Today 03 October 2022 Daily Current Affairs For Competition Exams, Latest & Daily Current Affairs 03-10-2022, Candidates Can Check State & India Level Competition Exam GK Questions
दैनिक समसामयिकी (Current Affairs) के मुद्दों की महत्त्वपूर्ण जानकारी आज के इस लेख द्वारा उपलब्ध कराई गई है, जो सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में उपयोगी है और हम रोज आपको ऐसे ही gk today current affairs in hindi मैं रोज provide करवाएंगे, और आप Current Affairs In Hindi PDF प्राप्त कर सकतें हो।
Latest & Daily Current Affairs 03 October 2022
1. 1 अक्टूबर को मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस
• प्रतिवर्ष 1 अक्टूबर को संपूर्ण विश्व में अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस मनाया जाता है। अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस, 2022 की थीम ‘बदलती दुनिया में वृद्धजनों का अनुरूपण’ (Resilience of Older Persons in a Changing World) है।

• संपूर्ण विश्व में बुजुर्गों के प्रति हो रहे दुर्व्यवहार और अन्याय को समाप्त करने, लोगों में जागरुकता बढ़ाने तथा वृद्धों की सामजिक-आर्थिक स्थिति को मज़बूत करने के लिये 14 दिसंबर, 1990 को संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा प्रत्येक वर्ष 1 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया। 1 अक्टूबर, 1991 को पहली बार अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस मनाया गया था।
2. यूनेस्को ने जारी की 50 भारतीय विरासत वस्त्रों की सूची
• हाल ही में यूनेस्को (UNESCO) ने 50 प्रतिष्ठित भारतीय विरासत वस्त्रों (Indian heritage textiles) की सूची जारी की है। इस सूची का शीर्षक ‘21वीं सदी के लिए हस्तनिर्मितः पारंपरिक भारतीय वस्त्रों की सुरक्षा’ (Handmade for the 21st Century: Safeguarding Traditional Indian Textile) है।
• इस प्रकाशन का उद्देश्य दक्षिण एशिया में अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की सुरक्षा के लिए एक उचित डॉक्यूमेंटेशन करना है। दक्षिण एशिया में अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की सुरक्षा के लिये प्रमुख चुनौतियों में से एक उचित सूची और प्रलेखन की कमी है।
3. राजस्थान में बनेगा शांति और अहिंसा विभाग, राज्यपाल ने दी प्रस्ताव को मंजूरी
• राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती से एक दिन पहले 01 अक्टूबर, 2022 को राजस्थान में शांति और अहिंसा विभाग के गठन को मंजूरी मिल गई है। राज्यपाल कलराज मिश्र ने प्रदेश में शांति और अहिंसा विभाग के गठन के लिए कैबिनेट की ओर से भेजे गए प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। यह कला संस्कृति विभाग के अधीन कार्य करेगा। अब तक यह निदेशालय के रूप में कार्य कर रहा था। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बजट घोषणा में 2022-23 प्रदेश में अलग से शांति और अहिंसा विभाग के गठन की घोषणा की थी।
4. लगातार छठी बार इंदौर बना देश का सबसे स्वच्छ शहर
• 01 अक्टूबर, 2022 को केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय ने स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार 2022 में लगातार छठी बार मध्य प्रदेश के इंदौर को भारत का सबसे स्वच्छ शहर घोषित किया। यह पुरस्कार विजेता राज्यों और शहरों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में प्रदान किया है।
5. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2022 में 5G सेवाओं की शुरूआत की
