Today 09 November 2022 Daily Current Affairs For Competition Exams, Latest & Daily Current Affairs 09-11-2022, Candidates Can Check State & India Level Competition Exams GK Questions

दैनिक समसामयिकी (Current Affairs) के मुद्दों की महत्त्वपूर्ण जानकारी आज के इस लेख द्वारा उपलब्ध कराई गई है, जो सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में उपयोगी है और हम रोज आपको ऐसे ही gk today current affairs in hindi मैं रोज provide करवाएंगे, और आप Current Affairs In Hindi PDF प्राप्त कर सकतें हो।

Latest & Daily Current Affairs 09 November 2022

1. 7 नवंबर को मनाया गया राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस

• देश में प्रतिवर्ष 07 नवंबर को राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस मनाया जाता है ताकि जानलेवा बीमारी से लड़ने के लिये शुरुआती कैंसर का पता लगाने की आवश्यकता के बारे में जागरूकता फैलाई जा सके। मैरी क्यूरी की जयंती के अवसर पर 7 नवंबर का दिन राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस के रुप में चुना गया था। कैंसर की स्थिति में शरीर की कोशिकाएँ अनियंत्रित रूप से बढ़ती हैं। 

Govt Job Update & Exam Notes के लिए फॉर्म भरे

• कैंसर भारत सहित दुनिया भर में जीर्ण एवं गैर-संचारी रोगों (Non-Communicable Diseases- NCD) की वजह से होने वाली मृत्यु के प्रमुख कारणों में से एक है। भारत में राष्ट्रीय औषध मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (NPPA) ने कैंसर की दवाओं को अधिक किफायती बनाने की दिशा में महत्त्वपूर्ण कार्य किया है।

Today 09 November 2022 Daily Current Affairs

2. उज्जैन में लगेगी दुनिया की पहली वैदिक घड़ी

• 06 नवंबर, 2022 को मध्य प्रदेश के शिक्षा मंत्री मोहन यादव ने मध्य प्रदेश के उज्जैन में 300 साल पुरानी जीवाजी वेधशाला में दुनिया की पहली वैदिक घड़ी की आधारशिला रखी है। जीवाजी वेधशाला का निर्माण जयपुर के महाराजा सवाई राजा जयसिंह ने 1719 में करवाया था। 1.62 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से बनने वाली घड़ी का उद्देश्य लोगों को वैदिक समय की गणना से परिचित कराना है।

3. EWS कोटे के तहत 10% आरक्षण रहेगा जारी, सुप्रीम कोर्ट ने संविधान के 103वें संशोधन को ठहराया सही

• 07 नवंबर, 2022 को सुप्रीम कोर्ट ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) कोटे पर फैसला सुना दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को 10 प्रतिशत आरक्षण के प्रावधान को बरकरार रखा है। 5 जजों की बेंच में से 3 जजों ने संविधान के 103वें संशोधन अधिनियम 2019 को सही माना है। आरक्षण का प्रावधान करने करने वाले 103वें संविधान संशोधन को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई थी।

4. लंदन में किया जा रहा वर्ल्ड ट्रैवल मार्केट 2022 का आयोजन

• 07 से 09 नवंबर, 2022 तक लंदन में वर्ल्ड ट्रैवल मार्केट (WTM) 2022 का आयोजन किया जा रहा है। यह दुनिया की सबसे बड़ी अंतर्राष्ट्रीय यात्रा प्रदर्शनियों में से एक है। इसका उद्देश्य विभिन्न पर्यटन उत्पादों और सेवाओं को प्रदर्शित करना है। इस वर्ष की इस प्रदर्शनी का विषय ‘द फ्यूचर ऑफ ट्रैवल स्टार्ट्स नाउ’ है। भारत सरकार का पर्यटन मंत्रालय WTM 2022 में भागीदारी करेगा।

5. किशोर कुमार बसा बने राष्ट्रीय स्मारक प्राधिकरण के अध्यक्ष

• हाल ही में प्रोफेसर किशोर कुमार बासा को राष्ट्रीय स्मारक प्राधिकरण (NMA) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनका कार्यकाल तीन साल का होगा। बासा बारीपदा में महाराजा श्रीराम चंद्र भंज देव विश्वविद्यालय के कुलपति हैं और भारतीय राष्ट्रीय परिसंघ और मानवविज्ञानी अकादमी (INCAA) के अध्यक्ष भी हैं, जो भारत में सबसे बड़ा मानव विज्ञान संघ है। वह 1980 से पुरातात्विक नृविज्ञान और संग्रहालय अध्ययन पढ़ा रहे थे और उत्कल विश्वविद्यालय में मानव विज्ञान विभाग के पूर्व प्रमुख थे।

