राजस्थान राज्य में 23 और 24 अक्टूबर को Patwari भर्ती परीक्षा का आयोजन होने जा रहा हैं। इसके लिए RSMSSB बोर्ड 15 october 2021 तक Admit Card जारी कर देगा | अपनी सुविधा के लिए अपनी SSO ID की लॉगिन detail या application form नंबर तैयार रखे |
इस परीक्षा में राजस्थान राज्य के साथ-साथ आसपास के दूसरे राज्य से भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होंगे l इस परीक्षा में उम्मीदवारों की संख्या 15.50 लाख से भी ज्यादा हैं। पटवारी भर्ती परीक्षा काफी दिनों के बाद आयोजित हो रही हैं, इसीलिए इस परीक्षा में आवेदन करने वाले उम्मीदवार काफी ज्यादा है, जिसके कारण अभ्यार्थियों के बीच कंपटीशन भी काफी ज्यादा बढ़ चुका है।
पहले तो यह भर्ती सिर्फ 4421 पदों के लिए ही आयोजित की जा रही थी, लेकिन उसके पश्चात यह पाया गया कि 951 पद और भी खाली हैं, इसीलिए 4421 पदों की भर्ती में 951 पद और बढ़ा दिए गए। इसके लिए राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के द्वारा 15 जुलाई से 29 जुलाई 2021 तक आवेदन भी मांगे गए थे। जिसके पश्चात अब यह भर्ती 5378 पदों पर होनी हैं।
Rajasthan Patwari के Syllabus & Topic के अनुसार Hand Written Notes की PDF डाउनलोड करे |
RSMSSB ने Patwari भर्ती में पदों की संख्या बढ़ाकर बेरोजगारों को तोहफा दिया
Rajasthan Patwari बेसिक सैलरी, पे ग्रेड & अन्य देय भत्तों की जानकारी
पटवारी भर्ती परीक्षा दो पारियों में आयोजित होगी l पहली पारी तो सुबह 8:30 बजे से लेकर 11:30 बजे तक चलेगी और दूसरी पारी दोपहर 2:30 बजे से लेकर शाम 5:30 बजे तक चलेगी l यह परीक्षा बिल्कुल ऐसे ही 23 और 24 अक्टूबर 2021 को 2 दिन तक आयोजित होगी l
Rajasthan Patwari Admit Card News 2021
पटवारी भर्ती 2021 के लिए प्रवेश पत्र 15 अक्टूबर 2021 तक जारी कर दिए जाएंगे l परीक्षार्थियों को अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए विभाग के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा l अधिकारिक वेबसाइट पर ही Patwari परीक्षा 2021 प्रवेश पत्र डाउनलोड करने का विकल्प उपलब्ध होगा l इसी विकल्प पर क्लिक करके परीक्षार्थी अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। हम आपको विभाग की आधिकारिक वेबसाइट का लिंक दे रहे हैं l इस लिंक की सहायता से आप अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट निकलवा सकते हैं

Official Website Link – https://rsmssb.rajasthan.gov.in/
2 परीक्षा केंद्रों पर सिर्फ 24 अक्टूबर को ही होगी परीक्षा
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) के द्वारा अलवर, धौलपुर में जिला परिषद तथा पंचायती चुनाव का आयोजन होने की वजह से 23 अक्टूबर 2021 को पटवारी परीक्षा नहीं होगी l अलवर तथा धौलपुर में 24 अक्टूबर 2021 के दिन ही Patwari Bharti परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। बाकी किसी भी जिले में परीक्षा की तिथि में कोई भी परिवर्तन नहीं किया गया है।
Rajasthan GK Telegram Test Series
पटवारी भर्ती परीक्षा के परीक्षार्थी कर सकेंगे निशुल्क यात्रा l
पटवारी भर्ती परीक्षा में जो भी उम्मीदवार शामिल होंगे तो उन्हें राजस्थान राज्य में दाखिल होने के पश्चात किसी भी परीक्षा केंद्र तक पहुंचने के लिए बसों में पैसे नहीं खर्च नहीं होंगे l क्योंकि राजस्थान रोडवेज में पटवारी भर्ती परीक्षा के 1 दिन पहले से लेकर 1 दिन बाद तक सभी उम्मीदवारों को निशुल्क यात्रा की सुविधा दी गई है।
जिन उम्मीदवारों के घर अपने परीक्षा केंद्र से 7 से 8 घंटे की दूरी पर है, तो वह 1 दिन पहले यात्रा कर सकेंगे और परीक्षा में शामिल होकर अपने घर भी वापिस निशुल्क ही जा सकेंगे़। यात्रा के दौरान परीक्षार्थियों को अपना Admit Card तथा Aadhar Card दिखाना होगा, तभी पटवारी भर्ती परीक्षा में नि:शुल्क यात्रा की सुविधा दी जाएगी।
Rajasthan Patwari Bharti के परीक्षार्थी इन अफवाहों से रहें दूर
यह बात तो हम सभी जानते हैं कि जब भी किसी बड़ी भर्ती का आयोजन होने वाला होता है तो उस समय उस भर्ती से संबंधित अफवाह भी फैलाई जाती है। अक्सर जो लोग नहीं चाहते की परीक्षा सफलतापूर्वक आयोजित हों, तो व्यक्ति परीक्षा से संबंधित अफवाह फैलानी शुरू कर देते हैं। इसीलिए पटवारी भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को पहले ही सूचित किया जाता है कि वह तब तक किसी भी सूचना पर भरोसा ना करें, जब तक Rajasthan Staff Selection Board के द्वारा पटवारी भर्ती से संबंधित कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया जाता।
