RSMSSB ने Patwari परीक्षा का Schedule जारी किया, राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने पटवार 2021 के लिए विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है, राजस्थान में पटवारी परीक्षा 23 & 24 October 2021 को चार चरणों में आयोजित होगी, Rajasthan Patwari Exam के Admit Card जल्द ही जारी होंगे |
राजस्थान राज्य में काफी दिन पहले पटवारी भर्ती परीक्षा के तहत आवेदन प्रक्रिया शुरू हुई थी, इस भर्ती के तहत लाखों उम्मीदवारों ने आवेदन दिए हैं | अब जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के तहत आवेदन दिए हैं तो वह बेसब्री से इस भर्ती परीक्षा की तिथि जारी होने का इंतजार कर रहे हैं | क्योंकि सभी अभ्यर्थी इस परीक्षा की तैयारियों में जुटे हुए हैं और वह नहीं चाहते कि परीक्षा में बिल्कुल भी देरी हो |
पटवारी भर्ती परीक्षा हमेशा से ही चर्चा में रहती है क्योंकि इस भर्ती के तहत आवेदन करने वाले आवेदकों की संख्या भी काफी ज्यादा होती है। पटवारी भर्ती के तहत आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को अब कुछ ज्यादा इंतजार करने की आवश्यकता नहीं है | Rajasthan Subordinate and Ministerial Services Selection Board के द्वारा अपनी वेबसाइट पर एक Notification जारी किया गया है |

जिसमें उन्होंने इस परीक्षा से संबंधित सूचना दी है, और इस परीक्षा की तारीख भी घोषित कर दी हैं | इसके अतिरिक्त Rajasthan Subordinate and Ministerial Services Selection Board के द्वारा परीक्षा से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण संदेश भी जारी किए गए हैं, जिनके बारे में हम नीचे जानेंगे |
RSMSSB Patwari Exam Schedule 2021
RSMSSB के द्वारा हाल ही में 30 सितंबर 2021 को एक Notification जारी किया गया | Official Notification के माध्यम से यह सूचना दी कि पटवारी भर्ती की आने वाली 23 और 24 अक्टूबर 2021 को पटवारी भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जाएगा | यह भर्ती परीक्षा दो पारियों में कराई जाएगी |
पहली पाली तो सुबह 8:30 से लेकर 11:30 तक और दूसरी पाली 2:30 से लेकर शाम 5:30 तक आयोजित की जाएगी | इस पटवारी भर्ती परीक्षा में जितने भी उम्मीदवारों ने आवेदन किए हुए हैं, तो वें एक बार RSMSSB की Official Website पर विजिट करके पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं |
सोशल मीडिया के झूठे संदेशों पर भरोसा ना करें
यह बात तो हम सभी जानते हैं कि जब भी किसी भर्ती परीक्षा का आयोजन होता है, तो उस समय नकल गिरोह या फिर झूठी खबरें फैलाने वाले व्यक्ति सक्रिय हो जाते हैं | इनके द्वारा परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को गुमराह किया जाता है, जिसकी वजह से अभ्यर्थियों का भी काफी नुकसान होता हैं | इसीलिए बोर्ड के द्वारा सभी अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है, कि Social Media पर चली गई किसी भी झूठी खबर पर भरोसा ना करें | जब तक कोई जानकारी बोर्ड के द्वारा अपनी Official Website पर नहीं दी जाती तो तब तक आपको विश्वास करने की आवश्यकता नहीं है |
पटवारी परीक्षा के एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें
फिलहाल एडमिट कार्ड से संबंधित जानकारी बोर्ड के द्वारा नहीं दी गई है | ऐसा बताया जा रहा है कि परीक्षा के आयोजन से 8 से 10 दिन पहले बोर्ड की Official Website पर Admit Card जारी कर दिए जाएंगे और इससे पहले सभी अभ्यर्थियों को नोटिफिकेशन के माध्यम से सूचित भी कर दिया जाएगा l इसलिए आप सभी अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के साथ जुड़े रहिए |
