Today 09 December 2022 Daily Current Affairs For All Competition Exams, Latest & Daily Current Affairs 09-12-2022, Candidates Can Check State & India Level Competition Exam GK Questions PDF

दैनिक समसामयिकी (Current Affairs) के मुद्दों की महत्त्वपूर्ण जानकारी आज के इस लेख द्वारा उपलब्ध कराई गई है, जो सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में उपयोगी है और हम रोज आपको ऐसे ही gk today current affairs in hindi मैं रोज provide करवाएंगे, और आप Current Affairs In Hindi PDF प्राप्त कर सकतें हो।

1. विश्व बैंक की रिपोर्ट 100 अरब डॉलर प्रेषण प्राप्त करने वाला भारत दुनिया का पहला देश

• विश्व बैंक की रिपोर्ट “माइग्रेशन एंड डेवलपमेंट ब्रीफ’ के अनुसार, भारत को 2022 में प्रेषण (रेमिटेंस ) के रूप में 2021 की तुलना में 12% की वृद्धि के साथ 100 बिलियन डॉलर प्राप्त हुआ हैं। 2021 में भारत को प्रेषण में 89.4 बिलियन डॉलर प्राप्त हुए थे। भारत दुनिया का पहला ऐसा देश है जिसे विदेशों में प्रवासी कामगारों से 100 अरब डॉलर का प्रेषण प्राप्त हुआ है। भारत दुनिया में प्रेषण का सबसे बड़ा प्राप्तकर्ता था, उसके बाद मेक्सिको, चीन, मिस्र और फिलीपींस क्रमशः दूसरा, तीसरा, चौथा व पांचवां है। 2022 में निम्न और मध्यम आय वाले देशों में प्रेषण 5% बढ़कर लगभग 626 बिलियन डॉलर हो गया है।

Handwritten Notes के लिए फॉर्म भरे

2. ग्लोबल एविएशन सेफ्टी रैंकिंग में भारत टॉप 50 देशों में हुआ शामिल 

• अंतरराष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन (ICAO) द्वारा जारी ग्लोबल एविएशन सेफ्टी रैंकिंग में भारत टॉप 50 देशों में शामिल हो गया है. रैंकिंग में भारत और जॉर्जिया 85.49 प्रतिशत के स्कोर के साथ 48वें स्थान पर हाई इफेक्टिव इम्प्लीमेंटेशन स्कोर दिया गया प्रथम स्थान पर सिंगापुर, उसके बाद यूएई और दक्षिण कोरिया क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं भारत इस रैंकिंग में चार साल पहले वर्ष 2018 में 69.95 प्रतिशत स्कोर के साथ 102वें स्थान पर था जिसके हिसाब से यह भारत का अब तक का सबसे अच्छा प्रदर्शन है.

3. फोर्ब्स ने एशिया की परमार्थ करने वाले नायकों की सूची में शामिल किए तीन भारतीय 

• फोर्ब्स की एशिया की परमार्थ कार्य करने वाले नायकों की सूची में भारत के अरबपति उद्योगपति गौतम अडानी, शिव नादर और अशोक सूता के साथ-साथ मलेशियाई-भारतीय कारोबारी ब्रह्मल वासुदेवन और उनकी अधिवक्ता पत्नी शांति कंडिया को शामिल किया गया है। एशिया के परमार्थ नायकों की सूची का 16वां संस्करण 6 दिसंबर 2022 को यहां जारी किया गया।

4. इंडोनेशिया के सेमेरु ज्वालामुखी में हुआ विस्फोट 

• इंडोनेशिया के पूर्वी जावा द्वीप स्थित सेमरू- जिसे “द ग्रेट माउंटेन” के रूप में जाने वाले ज्वालामुखीमे विस्फोट हुआ। जावा का सबसे उच्चतम ज्वालामुखी शिखर है तथा सर्वाधिक सक्रिय ज्वालामुखियों में से एक है। इसमें अंतिम बार दिसंबर, 2019 में विस्फोट हुआ था। इंडोनेशिया में विश्व के सक्रिय ज्वालामुखियों की सर्वाधिक संख्या होने के साथ-साथ इसके पैसिफिक रिंग ऑफ फायर/ परि-प्रशांत अग्नि वलय में अवस्थित होने के कारण यहाँ भूकंपीय उथल-पुथल का खतरा भी बना रहता है।

5. जल शक्ति मंत्रालय द्वारा ‘वॉटर हीरोज़ः शेयर योर स्टोरीज़’ का तीसरा संस्करण किया जारी 