• 01 अक्टूबर, 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में 5G सेवाओं की शुरुआत की है। शुरुआत में इसे चुनिंदा शहरों में लॉन्च किया जा रहा है, जबकि अगले कुछ वर्षों में यह पूरे देश को कवर करेगा। इस दौरान प्रधानमंत्री ने छठी इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2022 का भी उद्घाटन किया। यह तकनीक बिना बिलंब के अत्यधिक डेटा दर और उच्च विश्वसनीय संचार प्रदान करेगी। 5G तकनीक ऊर्जा, स्पेक्ट्रम और नेटवर्क की दक्षता में भी वृद्धि करेगी।
6. सुजॉय लाल थाओसेन को CRPF का महानिदेशक किया गया नियुक्त
• 01 अक्टूबर, 2022 को वरिष्ठ भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी सुजॉय लाल थाओसेन को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का नया महानिदेशक नियुक्त किया गया। इसके अलावा अनीश दयाल सिंह को भारत तिब्बत सीमा बल (आईटीबीपी) के नया महानिदेशक नियुक्त किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में नियुक्ति पर कैबिनेट समिति द्वारा उनके नामों को मंजूरी देने के बाद केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय द्वारा अधिसूचना जारी की गई थी।
7. नागालैंड और अरुणाचल प्रदेश में AFSPA को 6 महीने के लिए बढ़ाया गया
• 01 अक्टूबर 2022 को गृह मंत्रालय (MHA) ने अरुणाचल प्रदेश तथा नागालैंड के कुछ हिस्सों में सशस्त्र बल (विशेष शक्तियाँ) अधिनियम (AFSPA) को और छह महीने के लिये यानी 30 मार्च, 2023 तक बढ़ा दिया है। अरुणाचल के 3 जिलों और नागालैंड के 9 जिलों में पूरी तरह से AFSPA लागू रहेगा। नागालैंड में कुल 16 जिले हैं, अरुणाचल प्रदेश में 26 जिले हैं।
8. तेलंगाना सरकार ने आसरा पेंशन योजना की शुरू
• कल्याणकारी उपायों और सामाजिक सुरक्षा जाल रणनीति के एक हिस्से के रूप में तेलंगाना सरकार ने सभी गरीबों के लिए सम्मान के साथ सुरक्षित जीवन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आसरा पेंशन योजना की शुरुआत की है।
• आसरा पेंशन योजना समाज के सबसे कमजोर वर्गों, विशेष रूप से वृद्ध और दुर्बल, एचआईवी-एड्स से पीड़ित लोगों, विधवाओं, अक्षम बुनकरों और ताड़ी निकालने वाले लोगों की रक्षा के लिए है, जिन्होंने बढ़ती उम्र के साथ अपनी आजीविका के साधन खो दिए हैं।
9. ‘अंबेडकर: ए लाइफ’ शशि थरूर की डॉ. अंबेडकर पर अगली पुस्तक होगी
• कांग्रेस नेता शशि थरूर ने नवंबर, 2022 में बी.आर. अंबेडकर की जीवनी लिखने की घोषणा की है। पुस्तक एलेफ द्वारा प्रकाशित की जाएगी और यह महान नेता के जीवन और समय के बारे में जानकारी प्रदान करेगी। किताब का नाम ‘अंबेडकर : ए लाइफ’ रखा जाएगा। पुस्तक दिग्गज राजनेताओं और स्वतंत्रता सेनानियों, जवाहरलाल नेहरू और महात्मा गांधी के साथ नेता के विवादों को दिखाएगी।
10. रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन के कुछ हिस्सों को रूस में विलय करने की घोषणा की
• हाल ही में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के 4 शहरों- डोनेट्स्क, लुहान्स्क, जापोरिज्जिया और खेरसॉन को रूस में मिलाने की घोषणा की है। इसके लिए क्रेमलिन में एक आयोजन किया गया। पुतिन ने क्रेमलिन में एक हस्ताक्षर करके इन इलाकों को अपने अधिग्रहित किया है।
• पुतिन ने इन राज्यों में प्रमुखों की भी नियुक्ति कर दी है। रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने 30 सितंबर को खेरसॉन और जापोरिज्जिया क्षेत्रों की स्वतंत्रता को मान्यता देते हुए आदेश जारी किए। उन्होंने फरवरी, 2022 में लुहांस्क और दोनेत्स्क तथा इससे पहले क्रीमिया के लिए इसी तरह के कदम उठाए थे।
Daily Current Affairs 03 October 2022 PDF
