SSC MTS Tier-1 Result 2022 Out, एसएससी MTS tier 1 मे 44,590 तथा Havildar Tier-1 मे 24,570 candidates सफल हुए, अभ्यर्थी SSC की Official website से MTS Tier-1 का परिणाम और कट ऑफ देख सकते है, एसएससी MTS Tier-1 का Result नाम के अनुसार देखे |
Staff Selection Commission(ssc) के द्वारा SSC MTS Tier-1 result 2022 जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। एसएससी द्वारा tier-1 exam को पास करने वाले 69160 उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट जारी की गई है। इसको डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार लिस्ट में अपना नाम देख सकते हैं। इस लिस्ट में शामिल उम्मीदवारों को अब अगले चरण की परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। जिसमें Computer Based examination descriptive mode मे परीक्षा होगी।
RSMSSB Forest Guard and Forester Exam Schedule 2022
हालांकि उम्मीदवारों का SSC MTS tire 1 exam 5 जुलाई 2022 से 22 जुलाई 2022 के बीच हुआ था। जिसके बाद सही उम्मीदवार रिजल्ट की प्रतीक्षा कर रहे थे, अब उनका इंतजार समाप्त हो चुका है। आइए पोस्ट के माध्यम से जानते है, कि कैसे उम्मीदवार SSC MTS tire 1 exam result डाउनलोड कर सकते हैं।

SSC MTS and Havildar Result 2022 Overview
स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (ssc) के द्वारा जारी किए गए नोटिफिकेशन में बताया गया है कि MTS tier 1 मे 44,590 तथा Havildar Tier-1 मे 24,570 उम्मीदवारों को सफल घोषित किया गया है। MTS tier 1 मे पास उम्मीदवारों में 4050- EWS, 5270- SC, 2720- ST और 17810-UR कैटेगरी से हैं। जबकि हवलदार उम्मीदवारों में 2160- EWS, 2820-SC, 1800-ST, 9306-UR कैटेगरी से है।
Govt Job Update & Exam Notes के लिए फॉर्म भरे
उम्मीदवारों की जानकारी के लिए बता दे कि MTS tier 2 exam की परीक्षा 6 नवंबर को होने जा रही है। इसके अलावा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन द्वारा यह भी कहा गया है कि havildar post के लिए शारीरिक मानक परीक्षा जल्दी ऑफिशल वेबसाइट पर जारी की जाएगी। साथ ही हविलदार पद के लिए आंसर की और नंबर 17 अक्टूबर को जारी कर दिए जाएंगे।
SSC MTS Tire 1 Exam 2022 कब हुआ था
SSC MTS & Havildar Recruitment 2022 मे देश भर से 37,94,607 उमीदवारों ने कुल 7301 पदों के लिए आवेदन किया था। जिसमें MTS के लिए 3698 Post तथा Havildar के लिए 3603 पद शामिल थे। उम्मीदवारों की जानकारी के लिए बता दें कि SSC multitasking staff 2022 के लिए आवेदन फॉर्म की शुरुआत 22 मार्च 2022 को हुई थी। जबकि आवेदन की अंतिम तारीख 30 अप्रैल 2022 थी। आवेदन के बाद सभी उम्मीदवारों की SSC MTS 2022 की परीक्षाएं Computer Based test के रूप में 5 जुलाई 2022 से शुरू होकर 22 जुलाई 2022 को समाप्त हुई थी।
लंबे इंतजार के बाद अब SSC MTS Tier -1 का रिजल्ट जारी किया गया है। जिसमें स्टाफ सिलेक्शन कमीशन द्वारा पास किए गए 69160 उम्मीदवारों की सूची Official Website पर डाल दी गई है। इसके बाद उम्मीदवारों को अगले चरण में Descriptive mode मे परीक्षा को देना होगा। इस परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों को आगे medical test देना होगा। जिसके बाद अंततः पदों के सापेक्ष मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।
How to check SSC MTS Tier 1 result 2022
एसएससी एमटीएस रिजल्ट 2022 को देखने के लिए उम्मीदवार नीचे दी गई step by step process को अपना सकते हैं। आइए जानते हैं।
सबसे पहले उम्मीदवारों को official website ssc.nic.in पर जाना होगा।
एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट के होम पेज पर आपको result tab देखने को मिलेगी। जिस पर आप को क्लिक करना होगा।
Result tab पर क्लिक करने के बाद, उम्मीदवारों के लिए SSC MTS tire 1 result 2022 का लिंक खुलेगा।
इस लिंक पर क्लिक करने के बाद सभी qualified candidates की लिस्ट आपकी स्क्रीन के सामने होगी। जिसके बाद उम्मीदवार SSC MTS tire 1 result 2022 pdf लिस्ट को डाउनलोड करके उसमें अपना नाम देख सकता है।
SSC MTS Havildar Cut off 2022
एसएससी के द्वारा MTS Havildar Cut off 2022 विभिन्न राज्यों मे पदों के अनुसार जारी की गई है। कट ऑफ के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए आप ऑफिशल वेबसाइट का विजिट कर सकते हैं और क्वालिफाइड कैंडीडेट्स की लिस्ट को भी चेक कर सकते हैं। हम आपको ऑफिशल वेबसाइट का लिंक दे रहे हैं जिससे आप रिजल्ट की पीडीएफ को डाउनलोड करके अपना नाम भी चेक कर सकते हैं।
Official Website- Click Here
