Today 04 June 2022 Daily Current Affairs for SSC, UPSC, IBPS, Police & Railway, Latest & Daily Current Affairs 04-06-2022, Download All Competition Exam GK Questions
दैनिक समसामयिकी (Current Affairs) के मुद्दों की महत्त्वपूर्ण जानकारी आज के इस लेख द्वारा उपलब्ध कराई गई है, जो सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में उपयोगी है और हम रोज आपको ऐसे ही gk today current affairs in hindi मैं रोज provide करवाएंगे, और आप Current Affairs In Hindi PDF प्राप्त कर सकतें हो।
Daily Current Affairs 04 June 2022
1. 3 जून को मनाया गया विश्व साइकिल दिवस
• प्रतिवर्ष 03 जून को ‘विश्व साइकिल दिवस’ मनाया जाता है। साइकिल की विशिष्टता को स्वीकार करते हुए इसे परिवहन के एक सरल, किफायती, भरोसेमंद, स्वच्छ और पर्यावरणीय रूप से उपयुक्त साधन के रूप में प्रोत्साहित करने के लिये संयुक्त राष्ट्र (UN) द्वारा सर्वप्रथम 3 जून, 2018 को विश्व साइकिल दिवस का आयोजन किया गया था।
Notes & Job Update के लिए फॉर्म भरे

2. एस. एल. थाओसेन बने सशस्त्र सीमा बल के नए महानिदेशक
• हाल ही में भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी एस. एल. थाओसेन (सुजॉय लाल थाओसेन) को सशस्त्र सीमा बल (SSB) का नया महानिदेशक नियुक्त किया गया है। 1988 बैच के मध्य प्रदेश कैडर के आईपीएस अधिकारी थाओसेन सीमा सुरक्षा बल (BSF) के विशेष महानिदेशक के रूप में कार्यरत हैं।
3. भारत का पहला लिक्विड-मिरर टेलीस्कोप उत्तराखंड में किया गया स्थापित
• उत्तराखंड में देश का पहला और एशिया का सबसे बड़ा लिक्विड मिरर (तरल दर्पण) टेलिस्कोप स्थापित किया गया है। इस टेलिस्कोप को उत्तराखंड स्थित एक पहाड़ी देवस्थल पर लगाया गया है।
• यह आर्यभट्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट ऑफ ऑब्जर्वेशनल साइंसेज के देवस्थल वेधशाला परिसर में 2450 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यह भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग के तहत उत्तराखंड के नैनीताल जिले में एक स्वायत्त संस्थान है।
4. RPF ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए चलाया ‘ऑपरेशन महिला सुरक्षा’
• भारतीय रेलों में महिलाओं की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से रेलवे सुरक्षा बल (RPF) द्वारा एक अखिल भारतीय अभियान ‘ऑपरेशन महिला सुरक्षा’ 03 से 31 मई, 2022 तक चलाया गया है। महिलाओं की सुरक्षा हमेशा भारतीय रेलवे के लिए सर्वोपरि रही है।
5. हरिनी लोगन ने जीता 2022 स्क्रिप्स नेशनल स्पेलिंग बी का खिताब
• हाल ही में 13 वर्षीय भारतीय अमेरिका छात्र हरिनी लोगन ने 2022 स्क्रिप्स नेशनल स्पेलिंग बी (Scripps National Spelling Bee) में पहली बार स्पेल-ऑफ मुकाबले में खिताब जीता है।
• हरिनी लोगन ने स्क्रिप्स नेशनल स्पेलिंग बी प्रतियोगिता 2022 के दौरान 90-सेकंड के स्पेल-ऑफ में 22 शब्दों की सही स्पेलिंग बताई तथा प्रतिष्ठित ट्रॉफी अपने नाम की। हरिनी लोगन को एक बार स्क्रिप्स नेशनल स्पेलिंग बी से हटा दिया गया, लेकिन फिर उन्हें वापिस लाया गया।
6. हरियाणा में आज से शुरू होंगे खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021
• 04 जून, 2022 को हरियाणा के पंचकूला में खेलो इंडिया युवा खेल 2021 शुरू होंगे। हरियाणा 4 जून से 13 जून, 2022 तक पंचकुला और अन्य शहरों में खेलो इंडिया यूथ गेम्स के चौथे संस्करण की मेजबानी करेगा।
• पंचकुला, अंबाला, शाहाबाद, चंडीगढ़ और दिल्ली में आयोजित होने वाले खेलो इंडिया यूथ गेम्स के इस चौथे संस्करण में देश भर से 2262 लड़कियों सहित लगभग 4700 खिलाड़ी भाग लेंगे।
7. अब तुर्किये नाम से जाना जाएगा तुर्की, संयुक्त राष्ट्र ने दी मंजूरी
• हाल ही में संयुक्त राष्ट्र ने तुर्की (Turkey) का नाम बदलने के अनुरोध को स्वीकार कर लिया है। संयुक्त राष्ट्र में अब तुर्की का नाम तुर्किये (Türkiye) कर दिया गया है। बता दें तुर्की के राष्ट्रपति रेचप तैयप एर्दोगन ने तुर्की का नाम बदलने का फैसला किया था।
8. आईएनएस निशंक और अक्षय को मुंबई में किया गया डिकमीशन
• भारतीय नौसेना के दो युद्धपोत आईएनएस निशंक (INS Nishank) और आईएनएस अक्षय (INS Akshay) को 03 जून, 2022 को मुंबई के नौसैनिक डॉकयार्ड पर सेवामुक्त कर दिया गया। 22 मिसाइल वेस स्क्वाड्रन का INS निशंक (K43) और 23 पेट्रोल वेसल स्क्वाड्रन का INS अक्षय (P35) का 32 वर्षों का कार्यकाल खत्म हो गया।
9. प्रसिद्ध संतूर वादक पंडित भजन सोपोरी का हुआ निधन
• 02 जून, 2022 को संतूर वादक और पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित भजन सोपोरी का 73 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। इससे पहले 10 मई, 2022 को देश के मशहूर संतूर वादक पंडित शिवकुमार शर्मा का भी निधन हो गया था। संतूर वादक भजन सोपोरी का जन्म 1948 में कश्मीर घाटी के सोपोर में हुआ था और वह भारतीय शास्त्रीय संगीत के सूफियाना घराने से ताल्लुक रखते थे।
10. दिल्ली सरकार कॉलोनियों और सड़कों का नाम बाबासाहेब अंबेडकर के नाम पर रखेगी
• दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार शहर की सड़कों और कॉलोनियों का नाम बदलकर ‘हरिजन’ से बदलकर बीआर अंबेडकर के नाम पर करने की योजना बना रही है।
Daily Current Affairs 04 June 2022 PDF
• इस आशय का प्रस्ताव समाज कल्याण मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने पेश किया है। भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के बाद से ही हरिजन शब्द का प्रयोग नहीं किया जाना चाहिए।
