लक्ष्मणगढ़ (सीकर) की धरा पर पहली बार शेखावाटी उत्सव हो रहा है, 20 मार्च से 22 मार्च 2021 तक नेहरू स्टेडियम लक्ष्मणगढ़ में शेखावाटी उत्सव होगा, शेखावाटी उत्सव 2021 में खेलकूद, नृत्य, झाँकी, सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे |

नमस्कार दोस्तों-Result Uniraj टीम आपको इस पेज में Shekhawati Utsav 2021 के बारे में सम्पूर्ण जानकारी बताएगी | पर्यटन विभाग राजस्थान सरकार द्वारा सीकर जिले के लक्ष्मणगढ़ कस्बे में पहली बार शेखावाटी उत्सव करवाने का निर्णय लिया गया है | लक्ष्मणगढ़ के विधायक और राजस्थान के शिक्षा मंत्री श्री गोविन्द सिंह डोटासरा के प्रयासों से Laxmangarh (Sikar) में पहली बार शेखावाटी उत्सव का आयोजन होने जा रहा है |

YouTube पर देखें

शेखावाटी उत्सव कस्बे में स्थित जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में हो रहा है | शेखावाटी उत्सव में स्थानीय कलाकारों सहित देश-विदेश के कलाकार भी शामिल होकर शेखावाटी उत्सव की सौभा बढ़ाएंगे | शेखावाटी उत्सव में खेलकूद, शोभायात्रा, पारम्परिक खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे | शेखावाटी उत्सव 20 मार्च से 22 मार्च 2021 तक होगा | शेखावाटी उत्सव के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप इस पेज को आखिर तक जरूर पढ़े |

शेखावाटी उत्सव 2021 की जानकारी देखे-

यहाँ इस पैराग्राफ में हमारी टीम आपको Laxmangarh में होने जा रहे Shekhawati Utsav 2021 की विस्तृत जानकारी एक सारणी के माध्यम से बता रही है, जिससे आप शेखावाटी उत्सव के बारे में समझ सकेंगे |

YouTube पर देखें

20 मार्च 2021 को होने वाले कार्यक्रम-

शोभायात्रा (प्रातः 07:30 से 09:00 बजे तक)

मुरली मनोहर मंदिर (डाकनिया मंदिर) से नेहरू स्टेडियम तक
(लोक कलाकारों, स्कूली बच्चों, पारम्परिक परिधान से स्थानीय जन, शेखावाटी के प्रबुद्धजन, जन प्रतिनिधि, जिला प्रशासन के साथ)

पारम्परिक खेलकूद (प्रातः 09:00 बजे से 11:30 बजे तक)

बैंड वादन, ऊँट एवं अश्व नृत्य, रस्सा-कस्सी, तीन टांग दौड़, दादा-पोता दौड़, नगाड़ा वादन, चंग-ढप, साफाबांध, मेहन्दी एवं रंगोली प्रतियोगिताएं आदि|

सांस्कृतिक कार्यक्रम (सायं 06:30 बजे से 08:30 बजे तक)
स्थान-जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम

श्री मामे खान व दल की प्रस्तुति |

21 मार्च 2021 को होने वाले कार्यक्रम-

हेरिटेज वॉक (प्रातः 07:30 से 09:00 बजे तक)

गढ़ से मुरली मनोहर मंदिर होते हुए नेहरू स्टेडियम तक |
(लोक कलाकारों, शेखावाटी के प्रबुद्धजन, जन प्रतिनिधि, जिला प्रशासन के साथ)

पारम्परिक खेलकूद, चित्रकला प्रतियोगिता (प्रातः 09:00 बजे से 11:30 बजे तक)

रुमाल झपटा, सतोलिया, मटका दौड़, चंग-ढप, गैर नृत्य, भपंग, चित्रकला प्रतियोगिता आदि)

सांस्कृतिक कार्यक्रम (सायं 06:30 बजे से 08:30 बजे तक)
स्थान-जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम

स्थानीय एवं राजस्थानी लोक कलाकारों द्वारा प्रस्तुतियां)

22 मार्च 2021 को होने वाले कार्यक्रम-

स्वच्छता जागरूकता अभियान (प्रातः 07:30 से 09:00 बजे तक)

स्कूली बच्चो एवं अन्य द्वारा

पारम्परिक खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम (प्रातः 09:00 बजे से 11:30 बजे तक)

खो-खो, चंग-ढप, गैर नृत्य, चकरी नृत्य आदि |

सांस्कृतिक कार्यक्रम (सायं 06:30 बजे से 08:30 बजे तक)
स्थान-जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम

सीमा मिश्रा-राजस्थानी गायिका व दल की प्रस्तुति |
आतिशबाजी
समापन |

पर्यटन विभाग राजस्थान सरकार द्वारा आयोजित करवाए जा रहे शेखावाटी उत्सव 2021 में आप सादर आमंत्रित है | शेखावाटी उत्सव 2021 से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए आप सम्पर्क करे -पर्यटक स्वागत केंद्र सर्किल, चूरू बाई पास रोड़, झुंझुनू

फोन नंबर-01592-232909

Website-http://www.tourism.rajasthan.gov.in/

नोट-दोस्तों अगर आपको हमारी टीम द्वारा शेखावाटी उत्सव 2021 की दी गई जानकारी अच्छी लगी हो तो, आप इस सूचना को अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करे |