Today 06 December 2022 Daily Current Affairs For All Competition Exams, Latest & Daily Current Affairs 06-12-2022, Candidates Can Check State & India Level Current Affairs GK Questions PDF

दैनिक समसामयिकी (Current Affairs) के मुद्दों की महत्त्वपूर्ण जानकारी आज के इस लेख द्वारा उपलब्ध कराई गई है, जो सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में उपयोगी है और हम रोज आपको ऐसे ही gk today current affairs in hindi मैं रोज provide करवाएंगे, और आप Current Affairs In Hindi PDF प्राप्त कर सकतें हो।

Daily Current Affairs 06 December 2022

1. पीयूष गोयल होंगे पहले ‘मिलेट्स-स्मार्ट न्यूट्रिटिव फूड‘ कॉन्क्लेव में मुख्य अतिथि

• केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल 05 दिसंबर 2022 नई दिल्ली में आयोजित होने वाले मिलेट्स-स्मार्ट न्यूट्रिटिव फूड‘ कॉन्क्लेव में मुख्य अतिथि होंगे। सरकार वर्तमान में भारतीय बाजरा और इसके मूल्य वर्धित उत्पादों को विश्व भर में लोकप्रिय बनाने तथा इसे एक जन आंदोलन बनाने के लिए घरेलू तथा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर आईवाईओएम-2023 का आयोजन कर रही है।

Handwritten Notes के लिए फॉर्म भरे

2. अबू धाबी अंतरिक्ष बहस में डॉ. जितेंद्र सिंह करेंगे भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व

• केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री एवं पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन, परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह कल 5 दिसंबर 2022 को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में आयोजित” अबू धाबी अंतरिक्ष बहस” में आधिकारिक भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे

3. भारतीय मूल की 3 महिलाएं बनी ऑस्ट्रेलिया में ‘STEM सुपर स्टार’ 

• प्रत्येक वर्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकी ऑस्ट्रेलिया (STA), जो इस क्षेत्र में देश का शीर्ष निकाय है और 105,000 से अधिक वैज्ञानिकों और प्रौद्योगिकीविदों का प्रतिनिधित्व करता है, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित (STEM) में कार्यरत 60 ऑस्ट्रेलियाई विशेषज्ञों को अत्यधिक दृश्यमान मीडिया बनने में सहायता करता है। इन 60 में से तीन भारतीय मूल की महिलाएं हैं- नीलिमा कडियाला, डॉ एना बाबूरामनी और डॉ इंद्राणी मुखर्जी जिन्हें एसटीईएम के ऑस्ट्रेलिया के सुपरस्टार के रूप में चुना गया है

4. यूनेस्को की सांस्कृतिक विरासत सूची में शामिल किया गया फ़्रांस की बगेट ब्रेड से जुड़ा कुटीर ज्ञान

• फ़्रांस में दैनिक उपयोग में लाई जाने वाली लोकप्रिय ब्रैड – बगेट से जुड़ा कुटीर ज्ञान, ग्वाटेमाला में पवित्र सप्ताह का आयोजन और चीन में पारम्परिक चाय के लिए की जाने वाली तैयारियाँ,. संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन (UNESCO) ने इन सभी सांस्कृतिक प्रथाओं व अभिव्यक्तियों को अपनी विरासत सूची में मान्यता दी है.इस सूची में 19 धरोहरें शामिल की गई हैं, जिनके ज़रिये सांस्कृतिक तौर-तरीक़ों व सामुदायिक ज्ञान की विविधता को मान्यता दिए जाने के साथ-साथ उसे बढ़ावा भी दिया जाएगा. यूनेस्को के अनुसार, इन आयोजनों में सक्रिय भागीदारी और तैयारियों के ज़रिये, तौर-तरीक़ों व परम्पराओं को सहेज कर रखा गया है और सदियों से युवा पीढ़ियों तक पहुँचाया गया है।

