारतीय-अमेरिकी राजनेता और प्रथम दक्षिण एशियाई महिला भी बन गई हैं। सुश्री मिलर इंडियन अमरीकन इम्पैक्ट (Indian American Impact) की पूर्व कार्यकारी निदेशक हैं।
8. 2023 महिला विश्व बॉक्सिंग चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा भारत
• भारत को 2023 महिला विश्व बॉक्सिंग चैंपियनशिप की मेजबानी मिली है। नई दिल्ली में इस टूर्नामेंट का आयोजन होगा। यह मेजबानी तब मिली है जब दो साल पहले पुरुषों के इवेंट की मेजबानी की जिम्मेदारी भारत से छीन ली गई थी। तब भारत को ग्लोबल गवर्निंग बॉडी को अपेक्षित शुल्क का भुगतान नहीं करने के लिए मेजबानी से हटा दिया गया था।
9. 15वीं एशियाई एयर गन चैंपियनशिप दक्षिण कोरिया में हुई शुरू
• 09 नवंबर, 2022 को 15वीं एशियाई एयर गन चैंपियनशिप दक्षिण कोरिया के दाइगु में शुरू है। मनु भाकर, मेहुली घोष, अर्जुन बबूता और दिव्यांश सिंह पंवार सहित भारत के कुल 36 निशानेबाज इस चैंपियनशिप में हिस्सा ले लिया। इस प्रतियोगिता का आयोजन 09 से 19 नवम्बर, 2022 तक होगा।
• महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में जूनियर वर्ग में मनु भाकर और युवा वर्ग में यशस्वी जोशी भाग लेंगी। मेहुली घोष महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में चुनौती पेश करेंगी। पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में अर्जुन बबूता, जूनियर वर्ग में दिव्यांश सिंह पंवार हिस्सा लेंगे।
10. भारत ने दूसरी बिम्सटेक कृषि मंत्रियों की बैठक की मेजबानी की
• 10 नवंबर, 2022 को भारत ने केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर की अध्यक्षता में नई दिल्ली में बहु-क्षेत्रीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग (बिम्सटेक) के लिए बंगाल की खाड़ी पहल की दूसरी कृषि मंत्रिस्तरीय बैठक की मेजबानी की। बैठक में भूटान, बांग्लादेश, नेपाल, म्यांमार, श्रीलंका और थाईलैंड के कृषि मंत्रियों ने भाग लिया। तोमर ने सदस्य देशों से कृषि के क्षेत्र में बदलाव हेतु सहयोग को मजबूत करने के लिए एक व्यापक क्षेत्रीय रणनीति विकसित करने का आग्रह किया।
