Today 07 November 2022 Daily Current Affairs For All Competition Exams, Latest & Daily Current Affairs 07-11-2022, candidates Can Check State & India Level Competition Exam GK Questions
दैनिक समसामयिकी (Current Affairs) के मुद्दों की महत्त्वपूर्ण जानकारी आज के इस लेख द्वारा उपलब्ध कराई गई है, जो सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में उपयोगी है और हम रोज आपको ऐसे ही gk today current affairs in hindi मैं रोज provide करवाएंगे, और आप Current Affairs In Hindi PDF प्राप्त कर सकतें हो।
Daily Current Affairs 07 November 2022
1. 3 नवंबर को मनाया गया पहला बायोस्फीयर रिज़र्व के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस
• 03 नवंबर, 2022 को पहला बायोस्फीयर रिज़र्व के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाया गया। इस दिवस की घोषणा यूनेस्को द्वारा 2021 में अपनी आम सभा के 41वें सत्र में की गई थी। इस अवसर पर सतत विकास हेतु बायोस्फीयर रिज़र्व के योगदान को प्रदर्शित करने वाले विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। यह मैन एंड द बायोस्फीयर (MAB) कार्यक्रम की 50वीं वर्षगाँठ के दो साल के उत्सव के अंत को भी चिह्नित करता है।
Govt Job Update & Exam Notes के लिए फॉर्म भरे

2. नई दिल्ली में किया गया ’इंडिया केम 2022’ का आयोजन
• 02-03 नवंबर, 2022 को नई दिल्ली के प्रगति मैदान में 12वीं द्विवार्षिक अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी और सम्मेलन ’इंडिया केम 2022’ का आयोजन किया गया। केंद्रीय रसायन और उर्वरक मंत्री मनसुख मांडविया इसका उद्घाटन किया है। इंडिया केम 2022 की थीम “विज़न 2030: रसायन और पेट्रोरसायन के माध्यम से भारत निर्माण” है। इस वर्ष इसका 12वाँ संस्करण है।
3. प्रसन्ना शेषाद्रि ने विश्व पहेली चैंपियनशिप में 11 साल बाद भारत के लिए पहला रजत पदक जीता
• हाल ही में प्रसन्ना शेषाद्रि ने विश्व पहेली चैंपियनशिप (WPC) 2022 में 11 साल की कोशिश के बाद भारत के लिये पहला रजत पदक जीता है। इस वर्ष WPC का स्वर्ण पदक जापान के केन एंडो ने जीता है। विश्व पहेली चैंपियनशिपविश्व पहेली चैंपियनशिप, वर्ल्ड पज़ल फेडरेशन द्वारा संचालित एक वार्षिक अंतर्राष्ट्रीय पहेली प्रतियोगिता है। प्रतियोगिता में सभी पहेलियाँ सरल सिद्धांतों पर आधारित शुद्ध-तर्कपूर्ण समस्याएँ होती हैं, जिन्हें भाषा या संस्कृति की परवाह किये बिना खेलने योग्य बनाया गया है।
4. अडानी ग्रुप ने गुजरात में देश की सबसे बड़ी और शक्तिशाली विंड टर्बाइन की स्थापित
• हाल ही में अडानी न्यू इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने गुजरात के मुंद्रा में दुनिया की सबसे ऊंची ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ से भी ऊंची पवन टर्बाइन स्थापित की है। यह टर्बाइन अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड की स्वामित्व वाली अनुषंगी मुंद्रा विंडटेक लिमिटेड (MWL) द्वारा स्थापित किया गया है। 200 मीटर लंबे पवन टर्बाइन की बिजली उत्पादन क्षमता 5.2 मेगावॉट है और यह लगभग 4,000 घरों को बिजली मुहैया करा सकता है।
5. दिल्ली में खुला देश का पहला महिला मोहल्ला क्लीनिक
