RULET 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, 12 जुलाई 2022 तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन, Law Entrance Test 2022 का आयोजन 24 जुलाई 2022 को होगा, आवेदन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क व अन्य जानकारी विस्तार से जानने के लिए University की ऑफिशल वेबसाइट का विजिट करें l

राजस्थान का जो भी छात्र University Of Rajasthan, Jaipur से Law की पढ़ाई करना चाहते हैं, उन्हें राजस्थान यूनिवर्सिटी लॉ एंटरेंस टेस्ट 2022 देना होगा l राजस्थान यूनिवर्सिटी जयपुर के द्वारा

Rajasthan University Law Entrance Test 2022 के लिए नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है l जो भी इच्छुक छात्र Rajasthan University B.A.LL.B में दाखिला लेना चाहते हैं, उन्हें अंतिम तिथि से पहले ऑनलाइन आवेदन करना होगा l

Rajasthan University UG 1st Year में Admission प्रक्रिया शुरू हुई

चलिए इस पोस्ट के माध्यम से जान लेते हैं कि Rajasthan University Law Entrance Test 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया कब से शुरू हो रही है और Rajasthan University Law Entrance Test 2022 के लिए किस प्रकार से ऑनलाइन आवेदन करना है l

RULET 2022 Total Seats

राजस्थान यूनिवर्सिटी जयपुर के द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार Rajasthan University Law Entrance Test 2022 के सफल आयोजन के पश्चात कुल 120 सीट पर दाखिला किया जाएगा l इसके अलावा जो भी छात्र ईडब्ल्यूएस कैटेगरी से संबंधित है, उनके लिए अलग से 10% सीटों का प्रावधान भी किया गया है l

Application process for RULET 2022 started

Rajasthan University Law Entrance Test 2022 Eligibility

जो भी छात्र राजस्थान यूनिवर्सिटी से B.A.LL.B(Hons) करना चाहते हैं, वह बारहवीं कक्षा कम से कम 50% अंकों के साथ पास होने अनिवार्य हैं l इसी के साथ-साथ यदि कोई छात्र अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति से संबंधित है, तो उनका 12वीं कक्षा 45% अंकों के साथ उत्तीर्ण होना अनिवार्य है l

Technical Helper 2022 का Result इसी सप्ताह में जारी |

Rajasthan University Law Entrance Test 2022 Application Fee

जो भी छात्र Rajasthan University Law Entrance Test 2022 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उनके लिए आवेदन शुल्क ₹2000 निर्धारित किया गया है l राजस्थान यूनिवर्सिटी Law Entrance Test 2022 के लिए आवेदन फीस में कैटेगरी वाइज कोई भी छूट नहीं दी गई है l Rajasthan University Law Entrance Test 2022 के लिए आवेदन से संबंधित अन्य जानकारी प्राप्त करने के लिए Official Website का विजिट कर सकते हैं l

Rajasthan University Law Entrance Test 2022 Application Date

राजस्थान यूनिवर्सिटी के द्वारा ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 28 जून 2022 से शुरू कर दी गई है l इच्छुक उम्मीदवार को आवेदन करने के लिए 12 जुलाई 2022 तक का समय दिया गया है l जो भी छात्र राजस्थान यूनिवर्सिटी Law Entrance Test 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें 12 जुलाई 2022 से पहले आवेदन कर देना है l

Rajasthan University Law Entrance Test 2022 Date

जो भी छात्र Rajasthan Law Entrance Test 2022 में शामिल होंगे उन्हें तैयारी करने के लिए अधिक समय नहीं मिलेगा l राजस्थान यूनिवर्सिटी लॉ एंट्रेंस टेस्ट 2022 का आयोजन 24 जुलाई 2022 को रविवार के दिन किया जाएगा l

भारत के मुख्य न्यायाधीशों के नाम

Rajasthan University Law Entrance Test 2022 सुबह 11:00 बजे से शुरू होकर दोपहर 1:00 बजे तक चलेगा l अभी तो फिलहाल लॉ एंट्रेंस टेस्ट की तिथि 24 जुलाई 2022 है l यदि आगामी समय में कुछ भी परिवर्तन परीक्षा तिथि में होता है, तो हमारे द्वारा आपको सबसे पहले अपडेट दे दी जाएगी l

How To Apply For Rajasthan University Law Entrance Test 2022

  • जो भी छात्र Rajasthan University Law Entrance Test 2022 के लिए आवेदन करना चाहता है, वह यूनिवर्सिटी की ऑफिशल वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकता है l

  • RULET 2022 Application Process से संबंधित संपूर्ण जानकारी आपको Official Notification के माध्यम से मिल जाएगी l

  • इसके अलावा एप्लीकेशन फॉर्म, पर्सनल इंटरव्यू, आरक्षण से संबंधित अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए छात्र Official Website के इलावा विभाग की ओर से जारी किए गए नंबर पर भी कॉल कर सकते हैं l

  • यदि किसी भी छात्र को Apply करते समय कोई भी परेशानी आ रही है, तो वह 1412712307 पर कॉल करके अपनी परेशानी पूछ सकता है l