SSC ने CGL के विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली, Staff Selection Comission द्वारा Combined Graduate Level Exam 2022 के लिए विज्ञापन जारी किया गया, स्नातक पास अभ्यर्थी दिनांक 23 जनवरी 2022 तक आवेदन कर सकेंगे,
कर्मचारी चयन आयोग के द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली गई है l इन सभी पदों पर उम्मीदवारों का चयन केवल Combined Graduate Level Examination के माध्यम से ही किया जाएगा। Combined Graduate Level Exam के तहत Application Process तो काफी दिन पहले ही शुरू हो गई थी जिन उम्मीदवारों ने आवेदन नहीं किया हैं, तो उन्हें जल्द ही आवेदन करना होगा।
क्योंकि उनके पास आवेदन करने के लिए केवल कुछ ही दिन शेष बचे हैं। SSC CGL 2021-22 के माध्यम से अलग-अलग विभाग मंत्रालय संस्थाओं में विभिन्न Group B तथा Group C के पदों पर भर्तियां की जाएंगी। आगे हम आपको CGL Exam से संबंधित हर एक जानकारी देते हैं ताकि आप आसानी से आवेदन कर सकें।
BSF में Constable के 2788 पदों पर निकली भर्ती
SSC CGL Examination 2022 के अंतर्गत जल्दी ही करना होगा आवेदन
SSC CGL Exam के तहत सभी योग्य उम्मीदवार 23 January 2022 तक Application दे सकते हैं। CGL Exam के तहत केवल ऑनलाइन आवेदन ही स्वीकार किए जा रहे हैं।

SSC CGL Recruitment 2022 के अंतर्गत Application Fees जमा करवाने के लिए सभी उम्मीदवारों को 25 January 2022 रात 11:30 बजे तक का समय दिया गया है। जबकि Offline Challan Generate करवाने वाले उम्मीदवार 26 जनवरी 2022 तक Offline Challan Generate करा सकते हैं।
चालान से फीस जमा कराने के लिए उम्मीदवारों को 27 जनवरी 2022 तक का समय दिया गया हैं। सभी उम्मीदवारों को इन तिथियों का खास खयाल रखना होगा क्योंकि जरा सी भी लापरवाही उन्हें आवेदन से वंचित रख सकती हैं।
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए 28 जनवरी 2022 से लेकर 1 फरवरी 2022 रात 11:30 बजे तक Window For Application Form Correction खुली रहेगी। यदि किसी भी उम्मीदवार से आवेदन करते समय कोई गलती हो जाती हैं, तो उसे 1 February 2022 से पहले Application Form में वह गलती सुधारनी होगी।
NVS में विभिन्न 1925 पदों पर निकली भर्ती
SSC CGL Examination 2021-22 के माध्यम से इन पदों पर की जाएगी भर्तियां
SSC CGL Exam के माध्यम से विभिन्न पदों पर भर्तियां की जाएंगी जैसे Assistant Audit Officer, Assistant Account Officer, Assistant Section Officer, Assistant, Income Tax Inspector, Inspector Preventive Officer, Inspector Examiner, Assistant Enforcement Officer, Sub Inspector (CBI), Inspector (Department of Posts and Central Bureau of Narcotics), Assistant / Superintendent, Divisional Accountant, Junior Statistical Officer, Auditor, Senior Secretarial Assistant, Tax Assistant आदि के साथ-साथ विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी।
SSC CGL Examination 2021-22 के तहत शैक्षणिक योग्यता
SSC के विभिन्न पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार भारत के नागरिक होने चाहिए। इसके अतिरिक्त अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता रखी गई हैं। जैसे –
Assistant Audit Officer / Assistant Account Officer –
इन दोनों ही पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी व संस्थान से Bachelor’s Degree होनी चाहिए। यदि किसी उम्मीदवार के पास MSc, MBA Finance तथा MBA Business Studies आदि की Degree है, तो तब भी वह इन दोनों ही पदों के लिए Application दे सकते हैं।
UP Police में 2430 पदों पर निकाली गई भर्ती
Junior Statistical Officer –
Junior Statistical Officer के पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से किसी भी विषय में Bachelor’s Degree होनी जरूरी हैं। साथ ही उनके 12वीं कक्षा में Math Subject में कम से कम 60% अंक होने भी आवश्यक हैं तभी वह Junior Statistical Officer के पद पर Application कर सकते हैं।
अन्य सभी पद
अन्य सभी पदों के लिए उम्मीदवारों के पास कम से कम Bachelor’s degree होनी आवश्यक हैं। अधिक जानकारी के लिए आप SSC की Official Website पर भी विजिट कर सकते हैं।
आयु सीमा
Combined Graduate Level Examination 2021-22 के माध्यम से जितने भी पदों पर भर्तियां की जाएगी, तो उन सभी पदों पर अलग-अलग आयु सीमा रखी गई है। किसी पद के लिए 18 से 27 वर्ष आयु सीमा रखी गई है तो किसी पद के लिए 18 से 30 वर्ष तक आयु सीमा रखी गई है। इसीलिए आयु सीमा से संबंधित संपूर्ण जानकारी के लिए आपको SSC की Official Website पर विजिट करना होगा।
आवेदन शुल्क
Category | Exam Fee |
OBC / General | 100 रुपए |
SC / ST / PH / Women Candidate | निशुल्क |
चयन प्रक्रिया
इन सभी पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों को 4 चरणों से होकर गुजरना होगा जैसे CGL Tier-1, Tier-2, Tier-3, Tier-4 . जो उम्मीदवार इन चारों चरणों को पास कर लेंगे, तो उन्हें परीक्षाओं के अंकों के आधार पर Select किया जाएगा।
CGL Tier-1 और Tier-2 Computer Based Exam पर आधारित होगा जबकि Tier-3 Descriptive Mode पर आधारित होगा। आखिर में Tier-4 Computer Proficiency Test एवं Data Entry Test पर आधारित होगा।
APS में 8000 से भी अधिक पदों पर निकली भर्ती
किस प्रकार आयोजित होगा CGL Examination 2021-22
CGL 2021 में First Level पर होने वाली परीक्षा में Reasoning and General Intelligence, General Awareness, Quantitative Aptitude तथा English Comprehension के 50-50 अंकों के 25 25 सवाल होंगे।
Combined Graduate Level Examination के दूसरे स्तर पर होने वाली Computer Based Exam में Competitive Eligibility के 100 प्रश्न English Language and Comprehension के 200 Questions Statistics के 100 Question तथा General Studies ( Finance and Economics ) के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे।
दूसरे स्तर की परीक्षा में यह चारों ही पेपर 200-200 अंकों के होंगे और हर एक पेपर के लिए उम्मीदवारों को 2-2 घंटे का समय दिया जाएगा।
तीसरे स्तर की परीक्षा 1 घंटे की होगी और इसमें 100 अंकों के Descriptive Questions होंगे, जबकि चौथे स्तर की परीक्षा में Computer Proficiency Test तथा Data Entry Skill Test लिया जाएगा।
SSC CGL Examination के तहत आवेदन कैसे दें
जो भी उम्मीदवार Combined Graduate Level Examination 2021-22 में शामिल होना चाहते हैं, तो वह SSC की Official Website के माध्यम से आसानी से Online Apply कर सकते हैं।
