RSMSSB ने Helpline Number जारी किए, Rajasthan Staff Selection Board, Jaipur द्वारा भर्ती परीक्षाओं में शामिल होने वाले Candidates की सहायता के लिए Number जारी किये गए है, भर्ती परीक्षा में नकल के लिए प्रोत्साहित या गुमराह करने वालों के खिलाफ होगी तुरंत कार्यवाही, RSMSSB की पर दी गई सूचना ही मान्य होगी |

आज के समय में फर्जीवाड़ा दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है और फर्जीवाड़ा करने वाले लोग छात्रों को भी काफी गुमराह करते हैं, जिसके पश्चात छात्र भी उनका साथ देने के लिए मजबूर हो जाते हैं | आजकल सरकारी नौकरियों के लिए Competition दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा हैं | इसी के साथ-साथ सरकार के द्वारा भी परीक्षाओं में काफी बदलाव किए गए हैं |

जिसके पश्चात बहुत से फर्जीवाड़ा करने वाले लोग इस तलाश में भी रहते हैं, कि वह किसी शॉर्टकट के माध्यम से छात्रों को नौकरी दिलवाने के लिए उनसे पैसे ले सकें | राजस्थान राज्य में सरकारी नौकरियों को लेकर दिन प्रतिदिन फर्जीवाड़ा बढ़ता ही जा रहा हैं | इस फर्जीवाड़े को देखते हुए Subordinate Board के द्वारा राज्य के उम्मीदवारों के लिए एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है |

ग्राम विकास अधिकारी Hand Written Notes के लिए फॉर्म भरे

जिस पर वह फर्जीवाड़ा करने वाले व्यक्ति की सूचना दे सकते हैं | बहुत से लोग ऐसे होते हैं, जो छात्रों को गुमराह करने की कोशिश करते हैं | अगर अब कोई व्यक्ति किसी उम्मीदवार को गुमराह करने की कोशिश करता है, तो वह इसकी कंप्लेन भी करवा सकता है | जिसके पश्चात उम्मीदवारों को गुमराह करने वाले व्यक्ति पर सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी |

तुरंत सूचित करें इस Helpline Number पर

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के द्वारा एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है, जो 01412722520 हैं | यह हेल्पलाइन नंबर प्रतियोगी परीक्षाओं तथा भर्ती परीक्षाओं में होने वाले फर्जीवाड़े को रोकने के लिए जारी किया गया हैं | यदि कोई भी व्यक्ति परीक्षाओं में बैठने वाले उम्मीदवार को परीक्षाओं में अनुचित या अवांछित साधनों के प्रयोग के लिए गुमराह करता है या फिर परीक्षाओं को लेकर फर्जीवाड़ा करने के लिए गुमराह कर रहा हैं, तो इस प्रकार के व्यक्तियों की सूचना तुरंत ही इस हेल्पलाइन नंबर पर दी जा सकती हैं |

RSMSSB Helpline Number details

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के चेयरमैन हरि प्रसाद शर्मा जी के द्वारा भी यह बताया गया, कि राजस्थान राज्य में दिन-प्रतिदिन फर्जीवाड़े की शिकायतें बढ़ती ही जा रही हैं | इन्हीं शिकायतों को देखते हुए हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है, ताकि राज्य में फर्जीवाड़ा को रोका जा सकें | जब परीक्षाओं में फर्जीवाड़ा होता हैं, तो पकड़े जाने पर परीक्षा रद्द कर दी जाती है और इसकी वजह से परीक्षा में बैठने वाले उम्मीदवारों का समय काफी खराब होता हैं |

सिर्फ आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई जानकारी को ही अधिकृत माना जाए

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जो भी जानकारी साझा की जाएगी सभी विद्यार्थी उसी जानकारी को अधिकृत मानेंगे | आजकल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर विद्यार्थियों को गुमराह करने के लिए गलत खबरें भी फैला दी जाती हैं | सभी अभ्यार्थियों किसी भी परीक्षाओं से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए सिर्फ राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर ही विजिट करें |

इसी वेबसाइट पर परीक्षाओं की तिथि, पाठ्यक्रम या परीक्षा से संबंधित सभी जानकारी दी जाएंगी | सभी अभ्यार्थियों से यह निवेदन है कि वह किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की खबर पर भरोसा ना करें | विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.rsmssb.rajasthan.gov.in है | इसीलिए किसी भी जानकारी के लिए इस वेबसाइट पर विजिट करें |