• 02 नवंबर, 2022 को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राजधानी दिल्ली में देश का पहला महिला मोहल्ला क्लीनिक का उद्घाटन किया है। अभी चार महिला मोहल्ला क्लीनिक की शुरुआत की गई है। पहले फेज में 100 ऐसे क्लीनिक खोले जाएंगे। महिला मोहल्ला क्लीनिक में दवाइयां और महिलाओं से जुड़े सभी टेस्ट मुफ्त होंगे। इस क्लीनिक में सभी डॉक्टर्स और कर्मचारी महिलाएं ही होंगी। ये 4 मोहल्ला क्लिनिक नई दिल्ली, महरौली, कोंडली और ओखला विधानसभा में होंगे।
6. भारत के प्रथम मतदाता ने पहली बार घर से किया मतदान
• स्वतंत्र भारत के पहले मतदाता श्याम सरण नेगी ने हिमाचल प्रदेश के कल्पा में अपने घर से पहली बार बैलेट पेपर से 14वीं विधानसभा के लिए मतदान किया है। वोट डालने के बाद श्याम सरण ने कहा कि मतदान लोकतंत्र का महापर्व होता है। हम सभी को मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देश के सबसे उम्रदराज मतदाता नेगी की प्रशंसा की है।
7. फिक्की के नए अध्यक्ष चुने गए सुभ्रकांत पांडा
• 03 नवंबर, 2022 को फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) ने सुभ्रकांत पांडा को अपना अगला अध्यक्ष नियुक्त किया। इंडियन मेटल्स एंड फेरो अलॉयज लिमिटेड (IMFA) के प्रबंध निदेशक पांडा वर्तमान में फिक्की के वरिष्ठ उपाध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं।
• पांडा 16-17 दिसंबर को होने वाली 95वीं एजीएम के समापन पर शीर्ष चैंबर के अध्यक्ष के रूप में संजीव मेहता का स्थान लेंगे। पांडा दो दशकों से फिक्की में सक्रिय हैं। वह फिक्की ओडिशा राज्य परिषद के पहले अध्यक्ष थे। पांडा फिक्की का नेतृत्व करने वाले ओडिशा के पहले उद्योगपति हैं।
8. भारत की मेंस स्क्वैश टीम ने एशियन टीम स्क्वैश चैंपियनशिप में जीता पहली बार गोल्ड मेडल
• 04 नवंबर, 2022 को सौरव घोषाल की अगुवाई में भारतीय पुरूष टीम ने एशियाई स्क्वाश टीम चैम्पियनशिप 2022 के फाइनल में कुवैत को 2-0 से हराकर पहली बार स्वर्ण पदक जीता है। भारत इससे पहले दो मौकों पर रजत पदक जीता था लेकिन भारत इस बार शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड हासिल किया है। भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में मलेशिया को 2-1 से हराया था। इससे पहले भारत ने कतर, कुवैत, दक्षिण कोरिया, पाकिस्तान, और चीनी ताइपे की टीम को हराया था।
9. बेंजामिन नेतन्याहू होंगे इजरायल के अगले प्रधानमंत्री
• बेंजामिन नेतन्याहू एक बार फिर से इजरायल के प्रधानमंत्री बनेंगे। उन्होंने हाल ही में संपन्न हुए इलेक्शन में जीत दर्ज की है। वे यायर लैपिड की जगह लेंगे है। वह वर्तमान में विपक्ष के नेता और नेशनल लिबरल मूवमेंट के प्रेसिडेंट है। नेतन्याहू स्वतंत्रता की घोषणा के बाद इज़राइल में पैदा होने वाले पहले प्रधानमंत्री भी है। नेतन्याहू देश के इतिहास में सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री के रूप में भी कार्य किया हैं अब उन्हें एक बार फिर मौका मिला है।
10. नागालैंड में शुरू की गई पहली बार पक्षियों की गिनती
• नागालैंड राज्य में पक्षियों की सूची के लिए 04 से 07 नवंबर, 2022 तक चार दिवसीय दस्तावेजीकरण कार्यक्रम तोखु इमोंग बर्ड काउंट (TEBC) का आयोजन कर रहा है। यह आयोजन वोखा वन प्रभाग, नागालैंड वन प्रबंधन परियोजना की मंडल प्रबंधन इकाई और बर्ड काउंट इंडिया के सहयोग से किया जा रहा है। TEBC पहली पहल है जहाँ समुदाय को पक्षियों के साथ त्योहार मनाने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।
