स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने 1 जून 2020 को SSC की आगामी परीक्षाओं के लिए Revised Exam Calendar जारी किया है | इस एग्जाम कैलेंडर में एसएससी की सभी प्रमुख परीक्षाओं जैसे कि सीजीएल, सीएचएसएल, सीपीओ, जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर, सिलेक्शन पोस्ट और जूनियर इंजीनियर आदि की परीक्षा तिथि है जो कि लाखों अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण है | 

यह परीक्षा काफी पहले आयोजित हो जाती | लेकिन कोरोना के कारण हुए पूरे देश में Lockdown की वजह से एसएससी को भी अपनी परीक्षाओं को स्थगित करना पड़ा | सीएचएसएल की परीक्षा मार्च में चल रही थी लेकिन एसएससी को 19 मार्च को CHSL की परीक्षा स्थगित करनी पड़ी थी | (एसएससी सीजीएल की परीक्षा कैसे पास करे?)

Staff Selection Commission Exam Calendar 2020 – CHSL Exam Date

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) के नए परीक्षा कैलेंडर में सबसे पहले परीक्षा होगी कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल की tier-1 परीक्षा | जो कि 17 अगस्त से 21 अगस्त 2020 और 24 अगस्त से 27 अगस्त 2020 तक आयोजित करवाई जाएगी यह परीक्षा CHSL 2019 की भर्ती नोटिफिकेशन के तहत करवाई जाएंगी | सीएचएसएल की परीक्षा के लिए सिलेबस यहां से देखें |(कैसे करे एसएससी जीडी पेपर की तैयारी)

SSC New Exam Date Calendar after Corona Lockdown

SSC Junior Engineer Exam Date 2020

एसएससी में जूनियर इंजीनियर ( सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और क्वांटिटी सर्वेइंग एंड कंटैक्ट्स) के लिए 2019 में भर्ती निकाली थी | और इस भर्ती की टीयर I की परीक्षा आयोजित नहीं करवाई गई थी | तो इसके लिए एसएससी ने अभी पेपर वन का आयोजन 1 सितंबर से 4 सितंबर 2020 तक करवाने का नोटिस जारी किया है | आप एसएससी जूनियर इंजीनियर के लिए सिलेबस यहां से देख सकते हैं | 

SSC Latest Syllabus & Exam Pattern:

SSC CGL Syllabus

SSC CHSL Syllabus

MTS Syllabus

JHT Syllabus

Constable Syllabus

SSC Steno Syllabus

SSC Selection Post Phase 8 Exam Date 2020

अगर आपने एसएससी सिलेक्शन पोस्ट फेज 8 के लिए आवेदन किया था | तो आपके लिए पेपर वन की परीक्षा सितंबर में ही आयोजित करवाई जाएगी | और इस परीक्षा की तिथि 7 सितंबर से 9 सितंबर 2020 तक रखी गई है | (10वीं पास सरकारी नौकरी 2020)

SSC Stenographer & Hindi Translator Exam Date 2020

एसएससी स्टेनोग्राफर की परीक्षा के लिए तारीख डिपार्टमेंट ने 10 सितंबर से 12 सितंबर 2020 | यह परीक्षा एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और डी 2019 की भर्ती के लिए करवाई जाएगी यानी इस परीक्षा के लिए 2019 में आवेदन मांगे गए थे | (2016 से 2019 तक उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति के आवेदनों की स्थिति जाने ऑनलाइन)

हिंदी ट्रांसलेटर की कई पदों के लिए भर्ती परीक्षा होगी 06 अक्टूबर 2020 को | यह परीक्षा हिंदी ट्रांसलेटर के जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर, सीनियर हिंदी ट्रांसलेटर और हिंदी प्राध्यापक पदों पर भर्ती के लिए करवाई जाएगी | 

SSC CGL 2019 Tier 2 Exam Date-

कम्बाइंड ग्रेजुएट लेवल एग्जामिनेशन (CGL) की भर्ती एसएससी की सबसे टॉप भर्ती में से एक है | इस भर्ती परीक्षा के लिए सबसे ज्यादा लोग आवेदन करते हैं और सीजीएल से भारत के अच्छे-अच्छे सरकारी विभागों में इंस्पेक्टर सब इंस्पेक्टर सहित अच्छी पोस्ट के लिए भर्ती की जाती है | 

तो इस परीक्षा का इंतजार लाखों अभ्यर्थियों को रहता है | तो आपको बता दें कि सीजीएल 2019 टियर सेकेंड की परीक्षा 14 अक्टूबर से 17 अक्टूबर 2020 तक करवाई जाएगी | (एसएससी सीजीएल वर्ष 2019 में पूछे गए प्रश्नो को देखे)

SSC CPO Exam Date 2020

अगर आप पैरामिलिट्री फोर्स में सब इंस्पेक्टर और असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर बनना चाहते हैं तो आपने CPO भर्ती परीक्षा के लिए जरूर आवेदन किया होगा | यह भर्ती दिल्ली पुलिस, बीएसएफ, सीआरपीएफ में सब इंस्पेक्टर और सीआईएसफ में असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर के पदों के लिए करवाई जाती है | इसका पेपर वन 29 सितंबर से 1 अक्टूबर और 5 अक्टूबर को करवाया जाएगा | (CPO Syllabus)

SSC-Exam-Date-Notice-01-June

सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वह अपनी तैयारी जारी रखें और परीक्षा की तिथि में किसी भी बदलाव के लिए आप एसएससी की अधिकारिक की वेबसाइट को समय-समय पर विजिट करते रहे