6. अरुणा साईराम को फ्रांसीसी सरकार द्वारा शेवेलियर पुरस्कार से किया गया सम्मानित

• कर्नाटक गायक, संगीतकार, सहयोगी, मानवतावादी और वक्ता अरुणा साईराम को फ्रांस सरकार के सर्वोच्च सम्मान शेवेलियर डी आर्ट्स एट डेस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। अरुणा साईराम को इस पुरस्कार के लिए न केवल उनके गायन कौशल के लिए, बल्कि भारत-फ्रांस संबंधों के विकास में उनके योगदान के लिए भी चुना गया है।

• अरुणा साईराम ने अपनी मां राजलक्ष्मी सेथुरमन के तहत शास्त्रीय प्रशिक्षण शुरू किया। वह तब प्रसिद्ध गायिका, संगीता कलानिधि टी. बृंदा की शिष्या बन गईं, जिससे तंजौर परंपरा की महिला गायकों की एक शानदार पंक्ति आठ से अधिक पीढ़ियों तक जारी रही। बाद में, उन्हें हमारे देश के कई अन्य उस्तादों द्वारा सलाह दी गई।

7. एशियाई महाद्वीपीय शतरंज चैंपियनशिप में भारत के प्रज्ञानानंद और पीवी नंदीधा ने जीता खिताब

• हाल ही में भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंदा और पी.वी. नंधिधा ने एशियाई महाद्वीपीय शतरंज टूर्नामेंट 2022 में क्रमश: ओपन और महिला वर्ग के खिताब जीता है। प्रज्ञानानंदा नौवें और अंतिम दौर में हमवतन बी अधिबान से 63 चाल में ड्रॉ खेलकर सात अंक के साथ शीर्ष रहे है। चेन्नई के 17 साल के प्रज्ञानानंदा ने अंतिम दौर से पहले अन्य खिलाड़ियों पर आधे अंक की बढ़त बना रखी थी। उन्होंने अंतिम दौर में अनुभवी अधिबान से ड्रॉ खेलकर खिताब अपने नाम किया। इस जीत के साथ प्रज्ञानानंदा ने अगले फिडे विश्व कप मे भी जगह बना ली।

8. नोएडा में बनेगा देश का पहला डबल डेकर हाईवे

• नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर दो हजार करोड़ रुपये की लागत से एक नया एलिवेटेड एक्सप्रेस-वे बनाया जाने की तैयारी है। यह देश का पहला डबल डेकर एक्सप्रेस-वे होगा। एलिवेटेड एक्सप्रेस-वे को छह लेन या आठ लेन का बनाया जाए। इस एलिवेटेड एक्सप्रेस-वे को दिल्ली की तरफ से आने वाले चिल्ला रेग्यूलेटर पर प्रस्तावित चिल्ला फ्लाईओवर को महामाया के पास जोड़ा जाएगा। 

• एलिवेटेड एक्सप्रेस-वे पर डीएनडी, चिल्ला, कालिंदी कुंज की ओर से जेवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, आगरा व लखनऊ की ओर से आने जाने वाले वाहनों को सीधे यमुना एक्सप्रेस-वे से कनेक्टिविटी मिलेगी। एक किलोमीटर एलिवेटेड रोड तैयार करने में करीब सौ करोड़ रुपये का खर्च आता है। इस परियोजना पर अनुमानित लागत दो हजार करोड़ रुपये आसपास खर्च हो सकती है।

9. सूर्यकुमार यादव एक वर्ष में एक हजार T20 अंतर्राष्ट्रीय रन बनाने वाले पहले भारतीय बने

• 06 नवंबर, 2022 को भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव एक कैलेंडर वर्ष में 1,000 टी20 अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने है। सूर्यकुमार यादव नेजिम्बाब्वे के खिलाफ मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर आतिशी पारी खेलकर 26 गेंदों में नाबाद 61 रन बनाए और यह उपलब्धि हासिल की। इस साल 28 पारियों में सूर्यकुमार ने 44.60 की औसत से 1,026 रन बनाए हैं।

10. बंगाल की खाड़ी में ऑस्ट्रेलियाई नेवी ने भारतीय नौसेना के साथ समुद्री भागीदारी अभ्यास किया

• नवम्बर, 2022 में बंगाल की खाड़ी में रॉयल आस्ट्रेलियाई नेवी के एचएमएएस एडिलेड और एचएमएएस अंज़ाक जहाजों, भारतीय नौसेना के जलाशवा और कवारत्ती जहाजों के साथ उनसे जुडे हेलिकॉटरों का समुद्री भागीदारी अभ्यास किया गया। सामरिक दाव-पेंच, हेलिकॉप्टर लैंडिंग और जल तथा स्थल पर ऑपरेशन समेत इस अभ्यास से भारतीय इंडियन नेवी और रॉयल ऑस्ट्रेलियाई नेवी के बीच उच्च श्रेणी की अन्तरसक्रियता का पता चलता है।

Daily Current Affairs 09 November 2022 PDF