T20 World Cup में India-Pakistan का आमना-सामना होगा, ICC ने India-Pakistan के Match की जानकारी दी है, India & Pakistan का मुकाबला T-20 World Cup में 24 October 2021 को होगा, दोनों देशों के Cricket प्रेमियों का काफी दिनों से इंतजार था, आखिरी बार भारत-पाकिस्तान का मुकाबला वर्ष 2019 में हुआ था |
भारत और पाकिस्तान के मैच को लेकर अक्सर लोग काफी इंतजार करते हैं, क्योंकि India-Pakistan का मैच हमेशा ही देखने लायक होता है | लोगों को इन दोनों ही टीमों को प्रतिद्वंदी के रूप में देखना काफी पसंद है, इसीलिए लोग India-Pakistan के क्रिकेट मैच का इंतजार भी करते रहते हैं | अब International Cricket Council के द्वारा भी इस बात की सूचना दे दी गई है, कि t20 World Cup में India-Pakistan की टीम 24 अक्टूबर 2021 को आपस में टकराएंगी | भारत और पाकिस्तान के मुकाबले की लोकप्रियता काफी ज्यादा हैं | इसीलिए लोग Stadium में इन दोनों ही टीमों को देखकर काफी खुश भी होते हैं |
17 अक्टूबर से क्वालीफाइंग मैच शुरू होंगे
कुछ दिनों पहले ICC Board के सूत्रों के मुताबिक यह पता चला था कि India-Pakistan का मैच 24 अक्टूबर को इसीलिए करवाया जा रहा है | क्योंकि पहले हफ्ते के Qualifying Match 17 अक्टूबर 2021 से Oman देश के Muscat में शुरू होंगे | सूत्रों के मुताबिक मुख्य Round-robin के मुकाबले खेले जाएंगे तो India-Pakistan के मैच से ही शुरुआत करना अच्छा भी रहेगा जो की TRP के लिए सबसे सर्वश्रेष्ठ भी होगा |
हम आपको बता दें कि भारत तथा पाकिस्तान इन दोनों को ही 2 ग्रुपों में World Test Champion Winner न्यूजीलैंड तथा अफगानिस्तान के साथ रखा गया हैं | इसके अतिरिक्त 31 अक्टूबर को भारत New Zealand team के साथ मैच खेलेगा | 3 नवंबर को Afghanistan Team के साथ मैच खेलेगा l फिर 5 और 8 नवंबर को जो भी दो Team Qualify होंगी उनके साथ India Team का मुकाबला होगा |
India-Pakistan आखरी बार सामना हुआ था 2019 में
आखरी बार India-Pakistan का मुकाबला विश्व कप 2019 में हुआ था जिसमें भारत ने पाकिस्तान को मैच में हरा दिया था | हालांकि उस मैच में बारिश भी हुई थी, मगर फिर भी उस मैच में भारत की ही जीत हुई थी | वैसे तो वनडे मैच हो या फिर t20 World Cup जीत तो पाकिस्तान के खिलाफ भारत की ही होती हैं |
वैसे तो कहीं बाहर India-Pakistan दोनों ही देशों के बीच क्रिकेट खेल के कारण आपसी रिश्ते भी काफी ज्यादा खराब हुए हैं l इसीलिए दोनों ही देश काफी लंबे समय से Biaxial या Triangular Chain का हिस्सा भी नहीं है मगर ICC Tournament या फिर Asia Cup में भारत और पाकिस्तान का हमला सामना हमेशा ही होता हैं |
कोरोनावायरस के कारण नहीं हो सका भारत-पाक के बीच मैच
कोरोनावायरस की वजह से 2020 में India-Pakistan के बीच एक भी क्रिकेट का मैच नहीं हो पाया | जब भारत में Coronavirus आया तो उससे पहले भारत और पाकिस्तान का मैच होने ही वाला था, क्योंकि 2020 में T20 World Cup जो कि आस्ट्रेलिया में होना था | मगर उसे कोरोनावायरस के चलते 2021 के लिए भी स्थगित कर दिया गया, इसीलिए अब यह विश्वकप अब UAE में खेला जाएगा |
United Arab Emirates को पाकिस्तान का घरेलू मैदान भी कहा जाता है | क्योंकि ऐसी बहुत सी अंतरराष्ट्रीय टीम है जो पाकिस्तान में खेलना बिल्कुल भी पसंद नहीं करती और इस प्रकार की टीमों के साथ पाकिस्तान UAE में क्रिकेट खेलता है |
