SSC CGL 2022 Online Form Correction News, SSC द्वारा CGL 2022 के Form में Correction के लिए अभ्यर्थियों को अंतिम मौका दिया, Candidates अतिरिक्त शुल्क के साथ SSC CGL के फॉर्म में संशोधन कर सकेंगे |

Staff Selection Commission के द्वारा आयोजित कराए जाने वाले Combined Graduate Level Exam 2022 के तहत आवेदन की प्रक्रिया 23 दिसंबर 2021 से शुरू कर दी गई थी। सभी योग्य उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए 23 जनवरी 2022 तक का समय दिया गया था।

SSC CGL Salary 

SSC CGL Exam 2022 के अंतर्गत आवेदन करने वाले हजारों उम्मीदवार ऐसे भी हैं जिन्होंने SSC CGL Application Form को भरते समय कई तरह की गलतियां भी की है। इन सभी गलतियों को सुधारना भी बेहद ही आवश्यक होता हैं, क्योंकि इन गलतियों को सुधारें बिना भविष्य में आपके सामने कोई बड़ी समस्या भी उत्पन्न हो सकती हैं।

SSC CGL 2022 Online Form Correction News

जितने भी उम्मीदवारों ने Application Form को भरते समय गलतियां की हैं, तो उन सभी उम्मीदवारों को अब SSC CGL Application Form Correction का अवसर दिया जा रहा है ताकि वह आवेदन फॉर्म में सुधार करके चिंता मुक्त हो सकें।

Application Form में सुधार के लिए 1 फरवरी तक कर सकते हैं आवेदन

  • SSC CGL Exam 2022 के तहत आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए Correction Window Open कर दी गई हैं। सभी उम्मीदवार अब आसानी से Online आवेदन में बदलाव कर सकते हैं जिस किसी भी उम्मीदवार को आवेदन फॉर्म में किसी भी तरह का बदलाव करना हैं, तो वह 1 February 2022 तक कर सकते हैं। जिन उम्मीदवारों ने SSC CGL 2022 TIER 1 के लिए ही अपना आवेदन जमा किया था तो केवल वही आवेदन फॉर्म में सुधार कर सकते हैं।

SSC CGL की तैयारी कैसे करें

  • Application Form में बदलाव करते समय उम्मीदवारों को एक-एक जानकारी का ध्यान रखना होगा। क्योंकि आवेदन फॉर्म में दूसरी बार सुधार करने की स्थिति में उन्हें दोगुने से भी ज्यादा सुधार शुल्क देना पड़ सकता हैं। जब आप आवेदन फॉर्म में बदलाव करेंगे, तो बदलाव करने के पश्चात अपने द्वारा भरी गई जानकारी को भी अच्छी तरह पढ़ लीजिएगा ताकि आपको बाद में समस्या का सामना ना करना पड़ें।

आवेदन फॉर्म में Correction के लिए देना होगा सुधार शुल्क

  • जो भी उम्मीदवार SSC CGL Exam Application Form में Correction करना चाहते हैं, तो उन्हें पहली बार सही आवेदन के लिए 200 रुपए सुधार शुल्क देना होगा। जबकि आवेदन फॉर्म में दूसरी बार सुधार करने की स्थिति में उम्मीदवारों को 500 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा।

After 7th Pay Commission SSC CGL Salary Structure

  • सुधार शुल्क सभी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए एक समान ही रखा गया हैं। सुधार शुल्क में किसी भी आरक्षित वर्ग को आरक्षण नहीं दिया जाएगा। सभी उम्मीदवारों को याद रखना है कि 1 फरवरी 2022 के पश्चात आवेदन फॉर्म में किसी भी तरह का बदलाव नहीं किया जा सकता हैं। इसीलिए समय रहते ही आवेदन फॉर्म में बदलाव करना होगा।

SSC CGL Exam 2022 के Application Form में सुधार कैसे करें

  • SSC CGL 2022 से संबंधित जितने भी उम्मीदवार आवेदन फॉर्म में सधार करना चाहते हैं, तो उन्हें सबसे पहले Official Website–https://ssc.nic.in/ पर जाना होगा।

  • Official website पर आपको अपनी Application Number, Password तथा PIN के माध्यम से Log In करना है।

  • Log In करने के पश्चात उम्मीदवार SSC CGL Application Form 2022 में आसानी से बदलाव कर सकते हैं। पूरी जानकारी भरने के बाद Submit करने से पहले आप एक बार दोबारा से Application Form में भरी गई जानकारी को जरूर पढ़िएगा।