सिंगर केके की मौत से उठा पर्दासिंगर केके की मौत से उठा पर्दा, मशहूर सिंगर कृष्णकुमार कुन्नथ (KK) की मौत असामान्य तरीके से हुई, बताया गया की मशहूर सिंगर कृष्णकुमार कुन्नथ (KK) की मौत हार्ट अटैक से हुई, डॉक्टर के मुताबिक KK किसी अन्य कारण से हुई है |
नई दिल्ली. यारों दोस्ती बड़ी ही हसीन है… KK का ये गाना आज भी आपको उन हसीन यादों मे ले जाता है जहां पर आप खुद-ब-खुद भावुक हो उठते हैं। लेकिन इस हसीन गाने को गाने वाला सिंगर केके अब हमारे बीच नहीं रहे। केके का 53 साल की उम्र में निधन हो गया।
Bigg Boss Winner Sidharth Shukla की Heart Attack Death
उनकी मौत बीते कल कोलकाता में एक शो के बाद होटल पहुंचने पर अचानक तबीयत खराब होने के चलते हुई। हांलाकि अभी तक ये साफ नहीं है कि उनकी मौत का असली कारण क्या है।
सिंगर KK का निधन
लेकिन अब मशहूर सिंगर कृष्णकुमार कुन्नथ (KK) की मौत के बाद बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि सिंगर KK के शरीर पर चोटें आई हैं। ये चोटें चहरे और सिर पर बताई जा रही है। इसके बाद पुलिस ने सिंगर केके की मौत को असामान्य मौत मानते हुए मामला दर्ज किया है।
गोल्डी बराड़ ने सिद्धू मूसेवाला का मर्डर क्यों करवाया?
आपको बता दें कि बीते कल केके कोलकाता में शो के बाद अपने होटल वापस चले गए थे जहां पर जा कर वो गिर पड़े। इसके बाद उन्हें वहां के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
केके की ‘असामान्य मौत’
बताते चलें कि कोलकाता पुलिस ने केके की मौत को असामान्य मौत मानते हुए मामला दर्ज किया है। खबरें आ रही है कि सिंगर केके के चहरे और सिर में चोटें देखी गई हैं। अब मौत की वजह और किस समय केके की मौत हुई इन बातों का पता लगाने के लिए कोलकाता स्थित एसएसकेएम अस्पताल में ऑटोप्सी कराई जाएगी।
केके की असामान्य मौत के मामले में कोलकाता पुलिस होटल स्टाफ और कार्यक्रम के आयोजकों से पूछताछ में लगी हुई है।
कृष्णकुमार कुन्नथ KK की मौत पर पुलिस को शक
मशहूर सिंगर केके की मौत के बाद अब कोलकाता पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया है कि बुधवार को केके की डेडबॉडी का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पोस्टमार्टम होने के बाद केके की मौत का क्या कारण रहा इस बात से पर्दा उठने के पूरे-पूरे आसार है।
Rohit Sardana की प्रथम पुण्यतिथि
अधिकारियों ने बताया कि एक कॉलेज ने दक्षिण कोलकाता के ‘नजरुल मंच’ में बीते मंगलवार को एक समारोह का आयोजन किया था। वहां करीब एक घंटे तक परफॉर्म करने के बाद केके अपने होटल लौट आए थे लेकिन वहां से लौटने के बाद वह खुद को असहज महसूस कर रहे थे और अचानक बेहोश हो गए।
हॉर्ट अटैक से हुई केके की मौत!
बेहोशी की हालत में ही केके को दक्षिण कोलकाता के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां मंगलवार की रात करीब 10 बजे डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर्स को शक है कि उनकी मौत हृदय गति रुकने के कारण हुई। लेकिन केके की मौत की असली वजह क्या है इस बात से पर्दा उठना अभी बाकी है।
KK की मौत से पहले की video viral
कॉन्सर्ट के बाद KK की मौत की खबर के बाद अब एक वीडियो वायरल हो रहा है। ये viral video उस कॉन्सर्ट का ही बताया जा रहा है जिसमें केके गा रहे थे। इस वायरल वीडियो में केके कुछ अस्वस्थ दिख रहे हैं जिसके बाद उन्हें जल्दबाजी में स्टेज से बाहर ले जाया गया है।
Lata Mangeshkar का निधन हुआ
वीडियो में केके पसीनों से लथपथ भी दिखाई दे रहे हैं जिसमें वो अपना चेहरा पोंछ रहे हैं। वीडियो में कुछ लोगों की आवाजें भी आ रही है जिसमें वो बहुत ज्यादा गर्मी होने की बात कह रहे है।
केके के सुपर हिट गाने
केके ने एक से बढ़कर एक सुपर हिट गाने गाए हैं। मौत से पहले केके अपने इस कॉन्सर्ट में यारों ये दोस्ती बड़ी ही हसीन है इस गाने को गाते हुए दिखाई दिए। इसके अलावा उन्होंने तड़प तड़प के’, ‘बस एक पल’, ‘आंखों में तेरी’, ‘कोई कहे,
जिंदगी दो पल की, खुदा जाने, जरा सी दिल में दे जगब तू.. जैसे बेहतरीन गानों से अपना दीवाना बनाया। केके का कौन सा गाना आपको सबसे ज्यादा पसंद है कमेंट में बताएं।
