SSC ने अधिकारिक नोटिस के माध्यम से एसएससी के द्वारा जनवरी और फरवरी 2022 में आयोजित होने वाली परीक्षा की तिथि ( जारी कर दी है l जैसे कि Combined Higher Secondary Level Examination ( Tier – II ) 2020, Combined Graduate Level Examination ( Tier – II ) 2020 तथा Combined Graduate Level Examination ( Tier – III ) परीक्षा 2022 आदि की परीक्षा तिथि घोषित हो चुकी है l

स्टाफ सिलेक्शन कमीशन के बारे में तो आपने सुना ही होगा l एसएससी के माध्यम से अनेकों भर्ती परीक्षाओं का आयोजन कराया जाता है। हर साल एसएससी के द्वारा कई महत्वपूर्ण परीक्षाओं का आयोजन करवाया जाता है। जो परीक्षार्थी एसएससी परीक्षा 2022 का इंतजार कर रहे थे उनके लिए एक महत्वपूर्ण जानकारी है l एसएससी के द्वारा हाल ही में एक नोटिफिकेशन जारी किया गया है l

अब इन परीक्षाओं का शेड्यूल जारी होने के पश्चात उम्मीदवारों के लिए तैयारी करनी आसान हो जाएगी l अभ्यर्थी को परीक्षा का शेड्यूल पता चल जाए तो फिर वह परीक्षा में बचे हुए समय के आधार पर अपनी अच्छी तैयारी कर सकते है। आइए जानते हैं SSC Exam 2022 का Schedule क्या है l

Name Of Exam

Date Of Exam

Combined Higher Secondary Level Examination 2020 ( CHSL Tier – II )

9 जनवरी 2022

Combined Graduate Level Examination ( CGL Tier – II ) 2020

28 और 29 जनवरी 2022

Combined Graduate Level Examination ( CGL Tier – III ) 2020

6 फरवरी 2022

Selection Post ( Phase – IX ) Examination 2021

2 से 10 फरवरी 2022 तक

SSC Tier-II Exam 2022 से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण जानकारी 

  • एसएससी के द्वारा आयोजित होने वाली टटियर-2 CHSL परीक्षा Offline Mode पर आयोजित की जाएगी और यह परीक्षा 100 अंकों की होगी। इस परीक्षा में किसी भी तरह की कोई Negative Marking नहीं होगी, मतलब की अगर कोई छात्र गलत प्रश्न भी करता है तो उसके अंक नहीं काटे जाएंगे।

  • इसके अलावा एसएससी के द्वारा आयोजित होने वाली CGL Tier – 2 की परीक्षा Online Mode में आयोजित की जाएगी और CGL Tier -2 परीक्षा की अवधि 2 घंटे होगी।

SSC Exam Schedule 2021
SSC Exam Schedule 2021

एसएससी की विभिन्न परीक्षाओं के Admit Card किए जाएंगे इस दिन जारी

  • एसएससी के द्वारा कराई जाने वाली जनवरी और फरवरी की परीक्षाओं के एडमिट कार्ड निर्धारित परीक्षा तिथि से 10 से 15 दिन पहले जारी कर दिए जाएंगे l सभी परीक्षाओं के admit card SSC की Official Website के माध्यम से डाउनलोड कर सकेंगे l परीक्षा में शामिल होने से पहले आपको एडमिट कार्ड पर दिए गए निर्देशों को अच्छे से पढ़ लेना है l

  • इसके अतिरिक्त अगर इन परीक्षाओं से संबंधित कोई भी बदलाव किया जाता है, तो उसकी सूचना SSC की Official Website पर दे दी जाएगी l इसलिए आप ऑफिशल वेबसाइट से जुड़े रहिएगा ताकि आपको हर एक अपडेट का पता रहे।

  • खासतौर पर जब परीक्षा की तिथि नजदीक आ रही हो, तो उस समय अधिकारिक वेबसाइट से जुड़े रहना बहुत ही जरूरी होता है l क्योंकि कभी भी किसी समय परीक्षा से संबंधित कोई नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है।