सुप्रीम कोर्ट ने कहा सेक्स वर्क भी एक रोजगार है, सुप्रीम कोर्ट के अनुसार वेश्यावृत्ति करना भी एक रोजगार है, सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद से लोगों में सवाल बना हुआ है कि आखिर ऐसा फैसला क्यों दिया, जानिए किन किन देशों में वेश्यावृत्ति को दर्जा मिला है |
हाल ही में सुप्रीम कोर्ट के द्वारा Sex Work को लेकर महत्त्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए हैं। इस बात को हम सभी जानते हैं कि हर एक लड़कियां ऐसी नहीं होती जो अपनी खुशी से Sex Work करती हैं। लड़कियों की ऐसी बहुत सी मजबूरियां होती है जिनके कारण उन्हें वेश्यावृत्ति में उतरना पड़ता हैं।
सनी लियोन के SEXY Look में फंसे 5 लाख से ज्यादा लोग
जब लड़कियां अपनी मर्जी से वेश्यावृत्ति में उतरती हैं, तो कई बार छापा मारने पर इन्हें काफी ज्यादा जलील किया जाता था साथ ही इन पर कानूनी कार्यवाही भी की जाती थी। Supreme Court का भी मानना है कि यदि कोई लड़की अपनी मर्जी से सेक्स वर्क कर रही हैं,

तो वह एक प्रोफेशन है ना कि कोई जुर्म। इसीलिए सुप्रीम कोर्ट के द्वारा सेक्स वर्क को लेकर महत्त्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए हैं जिनके बारे में हम आगे जानेंगे।
सुप्रीम कोर्ट ने वेश्यावृत्ति को बताया प्रोफेशन
• सुप्रीम कोर्ट में Justice L Nageswar की अध्यक्षता वाली Justice BR Gavai तथा जस्टिस एएस बोपन्ना कि 3 जजों की बेंच के द्वारा यह कहा गया है कि, वेश्यावृत्ति गैरकानूनी नहीं है बल्कि यह एक प्रोफेशन हैं। इसीलिए सेक्स वर्कर्स को कानून के तहत समान सुरक्षा और सम्मान मिलना चाहिए।
आम्रपाली ने खेसारी लाल की मर्दानगी को बताया ‘बच्चा’,
• सुप्रीम कोर्ट के द्वारा यह भी सूचना दी गई है कि Sex Worker’s कानून के सम्मान के हकदार हैं। यदि सेक्स वर्कर बिल्कुल एडल्ट है और अपनी सहमति से वेश्यावृत्ति में हैं, तो उसे किसी भी पुलिस अधिकारी के द्वारा परेशान नहीं किया जा सकता है। इसके अलावा इन महिलाओं के खिलाफ किसी भी तरह की कोई कानूनी कार्यवाही भी नहीं की जाएगी।
• अब सुप्रीम कोर्ट के द्वारा किसी भी पुलिस अधिकारी को यह अधिकार नहीं होगा कि, वह अपनी मर्जी से वेश्यावृत्ति करने वाली लड़की को परेशान या फिर उससे किसी भी तरह की पूछताछ कर सकें।
सुप्रीम कोर्ट के द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों का विवरण
• Supreme Court के नए दिशा-निर्देशों के अनुसार यदि सेक्स वर्कर अपनी सहमति से यौन संबंध बना रही है तो उसे अरेस्ट, दंडित या परेशान नहीं किया जाएगा।
• सुप्रीम कोर्ट के द्वारा यह कहा गया है कि वेश्यालयो पर छापे के दौरान सेक्स वर्कर्स पर किसी भी तरह का जुर्माना नहीं लगाया जा सकता है और ना ही अब वेश्यालय चलाना गैरकानूनी है।
Poonam Pandey ने बीच सड़क पर आम के साथ की ऐसी हरकत
• अब से पहले तो Sex Workers की शिकायतों पर पुलिस के द्वारा भेदभाव किया जाता था लेकिन अब यौन उत्पीड़न की शिकायतों पर पुलिस के द्वारा Sex Workers के साथ किसी भी प्रकार का कोई भी भेदभाव नहीं किया जा सकता है।
• अब यदि कोई भी Sex Workers यौन उत्पीड़न की शिकार होती हैं, तो उसे हर तरह की सहायता के साथ-साथ मेडिकली तथा कानूनी सहायता भी उपलब्ध कराई जाएगी।
• सुप्रीम कोर्ट के अनुसार हर एक बच्चे को उसकी माता के पास रहने का अधिकार हैं, इसीलिए वेश्यालय में नाबालिक लड़का या लड़की मिलने पर सेक्स वर्कर्स को परेशान नहीं किया जाएगा।
• अब सबसे पहले यह सुनिश्चित किया जाएगा कि यह बच्चे किसके हैं। यदि नाबालिक बच्चे किसी सेक्स वर्कर के हैं, तो इस स्थिति में पुलिस के द्वारा कोई भी कार्यवाही नहीं की जाएगी।
• सुप्रीम कोर्ट के द्वारा यह भी दिशा निर्देश दिए गए हैं कि, रेड तथा रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान जिन Sex Workers को पकड़ा जाता हैं तो उनकी पहचान उजागर नहीं करनी चाहिए।
