राजस्थान के शिक्षा मंत्री Govind Singh Dotasra ने आज 25 जून 2020 को फेसबुक पर लाइव आकर बेरोजगारों को भर्तियों के बारे में जानकारी दी, जल्द मिलेगी-School Lecturer, 2nd Grade, Clerk, PTI, प्रयोगशाला सहायक, REET के पदों पर नितुक्ति, रीट परीक्षा जल्द आयोजित होगी |

शिक्षा मंत्री ने Facebook पर Live आकर दी भर्तियों की जानकारी

नमस्कार दोस्तों-Result Uniraj टीम आपको इस पेज में राजस्थान के शिक्षा मंत्री श्री गोविन्द सिंह डोटासरा द्वारा आज 25 जून 2020 को Facebook के माध्यम से बेरोजगारों को भर्तियों के बारे में जो जानकारी दी है, उसकी सम्पूर्ण जानकारी आपको बताएगी | राजस्थान के शिक्षा मंत्री ने कहा है, कि हमारा यह प्रयास है, कि आगे से कोई भी भर्ती कोर्ट में नहीं अटके |

इसके लिए हमारी सरकार जिस भी भर्ती का विज्ञापन जारी करेगी, उससे पहले भर्ती से संबंधित कोई भी कमी होगी | उसको पूरा किया जायेगा | इसके साथ उन्होंने कहा जिन भर्तियों के परिणाम आ चुके है, उनके पदों पर जल्द से जल्द नियुक्ति देने का काम किया जायेगा |

Facebook लाइव शिक्षा मंत्री ने REET, 1st Grade & 2nd Grade भर्ती और नियुक्तियों के बारे चर्चा

5000 स्कूल व्याख्याता का परिणाम

बेरोजगार युवाओ को 57,946 पदों पर सरकारी नौकरी का इंतजार – कही नोटिफिकेशन बाकि, कुछ कोर्ट में और कुछ की परीक्षा बाकि |

7 साल से अटकी नर्सिंग के 11,233 पदों की भर्ती-कब होगी मिलेगी नितुक्ति

इसके अलावा School Lecturer के 3000 पद और REET के 31000 पदों के लिए जल्द ही विज्ञापन जारी किया जायेगा | शिक्षा मंत्री जी ने जो मुख्य बातें कहीं उनको जानने के लिए आप इस पेज को आखिर तक जरूर पढ़े |

इन भर्तियों के बारे में दी जानकारी-

राजस्थान के शिक्षा मंत्री ने आज अपने फेसबुक पेज पर लाइव आकर विभिन्न भर्तियों के बारे जानकारी दी है | उन्होंने कहा है, हमारी सरकार जल्द से जल्द इन भर्तियों को पूरा करेगी | जैसे School Lecturer, 2nd Grade, PTI, Lab Assistant Grade-III, REET etc इनमे से जिन भर्तियों के परिणाम आ चुके है, उनके पदों पर जल्दी ही नौकरी दी जाएगी |

जिस भर्ती का परिणाम आना बाकि है, उसका Result भी जल्द ही जारी किया जायेगा | इसके साथ उन्होंने यह भी कहा है, कि अगर कोई भर्ती जिसका मामला कोर्ट में चल रहा है, उसका निवारण भी करवाने की कोशिश करेंगे |

सरकारी नौकरी 2020 -2177 पदों के लिए लैब टैक्नीशियन एवं सहायक रेडियोग्राफर की भर्ती

लाखों बेरोजगारों की मांग कब होगी रीट परीक्षा-विग्यप्ति और परीक्षा पैटर्न की जानकारी देखे

बेरोजगार लघु उधोग भारती पोर्टल पर करे पंजीकरण-योग्यतानुसार मिलेगा रोजगार

सरकारी नौकरी की तैयारी कैसे करे 

हमारी सरकार का यह प्रयास रहेगा कि जब नए सत्र में विधालय खुले तो हमारे बच्चो को शिक्षकों की कमी नहीं हो | किसी भी विधालय में शिक्षकों की कमी नहीं रहे | दूर-दराज गांव-ढाणी में रहने वाला बच्चा भी अच्छी शिक्षा ले सके |

25 June को Facebook पर इन बिन्दुओ पर हुई चर्चा-

हमारी टीम आपको यह पर शिक्षा मंत्री ने फेसबुक पर लाइव आकर जो बातें कहीं, उनके मुख्य बिंदु आपके साथ साझा कर रही है | जिससे आप भी मंत्री जी द्वारा भर्तियों के बारे में दी गई जानकारी को समझ सके |

  • School Lecturer-स्कूल व्याख्याता के 5000 पदों के Result जारी करने शुरू किये तथा जल्दी ही इन पदों पर नियुक्ति का काम पूरा किया जायेगा | इसके बाद और 3000 पदों के लिए विग्यप्ति जारी की जाएगी |

  • 2nd Grade भर्ती-वरिष्ठ अध्यापक भर्ती 2016 के लिए रिशफल सूची जारी करेंगे | वरिष्ठ अध्यापक भर्ती 2016 और 2018 के दोनों के पदों पर एक साथ नितुक्ति देने का काम जुलाई-अगस्त तक पूरा कर लिया जायेगा |

  • शारीरिक शिक्षक भर्ती-PTI भर्ती के शेष रहे पदों पर जिला आवंटन का कार्य अगले 7 दिनों में पूरा कर, जुलाई माह तक इन पदों पर नितुक्ति देने का काम पूरा किया जायेगा |

  • Lab Assistant भर्ती ग्रेड-3 के पदों पर जल्द से जल्द नियुक्ति देने का काम किया जायेगा |

  • पुस्तकालयध्यक्ष ग्रेड-3 की पुन: परीक्षा आयोजित करवा कर इस भर्ती को जल्द से पूरा किया जाने का कार्य किया जायेगा |

  • वरिष्ठ अध्यापक भर्ती 2013 के लगभग 583 पदों पर जल्द ही नियुक्ति देने का काम किया जायेगा |

  • शिक्षक भर्ती L-2 2016 की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने का कार्य किया जायेगा |

  • विशेष शिक्षक भर्ती 2018 के लगभग 534 पदों पर जल्द से जल्द नियुक्ति देने का कार्य किया जायेगा |

  • भर्ती 2016 और 2018 के L-1 और L-2 की सूची भी जल्द ही जारी की जाएगी |

  • REET Exam के 31 हजार पदों के लिए बैठक कर जल्द ही विग्यप्ति जारी की जाएगी |

यहाँ से देखे-शिक्षा मंत्री द्वारा 25 जून को फेसबुक पर दी गई जानकारी

नोट-दोस्तों हमारी टीम द्वारा दी गई जानकारी आपको अच्छी लगी हो तो, इसको अपने दोस्तों और सोशल मिडिया पर जरूर शेयर करे | आपके मन में कोई सुझाव हो तो, कमेंट बॉक्स में जरूर बताये-धन्यवाद