मनोविज्ञान विषय से प्रश्न पूछने पर RSMSSB Lab Assistant Bharti परीक्षा के बाद हुआ बवाल, Rajasthan Lab Assistant Bharti 2022 की परीक्षा हुई संपन्न, राजस्थान प्रयोगशाला सीधी भर्ती परीक्षा में मनोविज्ञान विषय से प्रश्न ना आने के कारण अभ्यर्थी हुए नाराज, प्रदेश के 10 जिलों में 834 केंद्रों पर आयोजित हुई परीक्षा, कुछ Questions हुबहू एडुस्पॉट एप पर आने के बाद अभ्यर्थियों ने उठाए चयन बोर्ड पर सवाल I
हाल ही में ही राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के द्वारा प्रयोगशाला सहायक सीधी भर्ती परीक्षा 2022 का आयोजन करवाया जा चुका है l RSMSSB Lab Assistant Exam 28 जून और 30 जून 2022 को आयोजित करवाया गया था l परीक्षा के सफल आयोजन के पश्चात अब प्रयोगशाला सहायक सीधी भर्ती परीक्षा की ऑफिशल उत्तर कुंजी और परीक्षा का रिजल्ट जारी किया जाएगा l
Computer Anudeshak Bharti में Selection लेना अब हुआ मुश्किल
25 मार्च 2022 को RSMSSB Lab Assistant Exam 2022 के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हुई थी l इच्छुक उम्मीदवार को आवेदन करने के लिए 23 अप्रैल 2022 तक का समय दिया गया था l जब मंगलवार को प्रयोगशाला सहायक सीधी भर्ती परीक्षा का आयोजन किया गया, तो RSMSSB Lab Assistant 2022 Exam Centre से निकलने के बाद जब अभ्यर्थियों से परीक्षा के बारे में पूछा गया तो परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों ने काफी नाराजगी दिखाई l
चलिए जान लेते हैं कि राजस्थान प्रयोगशाला सहायक सीधी भर्ती परीक्षा से संबंधित अब क्या बवाल शुरू हो गया है, जिसके कारण भर्ती परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी काफी नाराज है l
सिलेबस में शामिल है मनोविज्ञान, लेकिन परीक्षा में मनोविज्ञान से ही नहीं पूछे गए प्रश्न
जानकारी के मुताबिक Rajasthan Staff Selection Board के द्वारा 29 जून 2022 को जो प्रयोगशाला सहायक सीधी भर्ती परीक्षा 2022 का आयोजन करवाया गया है, उसके कारण अभ्यर्थियों में काफी आक्रोश है l अभ्यर्थियों का यह कहना है कि परीक्षा में Syllabus के मुताबिक मनोविज्ञान विषय के प्रश्न ही नहीं पूछे गए हैं l
इसके अलावा अभ्यर्थियों का यह भी कहना है कि परीक्षा में आए काफी प्रश्न ऐसे हैं, जो कि हुबहू एडुस्पॉट एप पर भी है l परीक्षा में मनोविज्ञान के प्रश्न ना होने के कारण और Board के द्वारा जिस प्रकार से Questions को तैयार किया गया है, इसके कारण उम्मीदवार काफी नाराज हैं l
PTET Exam सहित नेट परीक्षा के लिए भी नि:शुल्क यात्रा का लाभ मिलेगा
बोर्ड के चेयरमैन हरिप्रसाद शर्मा का कहना है कि Social Media पर झूठी खबरें फैलाई जा रही है, बोर्ड के द्वारा पूरी पारदर्शिता के साथ विशेषज्ञों के माध्यम से पेपर तैयार किया गया है l इसीलिए कोई भी अभ्यर्थी झूठी खबरों पर भरोसा ना करें l
