SSC ने MTS & Havaldar के 3603 पदों पर निकाली भर्ती, एसएससी द्वारा दसवीं पास बेरोजगारों के लिए MTS & Havaldar पदों पर विज्ञप्ति निकाली, SSC MTS भर्ती 2022 की Complete जानकारी हिंदी में देखे |
Staff Selection Commission के द्वारा देश के बेरोजगार युवाओं के लिए 3000 से भी अधिक पदों पर भर्ती निकाली हैं। हमारे देश में ऐसे लाखों उम्मीदवार हैं जो कम पढ़ने लिखने के कारण ही नौकरी प्राप्त नहीं कर पाते हैं। इसी प्रकार के युवाओं के लिए एसएससी के द्वारा Multi Tasking Staff तथा Havaldar के पद पर भर्ती निकाली हैं।
Computer Teacher Notes PDF
SSC GD Consttable Handwritten Notes
इस भर्ती के तहत आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी हैंl अब सभी उम्मीदवारों को निर्धारित तिथि से पहले ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आगे हम आपको SSC MTS Recruitment 2022 से संबंधित शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन प्रक्रिया आदि के बारे में संपूर्ण जानकारी देते हैं। ताकि आप आसानी से SSC Havildar Recruitment 2022 के तहत आवेदन दे सकें।
SSC MTS & Havaldar Bharti 2022
कर्मचारी चयन आयोग के द्वारा निकाली गई भर्ती के तहत मल्टी टास्किंग स्टाफ तथा हवलदार के पदों पर कुल मिलाकर 3603 पदों पर भर्ती की जाएगी। इस भर्ती के तहत आवेदन प्रक्रिया 22 मार्च 2022 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार 30 अप्रैल 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Importtant Dates for SSC MTS & Havaldar Bharti 2022
कार्यक्रम | महत्वपूर्ण तिथि |
आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तारीख | 22 मार्च 2022 |
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख | 30 अप्रैल 2022 |
आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि | 2 मई 2022 |
Offline Challan Generate करने की तारीख | 3 मई 2022 |
चालान के माध्यम से शुल्क भुगतान करने की अंतिम तिथि | 4 मई 2022 |
आवेदन पत्र में त्रुटि सुधार की अंतिम तिथि | 5 मई से लेकर 9 मई 2022 |
Paper-1 की तारीख | जुलाई 2022 के पहले सप्ताह |
Paper-2 की तारीख | पेपर 1 की परीक्षा के आयोजन के बाद घोषित की जाएगी |
SSC Bharti शैक्षणिक योग्यता & आयु सीमा
MTS तथा Havaldar के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 10वीं पास होने चाहिए तभी वह आवेदन कर सकते हैं।
UP Police Constable Notes PDF
Static GK PDF
SSC CHSL के Handwritten Notes की PDF
आयु सीमा
SSC MTS & Havildar Recruitment 2022 के तहत 2 आयु वर्ग में भर्ती निकाली गई है जिसमें 18 से 25 वर्ष और 18 से 27 वर्ष शामिल हैं। आयोग के द्वारा आयु वर्ग के अनुसार ही Cutoff भी अलग-अलग जारी की जाएगी।
जबकि दोनों ही आयु वर्गों में एससी व एसटी जाति के उम्मीदवारों को 5 साल की छूट और ओबीसी जाति के उम्मीदवारों को 3 वर्ष की छूट दी जाएगी।
Selection Process of SSC MTS & Havaldar Posts
SSC MTS Recruitment 2022 के तहत MTS के पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को दो परीक्षाएं देनी होगी।
सबसे पहले पेपर-1 का आयोजन किया जाएगा जिसमें Objective Type Questions पूछे जाएंगे।
जो उम्मीदवार इस में सफल हो जाएंगे, तो उन्हें पेपर-2 के लिए बुलाया जाएगा जोकि Descriptive होगा।
हवलदार के पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को भी 2 पेपर देने होंगे पहला पेपर Objective Type होगा। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में पास हो जाएंगे, तो उनके परीक्षा के अंकों के आधार पर ही कुल वैकेंसी के 6 गुना उम्मीदवारों को पेपर-2 के लिए बुलाया जाएगा। आखिर में इसमें भी सफल होने वाले उम्मीदवारों को Physical Efficiency Test देनी होगी।
MTS Recruitment 2022 के तहत, शारीरिक दक्षता परीक्षा देने के नियम
पुरुष उम्मीदवारों को 15 मिनट में 16 मीटर की दौड़ लगानी होगी। साथ ही 30 मिनट के समय में 8 किलोमीटर साइकिल भी चलानी होगी।
महिला उम्मीदवारों को 20 मिनट में 1 किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी होगी। इसी के साथ साथ उन्हें 25 मिनट में 3 किलोमीटर साइकिल भी चलानी होगी।
SSC MTS & Havaldar Bharti 2022 Application Fee
Caste / Category | Application Fee |
General / EWS / OBC | 100 रुपए |
SC / ST | 0 |
SSC MTS Bharti 2022 के तहत आवेदन कैसे करें
जो भी उम्मीदवार एसएससी रिक्रूटमेंट 2022 के तहत आवेदन करना चाहते हैं, तो उन्हें सबसे पहले आयोग की Official Website-https://ssc.nic.in/ पर जाना होगा।
ऑफिशियल वेबसाइट पर ही आपको एसएससी हवलदार भर्ती 2022 का लिंक मिलेगा आपको उस पर क्लिक करना हैं।
अब आपको अपनी सामान्य जानकारियां भरकर Registration कर लेना हैं।
अब आपको LogIN और Password की सहायता से लॉगइन करना है और फिर Application Form भरकर सभी संबंधित दस्तावेज अपलोड कर देने हैं।
अंत में आपको एसएससी हवलदार भर्ती के आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा, जो कि आप ऑनलाइन माध्यम से भी कर सकते हैं।
