Today 01 October 2022 Daily Current Affairs For Competition Exams, Latest & Daily Current Affairs 01-10-2022, Candidates Can Check State & India Level Competition Exam GK Questions
दैनिक समसामयिकी (Current Affairs) के मुद्दों की महत्त्वपूर्ण जानकारी आज के इस लेख द्वारा उपलब्ध कराई गई है, जो सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में उपयोगी है और हम रोज आपको ऐसे ही gk today current affairs in hindi मैं रोज provide करवाएंगे, और आप Current Affairs In Hindi PDF प्राप्त कर सकतें हो।
Latest & Daily Current Affairs 01 October 2022
1. 30 सितंबर को मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय अनुवाद दिवस
• प्रतिवर्ष 30 सितंबर को ‘अंतर्राष्ट्रीय अनुवाद दिवस’ मनाया जाता है। अंतर्राष्ट्रीय अनुवाद दिवस, 2022 की थीम ‘ए वर्ल्ड विदाउट बैरियर’ है। पहला अंतर्राष्ट्रीय अनुवाद दिवस वर्ष 2017 में मनाया गया था। 24 सितंबर, 2017 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने एक संकल्प पारित कर 30 सितंबर को ‘अंतर्राष्ट्रीय अनुवाद दिवस’ घोषित किया। 30 सितंबर को सेंट जेरोम (St. Jerome) की पुण्यतिथि पर उनको श्रद्धांजलि स्वरुप चुना गया है।

2. हरियाणा में बनेगा विश्व का सबसे बड़ा सफारी पार्क
• हरियाणा राज्य के गुरुग्राम और नूंह ज़िलों की अरावली पर्वत श्रृंखला में पड़ने वाले लगभग 10 हज़ार एकड़ क्षेत्र में विश्व का सबसे बड़ा सफारी पार्क स्थापित किया जाएगा। यह परियोजना दुनिया में इस तरह की सबसे बड़ी परियोजना होगी। वर्तमान में अफ्रीका के बाहर सबसे बड़ा क्यूरेटेड सफारी पार्क शारजाह में है, जो फरवरी 2022 में खोला गया था, जिसका क्षेत्रफल करीब दो हज़ार एकड़ है।
3. केरल की पुल्लमपारा भारत की पहली पूर्ण रूप से डिजिटल साक्षरता वाली पंचायत बनीं
• केरल के तिरुवनंतपुरम में स्थित पुल्लमपारा ग्राम पंचायत डिजिटल रूप से साक्षर ग्राम पंचायत बन गई है। पुल्लमपारा अपने निवासियों के बीच पूर्ण डिजिटल साक्षरता प्राप्त करने वाली देश की पहली पंचायत बन गई है। पंचायत में समाज के सबसे वंचित वर्गों को डिजिटल शिक्षा प्रदान करने के लिए 15 अगस्त, 2021 को ‘डिजी पुल्लमपारा’ प्रोजेक्ट शुरू की गई थी। यह प्रोजेक्ट कॉलेजों, कुदुम्बश्री इकाइयों और अन्य स्वयं सहायता समूहों के स्वयंसेवकों की सहायता से चलाया गया था।
4. ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स रैंकिंग में पहली बार 40वें स्थान पर पहुंचा भारत
• 29 सितंबर, 2022 को विश्व बौद्धिक संपदा संगठन (WIPO) द्वारा वैश्विक नवाचार सूचकांक (GII) 2022 रिपोर्ट जारी की गई। यह एक वार्षिक इंडेक्स है और 2022 में यह इसका 15वाँ संस्करण है। इस बार इस रैंकिंग में भारत ने 132 देशों में 40वाँ स्थान प्राप्त किया है। इससे पहले 2021 में भारत इसमें 46वें स्थान पर था। ग़ौरतलब है कि भारत ने पहली बार वैश्विक नवाचार सूचकांक रैंकिंग में उल्लेखनीय प्रगति की है और शीर्ष 40 में जगह बनाई है। इसमें स्विट्ज़रलैंड लगातार 12वें वर्ष शीर्ष पर है।
5. विवाहित व अविवाहित सभी महिलाओं को गर्भपात का अधिकार, मैरिटल रेप को भी माना आधार
• हाल ही में उच्चतम न्यायालय ने देश में सभी महिलाओं को (विवाहित या अविवाहित महिला) सुरक्षित और कानूनी गर्भपात देखभाल प्राप्त करने के लिये 24 सप्ताह तक गर्भपात कराने की अनुमति दी है। इसने 51 साल पुराने गर्भपात कानून (द मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेग्नेंसी एक्ट 1971) को विस्तारित किया है, जो अविवाहित महिलाओं को 24 सप्ताह तक के गर्भ को समाप्त करने से रोकता है।
