राजस्थान में 15 भर्ती की परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी हुआ, राजस्थान प्रदेश में शिक्षक भर्ती सहित विभिन्न परीक्षाएँ आगामी सात माह में पूरी होने की संभावना, राजस्थान प्रदेश में यह 15 भर्तियां समय पर पूरी होने से हजारों बेरोजगारों को राहत मिल सकेगी, यहाँ से देखिए किस विभाग में कितने पदों पर भर्ती परीक्षाएँ आयोजित करवाई जाएगी |

त्योहारों के सीजन के साथ ही राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा आगामी 15 भर्ती परीक्षाओं की समय सारणी जारी कर दी गई है। इन सभी भर्ती परीक्षाओं में लगभग एक करोड़ उम्मीदवार अपना भाग्य आजमाएंगे। भर्ती बोर्ड द्वारा October month से लेकर मई माह तक सभी 15 भर्ती परीक्षाओं का कार्यक्रम शेड्यूल जारी कर दिया गया है।

Rajasthan 3rd Grade Teacher Level-1 के Handwritten Notes 

REET Main Exam Level-2 Handwritten Notes

इन भर्ती परीक्षाओं में व्याख्याता स्कूल शिक्षा, वनपाल भर्ती, वनरक्षक भर्ती, व्याख्याता संस्कृत शिक्षा, वरिष्ठ अध्यापक स्कूल शिक्षा, सीईटी स्नातक स्तर, तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती तथा अन्य भर्ती परीक्षाएं भी शामिल है। जिन की परीक्षा तिथि भी आयोग द्वारा जारी कर दी गई है। आइए आज की post में विस्तार से इन भर्ती परीक्षाओं की तिथियों, पदों की संख्या, भाग लेने वाले उम्मीदवारों की संख्या तथा अन्य जानकारियों को देखेंगे।

Handwritten Notes के लिए फॉर्म भरे

कौन-कौन सी भर्ती परीक्षाओं की परीक्षा तिथि आयोग द्वारा जारी की गई है l

उम्मीदवारों की जानकारी के लिए जैसा कि बताया गया है, कि राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग द्वारा कुल 15 वैकेंसी की exam date जारी की गई है। जिसमें 7 महीने का पूरा exam schedule जारी किया गया है। आइए एक नजर में सभी आगामी आयोजित होने वाली भर्ती परीक्षाओं की परीक्षा तिथि को देखते हैं।

Vacancy

Exam date

व्याख्याता स्कूल शिक्षा

11 से 21 अक्टूबर 2022

वनपाल भर्ती

6 नवंबर 2022

वनरक्षक भर्ती

12 – 13 नवंबर 2022

व्याख्याता संस्कृत शिक्षा

15 से 17 नवंबर 2022

वरिष्ठ अध्यापक स्कूल शिक्षा

17 से 24 दिसंबर 2022

सी ई टी स्नातक स्तर

6 से 9 जनवरी 2022

तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती

4 – 5 फरवरी 2022

सीईटी 12 वीं स्तर

18 तथा 19, 25 तथा 26 फरवरी 2023

वरिष्ठ अध्यापक संस्कृत

जनवरी 2023 दूसरा सप्ताह

प्रोटेक्शन ऑफिसर भर्ती

जनवरी 2023 चौथा सप्ताह

हॉस्पिटल केयरटेकर भर्ती

फरवरी 2023 दूसरा सप्ताह

ऑक्यूपेशनल थैरेपिस्ट भर्ती

मार्च 2023 दूसरा सप्ताह

वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक भर्ती

अप्रैल 2023 चौथा सप्ताह

एक्सक्यूटिव व राजस्व भर्ती

मई 2023 दूसरा सप्ताह

एईएन सिविल भर्ती

मई 2023 तीसरा सप्ताह

इन सभी आगामी 15 भर्तियों में एक करोड़ उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा

जैसे ही राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा आने वाले 7 महीनों में होने वाली विभिन्न परीक्षाओं की परीक्षा तिथि जारी की है। उनके अनुसार ही अलग-अलग vacancy के सापेक्ष लगभग एक करोड़ नौजवानों की किस्मत का फैसला होगा। हालांकि वैकेंसी, आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की संख्या से काफी कम है। इसलिए इन भर्ती परीक्षाओं के लिए competition बहुत ही ज्यादा रहेगा। ज्यादा मात्रा में आवेदकों की संख्या को देखते हुए, राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड में परीक्षा का लेवल अच्छा बनाएगा।

UPSC IAS Exam Handwritten Notes

Rajasthan High LDC, Jr. JA & JA के Handwritten Notes 

Schedule of 15 recruitment examinations released in Rajasthan

ताकि भीड़ की छटनी की जा सके। साथ ही योग्य उम्मीदवारों का पदों के अनुसार selection किया जा सके। इन 15 भर्ती परीक्षाओं में वनपाल एवं वनरक्षक भर्ती परीक्षा में 22 लाख, तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती में 8 लाख उम्मीदवार शामिल होंगे। आइए टेबल के माध्यम से परीक्षाओं में उम्मीदवारों की स्थिति को देखते हैं।

