SSC ने भर्ती परीक्षाओं के लिए आवेदन करने हेतु आयु सीमा में किया बदलाव, अगर आप एसएससी द्वारा आयोजित भर्ती परीक्षाओं को तैयारी कर रहे हो तो आपको आयु सीमा में भी छूट मिल सकेगी, जानिए SSC द्वारा बेरोजगारों युवाओं को किस भर्ती में कितनी छूट मिल सकेगी,
जो भी उम्मीदवार Staff Selection Commission के द्वारा निकाले जाने वाले भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए एक महत्वपूर्ण खबर है l हाल ही में ही केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने स्टाफ सिलेक्शन कमीशन के द्वारा आयोजित की जाने वाली भर्ती परीक्षाओं में अधिकतम आयु सीमा से संबंधित जानकारी दी है l जानकारी के मुताबिक Staff Selection Commission के द्वारा एसएससी की भर्ती परीक्षाओं में शामिल होने वाले Candidates को बोर्ड के द्वारा आयु सीमा में बहुत बड़ा बदलाव किया गया है l
जो भी उम्मीदवार एसएससी की नई भर्ती परीक्षाएं जो कि 2022 में आयोजित की जाएंगी उनकी तैयारी कर रहे हैं, उनके पास सिलेक्शन लेने का सुनहरा अवसर है l आपको बता दें कि कोरोना महामारी में राज्य और केंद्र सरकार को विभिन्न विभागों में निकाली गई भर्ती को पूरी करने में समय लगा है l जिस कारण कुछ उम्मीदवार ऐसे हैं जिनकी आयु सीमा अधिक हो गई है और वह आगामी SSC Recruitment के लिए अप्लाई नहीं कर सकते थे l
लेकिन सरकार के द्वारा शुरू की गई इस पहल से SSC New Bharti की तैयारी करने वाले छात्रों के मन में एक उम्मीद की किरण जगी है l चलिए जान लेते हैं कि स्टाफ सिलेक्शन कमीशन के द्वारा आयु सीमा को लेकर क्या बदलाव किए गए हैं l

इस प्रकार से किया जाएगा आयु सीमा का निर्धारण
जानकारी के मुताबिक स्टाफ सिलेक्शन कमीशन के द्वारा वर्ष 2022 में आगामी जितनी भी भर्ती परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी उन सब के लिए आयु सीमा का आधार 1 जनवरी 2022 निर्धारित किया गया है l वैसे सामान्यता आयु सीमा का निर्धारण 1 अगस्त 2022 या 1 जनवरी 2023 से होती हैं l कोविड-19 में SSC के द्वारा समय पर भर्ती परीक्षाओं का आयोजन नहीं करवाया जा सका था l जिसके कारण हजारों छात्र ऐसे हैं, जो आयु के कारण भर्ती प्रक्रिया से बाहर हो गए l
सरकार द्वारा लिए गए इस फैसले के अनुसार देश के हजारों बेरोजगार युवाओं को Ssc bharti 2022 में आवेदन करने का मौका मिलेगा l काफी लंबे समय से अभ्यर्थी आयु सीमा बढ़ाने की मांग कर रहे थे l
कोविड-19 के दौरान भी एसएससी ने की है कई बड़ी भर्तियां पूरी
कोविड-19 के दौरान निजी जीवन तो प्रभावित हुआ है, इसी के साथ-साथ भर्ती परीक्षाओं के आयोजन और नियुक्ति प्रक्रिया में भी काफी प्रभाव पड़ा था l बहुत अभ्यर्थी ऐसे थे जो सिर्फ SSC भर्ती परीक्षाओं की ही तैयारी कर रहे थे I लेकिन समय पर भर्ती प्रक्रिया पूरी ना होने के कारण काफी दिक्कतों का सामना भी करना पड़ रहा था I स्टाफ सिलेक्शन कमीशन के द्वारा इस बुरे दौर में भी 95000 से भी अधिक पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया को पूरा किया गया था I इसके अलावा UPSC के द्वारा भी 8913 और IBPS के द्वारा लगभग 52788 पदों पर चयनित उम्मीदवारों को नियुक्ति देने की प्रक्रिया पूरी की गई थी I
साल 2022 में SSC के द्वारा आयोजित की जाएंगी यह बड़ी भर्ती परीक्षाएं
जानकारी के मुताबिक स्टाफ सिलेक्शन कमीशन के द्वारा साल 2022 में जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर, सीनियर हिंदी ट्रांसलेटर के पदों पर भर्ती की जाएगी l इन पदों पर भर्ती परीक्षा का आयोजन अक्टूबर 2022 में करवा लिया जाएगा l
इसके अलावा एसएससी के द्वारा दिल्ली पुलिस CAPF SI SUB Inspector भर्ती परीक्षा का आयोजन भी नवंबर 2022 तक करवा लिया जाएगा l इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया 10 अगस्त 2022 से शुरू हो जाएगी l स्टाफ सिलेक्शन के द्वारा आयोजित की जाने वाली अन्य भर्ती परीक्षा के संबंध में पूरी जानकारी प्राप्त करने के लिए आप ऑफिशल वेबसाइट का विजिट कर सकते हैं i
