शिक्षक तबादलों के लिए तैयारी पूरी हुई, राजस्थान में शिक्षकों सहित अन्य विभागों में तबादला प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, राज्य के करीब 80% से अधिक शिक्षकों ने अपनी प्रोफाइल तक अपडेट नहीं की है, चार लाख शिक्षकों में से केवल 45 हजार की प्रोफाइल अपडेट हुई |
राजस्थान सरकार के द्वारा समय-समय पर शिक्षक एवं अन्य विभागों में तबादले किए जाते हैं | हाल ही में ही राज्य सरकार के द्वारा प्राथमिक स्कूलों एवं माध्यमिक स्कूलों के शिक्षकों के तबादले की प्रक्रिया शुरू की गई थी | राजस्थान शिक्षा विभाग के द्वारा माध्यमिक शिक्षकों एवं प्राथमिक शिक्षकों को शालादर्पण पोर्टल पर अपनी प्रोफाइल को 25 जुलाई 2021 तक अपडेट करने के लिए दिशा निर्देश दिए गए थे |
आपकी जानकारी के लिए बता दें, कि कुल मिलाकर 411000 शिक्षक कर्मचारियों के अंतर्गत तबादले की प्रक्रिया शुरू हुई थी | परंतु शिक्षकों की लापरवाही के कारण शाला दर्पण पोर्टल पर अपनी प्रोफाइल को अपडेट करने की अंतिम तिथि तक प्राथमिक स्कूलों के शिक्षकों ने 20% शिक्षकों ने अपनी प्रोफाइल अपडेट की है | वहीं दूसरी ओर माध्यमिक शिक्षकों से कुल मिलाकर सिर्फ 4% शिक्षकों ने ही अपनी प्रोफाइल अपडेट की है | आइए जानते हैं कितने शिक्षकों के द्वारा प्रोफाइल अपडेट किया जाना था और कितने शिक्षकों ने प्रोफाइल अपडेट किया है |
कुल तबादले के लिए शिक्षक | शालादर्पण में इन शिक्षकों के द्वारा की गई है फाइल अपडेट | फाइल अपडेट करने वाले शिक्षकों की प्रतिशत | |
माध्यमिक शिक्षा | 237842 | 11048 | 4.65% |
प्राथमिक शिक्षा | 173341 | 35944 | 20.94% |
411183 | 46992 |
शिक्षकों को तबादले के लिए दिए गए थे यह दिशा निर्देश
विभाग ने कर्मचारियों को अपनी सेवा पुस्तिका एवं व्यक्तिगत प्रश्नावली से मिलान करके शालादर्पण पुस्तिका को अपडेट करने के लिए कहा था | परंतु शिक्षकों की लापरवाही को मद्देनजर रखते हुए विभाग के द्वारा सभी शिक्षकों को अब 15 अगस्त 2021 तक समय दिया गया है, कि वह इसी समय सीमा के अंतर्गत अपनी प्रोफाइल को शाला दर्पण पर अच्छे से अपडेट कर दें, ताकि तबादले की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा किया जा सके | आपकी जानकारी के लिए बता दें कि विभाग के पास पोर्टल पर कर्मचारी की प्रथम तबादले से लेकर अंतिम तबादले तक का पूरा रिकॉर्ड होता है |
कौन सा कर्मचारी किस पद पर कार्यरत है | यह सभी जानकारी विभाग के पास होती है | शिक्षक के बारे में संपूर्ण जानकारी का रिकॉर्ड होता है, इससे तबादला करने में सहायता मिलती है | किस केडर में कितने पद खाली है, इन सब का रिकॉर्ड भी होता है | विभाग के द्वारा अब 15 अगस्त 2021 तक प्रोफाइल को अपडेट कर के लॉक करने के लिए दिशानिर्देश भी दिए है |
