Today 10 October 2022 Daily Current Affairs For Competition Exams, Latest & Daily Current Affairs 10-10-2022, Candidates Can Check State & India Level Competition Exam GK Questions PDF
दैनिक समसामयिकी (Current Affairs) के मुद्दों की महत्त्वपूर्ण जानकारी आज के इस लेख द्वारा उपलब्ध कराई गई है, जो सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में उपयोगी है और हम रोज आपको ऐसे ही gk today current affairs in hindi मैं रोज provide करवाएंगे, और आप Current Affairs In Hindi PDF प्राप्त कर सकतें हो।
Latest & Daily Current Affairs 10 October 2022
1. 2 से 8 अक्टूबर तक मनाया गया वन्यजीव सप्ताह

• प्रतिवर्ष भारत में 02 से 08 अक्टूबर तक वन्यजीव सप्ताह मनाया जाता है। इस साल 68वाँ वन्यजीव सप्ताह मनाया गया है। भविष्य में वन्यजीवों की समाप्ति की आशंका के कारण भारत में सर्वप्रथम 7 जुलाई, 1955 में ‘वन्यजीव दिवस’ मनाया गया। यह भी निर्णय लिया गया कि प्रत्येक वर्ष 2 अक्टूबर से पूरे सप्ताह तक वन्यजीव सप्ताह मनाया जाएगा।
• वर्ष 1956 से वन्यजीव सप्ताह मनाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य यह है कि हमें हमेशा प्रत्येक वन्यजीव, पशु-पक्षियों और पौधों को पूर्ण रूप से सुरक्षा प्रदान करनी चाहिये।
2. गुजरात का मोढेरा देश का पहला सौर ऊर्जा संचालित गांव बना
• 09 अक्टूबर, 2022 को गुजरात के मोढेरा गाँव को देश का पहला सौर ऊर्जा संचालित गाँव घोषित किया गया है। इसके लिए गाँव में ‘बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली’ (BESS) का प्रयोग किया जाएगा। दिन के समय घरों में लगे सोलर पैनल से बिजली पैदा होगी, जबकि सूर्यास्त के बाद BESS के माध्यम से निवासियों को बिजली की आपूर्ति की जाएगी।
3. मेघालय की मावम्लुह गुफा ‘दुनिया के पहले 100 IUGS भूवैज्ञानिक स्थलों’ में हुई शामिल
• हाल ही मेघालय राज्य में स्थित मावम्लुह गुफा (Mawmluh Cave) को यूनेस्को के ‘दुनिया के पहले 100 IUGS भूवैज्ञानिक स्थलों’ में से एक के रूप में चुना गया है। IUGS का पूरा नाम ‘इंटरनेशनल यूनियन ऑफ जियोलाजिकल साइंसेज़’ है। यह मावम्लुह गुफा मेघालय के सोहरा में है, जिसे मेघालय युग के लिये जाना जाता है। यह मेघालय की सबसे प्रमुख गुफाओं में से एक है और राज्य के एक छोटे से गाँव मावम्लुह के पास स्थित है।
4. तमिलनाडु सरकार ने ऑनलाइन जुए पर प्रतिबंध लगाने वाले अध्यादेश को मंजूरी दी
• तमिलनाडु के राज्यपाल आर.एन. रवि ने राज्य में ऑनलाइन जुआ पर प्रतिबंध लगाने और ऑनलाइन गेमिंग को विनियमित करने के लिए एक अध्यादेश को अपनी स्वीकृति दे दी है। इसके साथ तमिलनाडु में ‘ऑनलाइन जुए पर प्रतिबंध और ऑनलाइन गेम के नियमन अध्यादेश, 2022’ प्रभावी हो गया।
• इन नियमों के तहत स्थानीय ऑनलाइन गेम प्रदाता पंजीकरण के बाद ही सेवा प्रदान कर सकते हैं जो तीन साल के लिए वैध होगा। औपचारिक रूप से इसे 1 अक्तूबर, 2022 से लागू किया गया है।
5. धर्म बदलने वाले दलितों को SC के दर्जे से संबंधित जांच के लिए पूर्व चीफ जस्टिस केजी बालकृष्णन की अध्यक्षता में आयोग किया गया गठित