6. मध्य प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री डेयरी प्लस योजना का किया शुभारंभ
• 29 सितंबर, 2022 को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर ज़िले के तालपुरा ग्राम पंचायत में मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के शिविर में ‘मुख्यमंत्री डेयरी प्लस योजना’ का शुभारंभ किया है। डेयरी व्यवसाय से प्रदेश के किसानों की आय में वृद्धि करने और वे पशुपालन कर अधिक-से-अधिक आय अर्जित कर सकें, इसके लिये मुख्यमंत्री डेयरी प्लस योजना का शुभारंभ किया गया है। पायलेट प्रोजेक्ट के तौर पर योजना प्रदेश के तीन ज़िलों-सीहोर, विदिशा और रायसेन में शुरू की गई है।
7. RBI ने रेपो दर 50 बेसिस प्वाइंट बढ़ाकर 5.9% की
• 30 सितंबर, 2022 को भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने तत्काल प्रभाव से रेपो रेट में 50 बेसिस प्वाइंट (bps) की बढ़ोतरी की घोषणा की है। यह घोषणा RBI गवर्नर शक्तिकांत दास की अध्यक्षता वाली मौद्रिक नीति समिति (MPC) द्वारा की गई। इस नवीनतम वृद्धि के साथ रेपो रेट अब 5.4% से बढ़कर 5.9% हो गई है। इसके अलावा, समिति ने वित्त वर्ष 2023 के विकास अनुमान को भी 7.2% से घटाकर 7% कर दिया।
8. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की तीसरी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई
• 30 सितंबर, 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात में गांधीनगर-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई और ट्रेन को रवाना किया। यह देश की तीसरी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन है और इसके जरिए अब 5 घंटे 25 मिनट में गांधीनगर से मुंबई तक पहुँचा जा सकता है। पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को 19 फरवरी, 2019 को नई दिल्ली-कानपुर-इलाहाबाद-वाराणसी मार्ग पर झंडी दिखाकर रवाना किया गया था।
9. टाइम्स की ‘100नेक्स्ट’ सूची में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी शामिल
• रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी को टाइम पत्रिका ने ‘टाइम100 नेक्स्ट’ (Times 100 Next List) की सूची में शामिल किया है। वह इस सूची में शामिल एकमात्र भारतीय हैं। हालांकि सूची में सोशल मीडिया मंच ओनलीफैन्स की भारतीय मूल की मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) आम्रपाली गन को भी स्थान दिया गया है।
10. शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने 13वें फिक्की वैश्विक कौशल शिखर सम्मेलन 2022 का उद्घाटन किया
• केंद्रीय शिक्षा और कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने 27 सितंबर, 2022 को नई दिल्ली में 13वें फिक्की वैश्विक कौशल शिखर सम्मेलन 2022 का उद्घाटन किया। केंद्रीय शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री द्वारा 13वें फिक्की ग्लोबल स्किल्स समिट 2022 को “एजुकेशन टू एम्प्लॉयबिलिटी– मेकिंग इट हैपन” विषय के साथ, नई दिल्ली में शुभारम्भ किया गया। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने चर्चा की कि जनसांख्यिकीय लाभांश का लाभ उठाने और भारतीय कौशल पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने के लिए प्रतिभाओं का उपयोग कैसे किया जाए।
Daily Current Affairs 01 October 2022 PDF

