SSC CGL भर्ती के आवेदन 8 अक्टूबर 2022 तक कर सकेंगे, एसएससी ने बताया है कि CGL भर्ती 2022 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि नहीं बढ़ाई जाएगी, आवेदक एसएससी CGL के लिए 8 अक्टूबर 2022 से पहले आवेदन भर देवे, SSC CGL Tier-1 के लिए लिखित परीक्षा दिसम्बर माह में आयोजित करवाई जाएगी |

SSC CGL के बारे में तो आपने सुना ही होगा यह Combined Graduate Level Exam है जिसका आयोजन Staff Selection Commission के द्वारा हड़ताल करवाया जाता हैं। सत्र 2022-23 में भी इस परीक्षा का आयोजन करवाया जाना हैं। अबकी बार भी इस परीक्षा में लाखों उम्मीदवार शामिल होंगे जिनके लिए आवेदन की प्रक्रिया तो काफी दिनों पहले शुरू कर दी गई थी।

अब सभी योग्य उम्मीदवारों को जल्दी से जल्दी आवेदन करना होगा। जानकारी के लिए बता दें कि SSC CGL के माध्यम से भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों व संगठनों में Group -B और Group -C के पदों पर भर्ती की जाती है जिसके माध्यम से हजारों युवाओं को रोजगार मिल पाता है। आगे हम आपको हाल ही में जारी की गई SSC CGL 2022 से संबंधित सभी जानकारी देते हैं ताकि इसके अंतर्गत आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी भी तरह की परेशानी ना हों।

SSC CGL recruitment applications will be able to be done till October 8, 2022

Important Dates of SSC CGL Bharti 2022

Application Starts

17 September 2022

Last Date to Apply

08 October 2022

Last Date to Pay Online Application Fee

09 October 2022

Offline Challan Last Date

10 October 2022

Correction Window Open Date

12-13 October 2022 Till 11 PM

TIER -1 Date

December 2022

TIER – 2 Date

Notify Soon

Official website link

https://www.ssc.nic.in/

SSC CGL 2022 के अंतर्गत, 8 October तक कर सकते हैं आवेदन

स्टाफ सिलेक्शन कमीशन के द्वारा Combined Graduate Level Examination के अंतर्गत आवेदन की प्रक्रिया 17 सितंबर 2022 से शुरू कर दी गई थी। सभी योग्य उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए 8 अक्टूबर रात 11:00 बजे तक का समय दिया गया हैं। जबकि Online Application Fee का भुगतान 9 अक्टूबर 2022 रात 11:00 बजे तक किया जा सकता हैं। जो उम्मीदवार आवेदन शुल्क का भुगतान ऑफलाइन माध्यम से करना चाहते हैं, तो वह 10 अक्टूबर 2022 तक चालान के माध्यम से भुगतान कर सकते हैं

SSC CGL Handwritten Notes Syllabus के अनुसार

Posts Detail of SSC CGL 2022

इस बार SSC CGL के माध्यम से भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालय, विभागों व संगठनों में Group -B और Group -C के लगभग 20,000 से भी अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी। जब SSC CGL Exam 2022 का आयोजन होने वाला होगा तो उससे पहले पदों से संबंधित विस्तृत जानकारी भी दे दी जाएगी। फिर हर एक उम्मीदवार को पता चल जाएगा कि किस जगह पर कितने पदों पर भर्ती की जाएगी।

Eligibility Criteria For SSC CGL 2022

Combined Graduate Level Examination के अंतर्गत जो भी उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं, तो उनके पास मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से Bachelor Degree होनी चाहिए तभी वह आवेदन कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त शैक्षणिक योग्यता से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आपको Official Notification देख सकते हैं जोकि Staff Selection Commission के द्वारा अपनी Official Website पर जारी कर दिया गया हैं।

Age Limit For SSC CGL 2022

जो भी उम्मीदवार SSC CGL 2022 के अंतर्गत आवेदन करना चाहते हैं, तो उनकी आयु 18 वर्ष से लेकर 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसके अलावा आरक्षित वर्ग जैसे कि ST / SC / EWS / OBC आदि वर्गों के उम्मीदवारों को नियमों के मुताबिक आयु में छूट दी जाएगी। आयु सीमा में छूट से संबंधित सभी जानकारी Official Notification में दी गई है।

इसलिए इससे संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए आप ऑफिशल नोटिफिकेशन पढ़ सकते हैं। ध्यान रहे कि उम्मीदवारों की आयु की गणना 1 जनवरी 2022 को आधार मानकर की जाएगी।

Selection Process of SSC CGL 2022

देशभर के जो भी उम्मीदवार SSC CGL 2022 के अंतर्गत आवेदन करेंगे, तो उनका चयन TIER -1 और TIER -2 मे प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा। अब से पहले तो उम्मीदवारों का चयन TIER -1, TIER -2, TIER -3 तथा TIER -4 के आधार पर किया जाता था। परंतु अब उम्मीदवारों का समय बचाने के लिए TIER -3 तथा TIER -4 को TIER -2 में ही जोड़ दिया गया है इसीलिए अबकी बार TIER-2 में तीन पेपर होंगे।

Application Process of SSC CGL 2022

  • जो भी उम्मीदवार SSC CGL 2022 के अंतर्गत आवेदन करना चाहते हैं तो वह 8 अक्टूबर रात 11:00 बजे तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं

  • ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको SSC की Official Notification पर जाना होगा यही होम पेज पर ही आपको कंबाइंड ग्रैजुएट लेवल एग्जामिनेशन 2022 से संबंधित लिंक मिल जाएगा आपको उस पर क्लिक करना है

  • अब आपको न्यू रजिस्ट्रेशन के विकल्प पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन कर लेना हैं। जब आप Registration कर लेंगे तो आपको LogIn ID और Password भी प्राप्त हो जाएगा।

  • अब आप को Log IN करना है और आवेदन फॉर्म को करने से पहले ध्यान पूर्वक पढ़ना हैं। आवेदन फॉर्म को भरने के पश्चात आपको अपने सभी जरूरी दस्तावेज भी Upload कर देनी हैं।

  • अब आपको अपनी Category के हिसाब से आवेदन शुल्क का भुगतान करना है और फिर Submit के विकल्प पर क्लिक करके Print Out ले लेना है अब आप सफलतापूर्वक आवेदन कर चुके हैं।

  • जिन उम्मीदवारों को आवेदन करने में थोड़ी भी दिक्कत आ रही हैं, तो वह अपने नजदीकी किसी जनसेवा केंद्र के माध्यम से भी आवेदन दे सकते हैं।