Staff Selection Commission (SSC) ने विभिन्न परीक्षाओं के change of Examination Centres के लिए अभ्यर्थियों को दी राहत, अभ्यर्थी आगामी होने वाली CGL, JE, Stenographer, Selection Posts परीक्षाओं के परीक्षा केंद्र 26 सितम्बर से 29 सितम्बर 2020 तक बदल सकेंगे |
नमस्कार दोस्तों-Result Uniraj टीम आपको Staff Selection Commission (SSC) के परीक्षा केंद्र बदलने की प्रक्रिया के बारे में सम्पूर्ण जानकारी बताएगी |Staff Selection Commission (SSC)द्वारा विभिन्न भर्तियों के लिए आवेदन मांगे थे | लेकिन कोरोना महामारी की वजह से उनकी लिखित परीक्षा नहीं हो पाई है |
इससे पहले भी Staff Selection Commission (SSC) ने विभिन्न परीक्षाओं के लिए कार्यक्रम जारी किया था | लेकिन कोरोना संक्रमण अधिक संख्या में फैलने की वजह से परीक्षा का आयोजन नहीं हो पाया और परीक्षा को स्थगित करना पड़ा था | कोरोना महामारी की वजह से बहुत से अभ्यर्थी अपने घर चले गए है |
लेकिन Staff Selection Commission (SSC) आगामी माह में विभिन्न भर्ती परीक्षाओं का आयोजन करवाने की सोच रहा है | ऐसे में अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र पर कैसे पहुँच पायेगा | इसको लेकर बेरोजगार अभ्यर्थियों ने विभाग को कहा कि परीक्षा केंद्र बदलने की छूट मिलनी चाहिए |
अभ्यर्थियों की पीड़ा को ध्यान में रखते हुए एसएससी ने निर्णय किया है, कि अभ्यर्थी अपना परीक्षा केंद्र बदल सकता है | लेकिन इसके लिए विभाग ने change of Examination Centres के लिए तिथि घोषित की है | आप उक्त तिथि के दौरान ही अपना (change of Examination Centres) परीक्षा केंद्र बदल सकेंगे | परीक्षा केंद्र किन किन भर्तियों के लिए बदले जा सकेंगे | इसके बारे में अधिक जानकारी के लिए आप इस पेज को आखिर तक जरूर पढ़े |
अभ्यर्थी 26 सितम्बर से बदले सकेंगे परीक्षा केंद्र-
Staff Selection Commission (SSC) द्वारा आज 25 सितम्बर 2020 को एक सूचना जारी की गई है | उक्त सूचना में बताया गया है कि परीक्षार्थी Junior Engineer, Steonographer, Selection Posts, Combined Graduate Level (CGL) आदि भर्ती परीक्षाओं के परीक्षा केंद्र दिनांक 26 सितम्बर से बदल सकेंगे | परीक्षा केंद्र बदलने के लिए अभ्यर्थी के पास Registration Number और Password होना जरुरी है |
नौकरी में केवल राज्य के मूल निवासियों को ही मिलेगा आरक्षण का लाभ-विवाहिताएं हुई बाहर |
इसके लिए अभ्यर्थी Staff Selection Commission (SSC) की अधिकारिक वेबसाइट से सभी दिशा-निर्देश सावधानी पूर्वक जरूर पढ़ लेवे |परीक्षा केंद्र बदलने के लिए विभाग ने तिथि निर्धारित की है 26 सितम्बर से 29 सितम्बर 2020 तक आप अपना परीक्षा केंद्र बदल सकेंगे | यहाँ हमारी टीम आपको जिन भर्ती परीक्षाओ के परीक्षा केंद्र बदले जा सकेंगे उनके बारे में अवगत करवा रही है |
S.No. | Name of Examination |
01 | Junior Engineer (Civil, Mechanical, Electrical, and Quantity Surveying & Contracts) Examination, 2019 (Paper-I) |
02 | Stenographer Grade ‘C’ and ‘D’ Examination, 2019 |
03 | Selection Posts (Phase-VIII) Examination, 2020 |
04 | Combined Graduate Level Examination, 2019 (Tier-II and III) |
05 | Official website-https://ssc.nic.in/ |
एसएससी का परीक्षा केंद्र ऐसे बदले-
अगर आप Staff Selection Commission (SSC) की भर्ती का (change of Examination Centres) परीक्षा केंद्र बदलना चाहते हो तो, इसके लिए हमारी टीम आपको कुछ आवश्यक स्टेप बता रही है | जिससे आप आसानी से अपना परीक्षा केंद्र बदल सकेंगे |
सबसे पहले आप Staff Selection Commission (SSC) की अधिकारिक वेबसाइट को विजिट करे-https://ssc.nic.in/
उसके बाद में आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलेगा |
Important Notice regarding change of Examination Centres
होम पेज पर दायीं तरफ Login कैटेगरी बनी हुई है |
आप Username या Registration Number और Password (SSC Registration Password) लगाकर Login करे |
उसके बाद में आपके सामने आपका आवेदन खुल जायेगा |
फिर आप परीक्षा केंद्र को बदल सकेंगे |
नोट-दोस्तों अगर आपको परीक्षा केंद्र बदलने में किसी भी प्रकार की कोई समस्या आ रही हो तो, आप कमेंट कर हमारी टीम से सहायता ले सकते हो-धन्यवाद