5. विशाखापत्तनम में पहली बार मनाया नौसेना दिवस 

• भारतीय नौसेना द्वारा दिनांक 04 दिसंबर, 2022 को विशाखापत्तनम में पहली बार 51वां स्थापना नौसेना दिवस समारोह आयोजित किया जा रहा है राष्ट्रीय राजधानी के बाहर आयोजित होने वाला यह पहला नौसेना दिवस हैं भारत नौसेना की भूमिका के सम्मान में तथा 1971 के इंडो-पाक युद्ध के दौरान ‘ऑपरेशन ट्राइडेंट’ में नौसेना की उपलब्धियों को मनाने के लिए दिनांक 4 दिसंबर को नौसेना दिवस मनाता है।

6. भारत में आयोजित होगा तीसरा दृष्टिबाधित T-20 क्रिकेट विश्व कप-2022 का 

• भारत में तीसरे दृष्टिबाधित ट्वेंटी-20 क्रिकेट विश्व कप का आयोजन 05 से 17 दिसम्बर, 2022 के बीच किया जाएगा। 05 दिसम्बर, 2022 को विश्व कप का उद्घाटन समारोह गुरूग्राम के ताउ देवी लाल इंडोर स्टेडियम में आयोजित होगा। तीसरे टी20 विश्व कप के ब्रांड एंबेसडर भारतीय दिग्गज क्रिकेटर युवराज सिंह है। विश्व कप में कुल 24 मैच होंगे जिनमें सात देशों के लगभग 150 खिलाड़ी भाग लेंगे। इस विश्व कप में मेज़बान भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, नेपाल, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका की टीम हिसा लेगी। विश्व कप के मुकाबले भारत के नौ शहरों में आयोजित किए जाएंगे।

7. चेन्नई मे हुआ पहला राष्ट्रीय तटीय सुरक्षा सम्मेलन-2022 

• रक्षा सचिव गिरिधर अरमाने ने 1 दिसंबर 2022 को चेन्नई में कोलंबो सिक्योरिटी कॉन्क्लेव के तत्वावधान में भारतीय तटरक्षक द्वारा आयोजित पहले तटीय सुरक्षा सम्मेलन का उद्घाटन किया। दो दिवसीय (1-2 दिसंबर) सम्मेलन में भारत, मालदीव, श्रीलंका और मॉरीशस के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। सम्मेलन का विषय: तटीय सुरक्षा के लिए सहयोगात्मक प्रयास।

8. आज विश्व मृदा दिवस 2022 जिसकी थीम है “मिट्टी: जहां भोजन शुरू होता है”

• प्रतिवर्ष 5 दिसंबर को खाद्य एवं कृषि संगठन द्वारा विश्व मृदा दिवस बढती जनसंख्या के कारण मिट्टी के कटाव को कम करने की दिशा में काम करने, लोगों को मृदा स्वास्थ्य के बारे में जागरूक करने तथा संसाधन के रूप में मिट्टी के स्थायी प्रबंधन की व्यवस्था को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मनाया जाता है। खाद्य और कृषि संगठन (एफएओ) द्वारा विश्व मृदा दिवस 2022 की थीम “मिट्टी: जहां भोजन शुरू होता है” (Soils: where food begins) है। वहीं विश्व मृदा दिवस 2021 की थीम ‘मृदा लवणीकरण को रोकें, मृदा उत्पादकता को बढ़ावा दें‘थी।

9. द चिपको मूवमेंट : अ पीपुल्स हिस्ट्री’ पुस्तक को मिला ‘कमलादेवी चट्टोपाध्याय एनआईएफ बुक प्राइज 2022’  

• वन संरक्षण के लिए लोकप्रिय अभियान ‘चिपको आंदोलन’ पर आधारित एक किताब ‘द चिपको मूवमेंट : अ पीपुल्स हिस्ट्री’ को ‘कमलादेवी चट्टोपाध्याय एनआईएफ बुक पुरस्कार 2022’ का विजेता चुना गया। यह किताब इतिहासकार-वन संरक्षण कार्यकर्ता शेखर पाठक ने लिखी है। विजेता का चयन राजनीतिक वैज्ञानिक नीरजा गोपाल जायल की अध्यक्षता वाली छह सदस्यीय जूरी ने किया।

Latest & Daily Current Affairs 06 December 2022 PDF