• 06 अक्टूबर, 2022 को एक अधिसूचना के माध्यम से केंद्र ने भारत के पूर्व चीफ जस्टिस के. जी. बालकृष्णन की अध्यक्षता में आयोग गठित किया है, जो उन नए व्यक्तियों को अनुसूचित जाति (SC) का दर्जा देने के मामले की जांच करेगा, जो ऐतिहासिक रूप से अनुसूचित जाति से संबंधित होने का दावा करते हैं, लेकिन भारतीय संविधान के अनुच्छेद 341 के तहत राष्ट्रपति के आदेशों में उल्लिखित धर्मों के अलावा दूसरे धर्म परिवर्तित हो गए हैं।
6. चेन्नई में पहला ग्लोबल ड्रोन एक्सपो 2022 किया गया आयोजित
• 08 अक्टूबर, 2022 को पहला ग्लोबल ड्रोन एक्सपो 2022 चेन्नई (तमिलनाडु) में आयोजित किया गया है। ड्रोन एक्सपो का आयोजन इंडियन ड्रोन एसोसिएशन (IDA) द्वारा गरुड़ एयरोस्पेस के सहयोग से किया गया था। केंद्र सरकार के उद्देश्य वर्ष 2030 तक भारत को ग्लोबल ड्रोन हब बनाने का है। एक्सपो में 14 अंतरराष्ट्रीय ड्रोन कंपनियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया, जिसका उद्घाटन संसद सदस्य, बैंगलोर सेंट्रल पीसी मोहन ने किया।
7. जस्टिस दिनेश कुमार शर्मा को UAPA ट्रिब्यूनल का पीठासीन अधिकारी किया नियुक्त
• केंद्र सरकार ने जस्टिस दिनेश कुमार को ‘गैर-कानूनी गतिविधियाँ (रोकथाम) अधिनियम [Unlawful Activities Prevention Act (UAPA) न्यायाधिकरण का पीठासीन अधिकारी नियुक्त किया है। शर्मा दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायधीश हैं और उन्हें पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया और उसके सहयोगियों के मामले में पीठासीन अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है।
8. लखनऊ में भारतीय सड़क कांग्रेस के 81वें वार्षिक सत्र का किया जा रहा आयोजन
• 08 अक्टूबर 2022 को केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ लखनऊ में भारतीय सड़क कांग्रेस के 81वें वार्षिक सत्र का संयुक्त रूप से उद्घाटन किया है। 81वीं भारतीय सड़क कांग्रेस की मेजबानी उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 8-11 अक्टूबर 2022 तक लखनऊ में की जा रही है।
9. भारतीय छात्रा दिव्यांगना व रितिका ने ऑस्ट्रेलियाई विक्टोरियन प्रीमियर पुरस्कार जीता
• ऑस्ट्रेलिया में दो भारतीय छात्राओं दिव्यांगना शर्मा और रितिका सक्सेना ने प्रतिष्ठित विक्टोरियन प्रीमियर का पुरस्कार जीता है। ये पुरस्कार विक्टोरिया में उत्कृष्ट अंतरराष्ट्रीय छात्रों को सम्मानित करने की विक्टोरियन सरकार की एक पहल है।
• दिव्यांगना शर्मा इंटरनेशनल स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2021-22 अवॉर्ड की विजेता हैं, जबकि रितिका ने शोध श्रेणी में यह पुरस्कार जीता है। दिव्यांगना ने उच्च शिक्षा श्रेणी में विक्टोरियन अंतरराष्ट्रीय शिक्षा पुरस्कार 2021-22 भी जीता है।
10. भारत के हरमनप्रीत सिंह ने जीता FIH प्लेयर ऑफ द ईयर 2021-22
Daily Current Affairs 10 October 2022 PDF
• भारतीय हॉकी टीम के स्टार खिलाड़ी हरमनप्रीत सिंह को वर्ष 2021-22 के लिए पुरुषों के FIH प्लेयर ऑफ द ईयर 2021-22 के रूप में नामित किया गया है। वहीं डच खिलाड़ी फेलिस अल्बर्स को वर्ष 2021-22 की महिला एफआईएच खिलाड़ी चुना गया है। हरमनप्रीत सिंह पुरुष वर्ग में लगातार दो साल यह पुरस्कार जीतने वाले चौथे खिलाड़ी बन गए हैं। इस सफलता ने हरमनप्रीत सिंह को बेल्जियम के ट्यून डी नूइजर और आर्थर वैन डोरेन और ऑस्ट्रेलिया के जेमी ड्वायर के साथ एक विशिष्ट सूची में शामिल कर दिया है।
