Today 07 June 2022 Daily Current Affairs for All Competition Exams, Latest & Daily Current Affairs 07 June 2022, Check Competition Exam GK Questions PDF

दैनिक समसामयिकी (Current Affairs) के मुद्दों की महत्त्वपूर्ण जानकारी आज के इस लेख द्वारा उपलब्ध कराई गई है, जो सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में उपयोगी है और हम रोज आपको ऐसे ही gk today current affairs in hindi मैं रोज provide करवाएंगे, और आप Current Affairs In Hindi PDF प्राप्त कर सकतें हो।

Daily Current Affairs 07 June 2022

1. आज मनाया जाएगा विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस

• प्रतिवर्ष 07 जून को ‘विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस’ का आयोजन किया जाता है। 2022 के विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस की थीम ‘सुरक्षित भोजन, बेहतर स्वास्थ्य’ (Safer food, better health) है, जो मानव स्वास्थ्य को सुनिश्चित करने में सुरक्षित और पौष्टिक भोजन की भूमिका पर प्रकाश डालती है।

Notes & Job Update के लिए फॉर्म भरे

2. भारत ने पहली बार हॉकी 5-एस चैंपियनशिप का जीता खिताब

• 05 जून, 2022 को भारतीय पुरूष हॉकी टीम ने पहली बार अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ (FIH) हॉकी 5-एस चैंपियनशिप का खिताब जीता है। स्विट्ज़रलैंड के लुसान में फाइनल में भारत ने पोलैंड को 6-4 से हराया। टूर्नामेंट में भारतीय टीम एक भी मैच नहीं हारी। 

• 05 टीमों के इस टूर्नामेंट में भारत लीग मुकाबलों के बाद 10 अंक के साथ पहले स्थान पर रहा। हॉकी 5-एस बहुत तेज़ी और उच्च कौशल के साथ खेला जाने वाला हॉकी का नया एवं छोटा प्रारूप है।

3. अरुणाचल प्रदेश में 100 साल बाद मिला लिपिस्टिक का पौधा

• हाल ही में भारतीय वनस्पति सर्वेक्षण (BSI) के शोधकर्त्ताओं ने एक सदी से भी अधिक समय बाद अरुणाचल प्रदेश के अंजॉ ज़िले (Anjou District) में एक दुर्लभ पौधे की खोज की है। इसे ‘भारतीय लिपस्टिक पौधे’ के नाम से जाना जाता है। इस पौधे की खोज सबसे पहले वर्ष 1912 में ब्रिटिश वनस्पतिशास्त्री स्टीफन ट्रॉयट डन ने की थी।

4. भारत-बांग्लादेश के बीच शुरू हुआ सम्प्रति सैन्य अभ्यास

• भारत-बांग्लादेश के बीच चल रहे द्विपक्षीय रक्षा सहयोग के भाग के रूप में 05 जून से 16 जून, 2022 तक बांग्लादेश के जशोर सैन्य स्टेशन पर एक संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण अभ्यास ‘पूर्व सम्प्रति-X (Ex SAMPRITI-X)’ का आयोजन किया जा रहा है।

5. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुरू किया ‘लाइफस्टाइल फॉर द एनवायरनमेंट’ मूवमेंट

• 05 जून, 2022 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘पर्यावरण के लिए जीवनशैली आंदोलन [Lifestyle for the Environment (LiFE) Movement]’ शुरूआत की है। LiFE का विचार भारत द्वारा वर्ष 2021 में ग्लासगो में 26वें संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन (COP26) के दौरान प्रस्तुत किया गया था।

6. गृह मंत्री अमित शाह आज नई दिल्ली में राष्ट्रीय जनजातीय अनुसंधान संस्थान का करेंगे उद्घाटन

• 07 जून, 2022 को गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह नई दिल्ली में राष्ट्रीय जनजातीय अनुसंधान संस्थान (NTRI) का उद्घाटन करेंगे। NTRI राष्ट्रीय स्तर का एक प्रमुख संस्थान होगा और शैक्षणिक, कार्यकारी और विधायी क्षेत्रों में जनजातीय चिंताओं, मुद्दों और मामलों का मुख्य केंद्र बन जाएगा।

7. ‘इट राइट चैलेंज कार्यक्रम’ की रैंकिंग में इंदौर देश में रहा पहले स्थान पर

• हाल ही में भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) की ओर से ‘इट राइट चैलेंज’ कार्यक्रम की जारी रैंकिंग में इंदौर पूरे देश में पहले स्थान पर है। वाराणसी पूरे देश में दूसरे स्थान पर है। भोपाल तीसरे स्थान पर है।

• इस कार्यक्रम को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की ओर से संचालित किया गया था। यह कार्यक्रम सितंबर 2020 से दिसंबर 2021 के बीच अभियान के तौर पर चलाया गया था।

8. हिमाचल प्रदेश में एक दशक के बाद कांगड़ा घाटी ग्रीष्म महोत्सव फिर से हुआ शुरू

• 02 जून, 2022 को हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने धर्मशाला पुलिस ग्राउंड में ‘कांगड़ा वैली समर फेस्टिवल-2022’ का उद्घाटन किया है। 02 जून से 09 जून, 2022 तक चलने वाले इस महोत्सव में चार सांस्कृतिक संध्याएं शामिल होंगी। जय राम ठाकुर ने इस बात पर प्रकाश डाला कि लगभग एक दशक के बाद इस उत्सव का आयोजन कांगड़ा घाटी में पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में एक सराहनीय कदम है।

9. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘मिट्टी बचाओ आंदोलन’ पर आयोजित कार्यक्रम को किया संबोधित

• 05 जून, 2022 को विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘मिट्टी बचाओ आंदोलन’ पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए है। विज्ञान भवन में ‘मिट्टी बचाओ आंदोलन’ पर आयोजित इस कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को भी संबोधित किया है। 

• मिट्टी बचाओ आंदोलन’ मिट्टी के बिगड़ते स्वास्थ्य के बारे में जागरुकता बढ़ाने और इसे सुधारने के लिए जागरुक दायित्व कायम करने के लिए एक वैश्विक आंदोलन है।

10. चिल्का झील में फिशिंग कैट्स के लिये दुनिया का पहला गणना अनुमान लगाया गया

Daily Current Affairs 07 June 2022 PDF

• हाल ही में चिल्का झील में मछली पकड़ने वाली बिल्लियों (Fishing cats) के लिये दुनिया का पहला गणना अनुमान लगाया गया है। यह गणना चिल्का विकास प्राधिकरण द्वारा द फिशिंग कैट प्रोजेक्ट (TFCP) के सहयोग से आयोजित की गई है। इस गणना के मुताबिक़, चिल्का झील में 176 मछली पकड़ने वाली बिल्लियाँ हैं।