• सुप्रीम कोर्ट का यह भी कहना है कि केंद्र सरकार तथा राज्य सरकारों को सेक्स वर्कर या उनसे जुड़े किसी भी पॉलिसी या प्रोग्राम को लागू करने या किसी भी तरह के सुधार कानून को बनाने के लिए Decision Making Process को लागू करना चाहिए।
भारत में अपराध नहीं है वेश्यावृत्ति
• यह हमारे देश का कानून है कि सेक्स वर्कर्स अपनी मर्जी से वेश्यावृत्ति कर सकती हैं। हमारे देश में वेश्यावृत्ति एक अपराध नहीं है क्योंकि दो व्यस्त लोग अपनी सहमति से संबंध बना सकते हैं।
• कुछ चीजें ऐसी हैं जो अपराध के दायरे में आती हैं जैसे कि यदि कोई सेक्स वर्कर पब्लिक प्लेस पर किसी को लुभाना, किसी से वेश्यावृत्ति करवाना, नाबालिक लड़कियों से वेश्यावृत्ति करवाना या फिर सार्वजनिक जगह पर अश्लीलता फैलाती है तो उसे अपराध माना जाएगा।
नशे में धुत पूनम पांडे का वीडियो वायरल हुई ट्रॉल
• आपको भारत के इस कानून के बारे में पता होना जरूरी है कि, यदि कोई भी सेक्स वर्कर पब्लिक प्लेस पर मर्दों को उकसा रही है। या फिर जो सेक्स वर्कर अपना फोन नंबर पब्लिश कर रही हैं, तो उन्हें इस जुर्म में 6 महीने की सजा व जुर्माना हो सकता है।
• इसके अलावा यदि कोई सेक्स वर्कर सार्वजनिक स्थानों पर वेश्यावृत्ति करती है, तो उसे 3 महीने की सजा व जुर्माना भी लगाया जा सकता है।
सेक्स वर्कर्स के साथ किया जाएगा सम्मानजनक व्यवहार
• विश्व के Top 100 देशों में से 53 देशों में वेश्यावृत्ति वैध है और भारत भी उन्हीं देशों में से एक है जहां पर वेश्यावृत्ति अवैध नहीं है।
• सुप्रीम कोर्ट के अनुसार यदि वेश्यावृत्ति रजामंदी से हो रही है तो वह किसी भी तरह का अपराध नहीं है।
• अब से पहले आपने भी बहुत खबरें देखी होंगी जिनमें पुलिस अधिकारियों के द्वारा वेश्यावृत्ति करने वाली महिलाओं पर काफी ज्यादा अत्याचार किए जाते हैं। या फिर उन्हें मौखिक और शारीरिक रूप से भी पीड़ा पहुंचाई जाती है।
आम्रपाली को पहाड़ों के बीच निरहुआ ने की जबरदस्त Lip Kiss
• इसी को देखते हुए यह कहा गया है कि वेश्यावृत्ति किसी भी तरह का अपराध नहीं हैं। अब यदि कोई भी महिला वेश्यावृत्ति करती हैं तो उसे पुलिस के द्वारा सम्मानजनक नजरों से देखा जाएगा।
विश्व के इन देशों में दिया गया हैं, वेश्यावृत्ति को दर्जा
विश्व के ऐसे कई देश हैं जहां पर वेश्यावृत्ति को पूरी तरह से दर्जा मिला हुआ है जैसे कि –
जर्मनी
• जर्मनी में वेश्यावृत्ति करने वाली महिलाओं को भी एक कर्मचारी ही समझा जाता है यहां पर सभी यौनकर्मियों के पास आईडी कार्ड होता हैं। मतलब कि इन्हें भी दूसरे कर्मचारियों की तरह ही टैक्स का भुगतान करना पड़ता है।
• वैसे तो वेश्यावृत्ति के लिए कड़े नियम भी बनाए गए है इसीलिए सभी सेक्स वर्कर्स को कड़े नियमों का पालन भी करना पड़ता है।
ग्रीस
इस देश में वेश्यावृत्ति करना किसी भी तरह का अपराध नहीं है परंतु अन्य लोगों की तरह यौन कर्मियों को भी अपना Health Insurence लेना होगा।
तुर्की
तुर्की एक ऐसा देश है जहां पर सेक्स वर्कर को अपने आपको Registered करवाना पड़ता है और फिर उन्हें आईडी कार्ड मिल जाता है।
ब्रिटेन
• ब्रिटेन में भी वेश्यावृत्ति एक पेशा है इसीलिए Sex Worker पर किसी भी तरह कि कोई भी कानूनी कार्यवाही नहीं की जाती है।
• इसके अलावा ब्रिटेन में वेश्यावृत्ति को लेकर यह कानून तो जरूर है कि, आप रेड लाइट इलाको में यौन कर्मी की तलाश में धीमी गति से अपनी गाड़ी लेकर नहीं घूम सकते हैं।
अमेरिका
अमेरिका देश में नेवादा एक ऐसा राज्य है जहां पर वेश्यावृत्ति को पूरी तरह से मान्यता दी गई हैं। परंतु इसके अलावा किसी अन्य राज्य में वेश्यावृत्ति करना बहुत ही गंभीर अपराध हैं।
ऑस्ट्रेलिया तथा स्पेन
इन दोनों देशों में भी वेश्यावृत्ति एक पेशा है परंतु सभी लोगों को वेश्यावृत्ति से संबंधित बनाए गए दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा।
मेक्सिको तथा ब्राजील
इन दोनों देशों में भी वेश्यावृत्ति को पूरी तरह से मान्यता दी गई है लेकिन आप सेक्स रैकेट नहीं चला सकते हैं।
न्यूजीलैंड
इस देश में भी वेश्यावृत्ति को मान्यता दी गई है लेकिन इससे संबंधित सख्त नियम बनाए गए हैं जिनका हर एक व्यक्ति को पालन करना है।