Vacancy

Total candidates

वनपाल एवं वनरक्षक भर्ती परीक्षा

22 लाख उम्मीदवार

तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा

8 लाख उम्मीदवार

सी ई टी स्नातक भर्ती परीक्षा

40 लाख उम्मीदवार

स्कूल व्याख्याता, वरिष्ठ अध्यापक भर्ती, आगामी आरएएस भर्ती परीक्षा

30 लाख उम्मीदवार

मई तक जारी कर दिया गया है, विभिन्न भर्तियों का परीक्षा कार्यक्रम।

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष हरिप्रसाद शर्मा ने बताया है, कि मई तक सभी आगामी भर्ती परीक्षाओं की परीक्षा तिथि का schedule जारी कर दिया गया है। जिससे अब इन 15 भर्ती परीक्षाओं के अलावा राजस्थान राज्य में और कोई भी भर्ती परीक्षा नहीं होगी। हालांकि अध्यक्ष द्वारा बताया गया है, कि अगर अब कोई नई भर्ती निकलती है, तो उसकी परीक्षा मई माह के बाद ही हो सकती है। क्योंकि march-april में तो बोर्ड परीक्षाओं की वजह से परीक्षा केंद्र नहीं मिलेंगे। इसलिए 15 भर्तियों की परीक्षा तिथि का पूरा शेड्यूल जारी हो गया है। जैसे अभी राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग द्वारा assistant town planner के 43 पदों के लिए विज्ञापन जारी किया गया है।

लेकिन आयोग ने इसकी परीक्षा तिथि घोषित नहीं की है, क्योंकि आगामी 7 महीने के लिए exam center फिक्स हो चुके है। अब इसकी परीक्षा मई महीने के बाद ही आयोजित की जा सकती है। आयोग ने भी यह बताया है, कि अब जारी होने वाले नए भर्ती विज्ञापनों की परीक्षाओं को may month के बाद ही आयोजित करवाया जा सकता है।

इन सभी भर्तियों में सर्वाधिक पद तृतीय श्रेणी के शिक्षकों के हैं

अगले 7 महीनों में जिन भर्ती परीक्षाओं की exam date आयोग ने घोषित की है, उनमे सबसे ज्यादा पद तृतीय श्रेणी के शिक्षकों के हैं। जिसके बाद वरिष्ठ अध्यापक स्कूल शिक्षा, वनरक्षक भर्ती परीक्षा तथा व्याख्याता स्कूल शिक्षा के विभिन्न पद शामिल हैं। आइए जानते हैं, आगामी भर्ती परीक्षाओं में कितने उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

Post

Total vacancy

व्याख्याता स्कूल शिक्षा

6000 post

वनपाल भर्ती

99 post

वनरक्षक भर्ती

2300 post

व्याख्याता संस्कृत शिक्षा

102 post

वरिष्ठ अध्यापक स्कूल शिक्षा

9760 post

सीईटी स्नातक स्तर

2996 post

तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती

46500 post

सीईटी 12 वीं स्तर

तय नहीं है।

वरिष्ठ अध्यापक संस्कृत

538 post

प्रोटेक्शन ऑफिसर भर्ती

4 post

हॉस्पिटल केयरटेकर भर्ती

55 post

ऑक्यूपेशनल थैरेपिस्ट भर्ती

24 post

वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक भर्ती

461 post

एग्जीक्यूटिव व राजस्व भर्ती

67 post

ए ई एन सिविल भर्ती

67 post

उम्मीदवारों में खुशी की लहर

जब से राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग द्वारा विभिन्न भर्ती परीक्षाओं की exam date जारी की गई है। तब से लाखों उम्मीदवारों बहुत खुश दिखाई दे रहे हैं। क्योंकि आयोग का रवैया पिछले कई सालों से बहुत सुस्त रहा है। जिसकी वजह से सालों साल भर्तियां लटकी पड़ी रहती हैं। इस वजह से युवाओं के कई महत्वपूर्ण साल ऐसे ही बर्बाद हो जाते हैं।

CET Rajasthan Senior Secondary Level Notification 2022

CET Rajasthan Graduation Level Notification 2022

लंबे समय से छात्र यही मांग कर रहे हैं, कि जिन भर्तियों का notification निकाले हुए काफी समय हो चुका है, उनकी तय समय पर परीक्षा तो करवाई जाए। हालांकि छात्रों की मांग बिल्कुल जायज है। इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए, राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग ने आगामी 7 महीने का exam calendar जारी कर दिया है। जिससे अब लाखों युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। क्योंकि पिछले 2 साल से कोरोना काल में सब कुछ खत्म हो गया था।

लेकिन चलो देर आए दुरुस्त आए, अब कम से कम पिछली भर्तियों की परीक्षाएं तो हो पाएंगी। जिससे भर्ती प्रक्रिया जल्द से जल्द पूरी हो सकेगी। अन्यथा कई सालों से परीक्षाओं को पंचवर्षीय योजना बना रखा था। आवेदन फॉर्म निकाले जाते थे, उम्मीदवारों से application fees के नाम पर पैसा वसूला जाता था। लेकिन भर्ती की परीक्षा नहीं होती थी, और अगर होती भी थी, तो पूरी प्रक्रिया में 5 साल से ज्यादा समय लग जाता था।