RSMSSB Revised Exam Calendar Year 2023,RSMSSB New Notice For Rajasthan CET Exam- राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने नई परीक्षा तिथि घोषित की, 4 फरवरी, 5 फरवरी और 11 फरवरी को Rajasthan CET परीक्षा आयोजित की जाएगी, RSMSSB द्वारा CET और CHO की लिखित परीक्षा घोषित की,
जो भी उम्मीदवार राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के द्वारा आयोजित की जाने वाली विभिन्न प्रकार की भर्ती परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए हाल ही में एक महत्वपूर्ण जानकारी है। हाल ही में ही राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के द्वारा विभिन्न प्रकार की परीक्षाओं के संबंध में एक नोटिस जारी किया गया है l दरअसल यह नोटिस परीक्षा तिथि से संबंधित है l
RSMSSB ने कुछ भर्ती परीक्षाओं की तिथि में संशोधन किया है l यदि आप भी राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के द्वारा आयोजित की जाने वाली भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो यह नोटिस आपके लिए है l चलिए इस पोस्ट के माध्यम से हम आपको यह जानकारी देते हैं कि कर्मचारी चयन बोर्ड के द्वारा किन भर्ती परीक्षा की तिथि में संशोधन किया है ताकि आप अभी नई परीक्षा तिथि के अनुसार अपनी तैयारी को कर सकें l पोस्ट के अंत में यह भी जानेंगे कि इन भर्ती परीक्षाओं के लिए प्रवेश पत्र कब तक जारी किए जा सकते हैं।
संशोधित परीक्षा कैलेंडर में नई परीक्षाओं की तिथियां क्या होगी?
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि Rajasthan CET 10 + 2 Notification 12 अक्टूबर 2022 को निकाला गया था। जबकि Rajasthan CHO Recruitment 2022 का नोटिफिकेशन 8 नवंबर को जारी हुआ था। दोनों के लिए पहले Exam का आयोजन चयन बोर्ड के द्वारा अलग-अलग तिथियों पर किया जाना था। लेकिन अब चयन बोर्ड द्वारा नई परीक्षा तिथियां जारी की गई हैं।
इनमें Rajasthan CET 10 + 2 Examination 4,5,11 फरवरी 2023 को राजस्थान के विभिन्न केंद्रों में कराई जाएगी। जबकि Rajasthan CHO Examination 19 फरवरी 2023 को कराने की घोषणा की गई है।

हालांकि पहले यह परीक्षा तकनीकी कारणों की वजह से तय समय पर नहीं कराई जा रही थी। इसलिए इन Exam के कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। अब जो भी उम्मीदवार इन परीक्षाओं की तैयारियां कर रहे हैं, वह नई परीक्षा तिथि के आधार पर तैयारी कर सकते हैं।
Download Community Health Officer And Rajasthan CET 12th Exam Admit Card
जो भी उम्मीदवार Rajasthan CET ( Senior Secondary Level) 2022 तथा Community Health Officer( Contractual) Post 2022 के एडमिट कार्ड के बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, उन्हें बता दें कि अभी बोर्ड के द्वारा Admit Card जारी नहीं किए गए हैं। लेकिन जल्द ही इन परीक्षाओं के एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे।
जो भी उम्मीदवार Rajasthan Senior Secondary Level CET और राजस्थान कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर भर्ती परीक्षा के प्रवेश पत्र डाउनलोड करना चाहते हैं, वह ऑफिशल वेबसाइट के जरिए ही अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर पाएंगे। जैसे ही विभाग के द्वारा प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी, हमारे द्वारा आपको सबसे पहले अपडेट दे दी जाएगी।
परीक्षा से लगभग 10 दिन पहले बोर्ड के द्वारा प्रवेश पत्र जारी किए जा सकते हैं। सीईटी परीक्षा और कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर भर्ती परीक्षा के संबंध में अधिक जानकारी के लिए आप राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की Official Website का विजिट भी कर सकते हैं।
Official Website- Click Here