• जल शक्ति मंत्रालय के जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग ने ‘वॉटर हीरोज: शेयर योर स्टोरीज’ प्रतियोगिता शुरू की है। अब तक माईगव पोर्टल पर इस प्रतियोगिता के तीन संस्करण लॉन्च किए जा चुके हैं। पहला संस्करण 01.09.2019 से 30.08.2020 तक चलाया गया था। दूसरा संस्करण 19.09.2020 से 31.08.2021 तक चलाया गया था। तीसरा संस्करण 01.12.2021 को शुरू किया गया है और ये 30.11.2022 को समाप्त होगा।

6. 7 दिसंबर को मनाया गया सशस्त्र सेना झंडा दिवस 

• यह दिवस 28 अगस्त 1949 हर साल 7 दिसंबर ही के दिन शहीदों और मातृभूमि की रक्षा करने वाले सशस्त्र बलों के जवानों को सम्मानित करने के लिए मनाया जाता है। यह दिन सशस्त्र बलों के कर्मियों के कल्याण के लिए लोगों से धन एकत्र करने के लिए मनाया जाता है। सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर जमा किए गए धन के तीन मुख्य उद्देश्य हैं. पहला युद्ध के समय हुई जनहानि में सहयोग, दूसरा सेना में कार्यरत कर्मियों और उनके परिवार के कल्याण में सहयोग, तीसरा सेवानिवृत्त कर्मियों और उनके परिवार के कल्याण के लिए।

7. सी अचलेंद्र रेड्डी बने राष्ट्रीय जैव विविधता प्राधिकरण के अध्यक्ष भारतीय 

• वन सेवा के (आईएफएस) के सेवानिवृत्त अधिकारी सी अचलेंद्र रेड्डी ने राष्ट्रीय जैव विविधता प्राधिकरण (एनबीए), चेन्नई के अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाल लिया है। एनबीए जैविक विविधता अधिनियम-2002। को लागू करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा स्थापित एक वैधानिक संस्था है। श्री रेड्डी 1986 बैच के भारतीय वन सेवा एजीएमयूटी कैडर के अधिकारी हैं। वह गोवा, मिजोरम और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और अरुणाचल प्रदेश में विभिन्न पदों पर सेवा दे चुके हैं। उन्होंने 2009-14 के दौरान सचिव एनबीए और केंद्र के निदेशक के रूप में कार्य किया।

8. एनडीडीबी व अमूल श्रीलंका को दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए देंगे तकनीक

• 5 दिसंबर 2022 को जारी श्रीलंकाई राष्ट्रपति के कार्यालय के बयान के अनुसार, भारत श्रीलंका को अपने डेयरी उद्योग और दूध उत्पादन को बढ़ाने के लिए तकनीकी सहायता प्रदान करेगा। भारत दुनिया में दूध का सबसे बड़ा उत्पादक है और एनडीडीबी ने इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। श्रीलंका सरकार को राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (एनडीडीबी) और गुजरात सहकारी दुग्ध विपणन संघ (जीसीएमएमएफ) के अधिकारियों द्वारा सहायता प्रदान की जा रही है।

9. आईआईटी दिल्ली द्वारा पानी से सक्रिय होने वाली ‘विद्युत रहित तापन प्रणाली (पावरलेस हीटिंग सिस्टम)’ को किया लॉन्च 

• एक नई कम लागत वाली तापन प्रणाली (हीटिंग सिस्टम) है जिसे कहीं भी कभी भी सादे पानी से सक्रिय किया जा सकता है और इसे गर्म करने या बिजली देने के लिए किसी ईंधन या बिजली की आवश्यकता नहीं होती है, और यह किसी भी स्थान पर तापीय ऊष्मा देने (हीटिंग) के समाधान के रूप में कार्य कर सकती है।

• भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) के दिल्ली डिजाइन विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. सुमेर सिंह ने अपनी शोध टीम के साथ रासायनिक ऊर्जा पर काम करने वाली तकनीक से इस समस्या का हल निकाला है। इसे “विद्युत रहित तापन प्रौद्योगिकी (पावरलेस हीटिंग टेक्नोलॉजी) कहा जाता है।

10. UN द्वारा प्रदान किया गया अंतर्राष्ट्रीय ‘दिवाली- पावर ऑफ वन’ पुरस्कार – 2022

• संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 5 दिसम्बर 2022 को, यूएन मुख्यालय में शांतिपूर्ण और सुरक्षित दुनिया की दिशा में काम करने के प्रयासों के लिए चार अनुभवी राजनयिकों और एक अमेरिकी सांसद को इस साल के वार्षिक ‘दिवाली- पावर ऑफ वन’ 2022 पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इस पुरस्कार को ‘ऑस्कर ऑफ़ डिप्लोमेसी’ भी कहा जाता है

Daily Current Affairs 09 December 2022 PDF