RSMSSB ने NTT कें 1310 पदों पर नियुक्ति के आदेश दिए, RSMSSB Jaipur द्वारा NTT भर्ती 2018 में चयनित 1310 को नियुक्ति के लिए आदेश दे दिए है, Candidates राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की वेबसाइट से Final List Check कर सकते है |
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के द्वारा पूर्व प्राथमिक शिक्षक भर्ती ( NTT ) के Selected Candidates की Final List जारी कर दी है। यह भर्ती वर्ष 2018 में 1310 पदों के लिए निकाली गई थी। इस भर्ती के अंतर्गत 29 सितंबर 2018 को आवेदन की प्रक्रिया शुरू की गई थी l सभी इच्छुक उम्मीदवारों को आवेदन के लिए 28 अक्टूबर 2018 तक का समय दिया गया था।
Rajasthan में Technical Helper के 1512 पदों पर भर्ती होगी
उसके पश्चात पूर्व प्राथमिक शिक्षक भर्ती परीक्षा 24 फरवरी 2019 को आयोजित की गई थी l इसका परीक्षा परिणाम 31 जुलाई 2019 को बोर्ड की Official Website पर जारी कर दिया गया था। इस भर्ती को अब 3.5 वर्ष हो चुके हैं और इतनी समय में उम्मीदवारों की दो बार चयन सूची निकाल दी गई है l मगर फिर भी 471 पद खाली बच गए हैं। बोर्ड के द्वारा इतने समय में भी इस भर्ती को पूरा नहीं किया गया हैं। सिर्फ थोड़े से उम्मीदवारों की भर्ती के लिए बोर्ड के द्वारा इतना अधिक समय लिया गया और फिर भी पदों के हिसाब से भर्ती नहीं की गई।
Last Selection List के हिसाब से केवल 327 Candidates का हुआ है Selection
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के द्वारा जारी की गई Final List के मुताबिक केवल 327 उम्मीदवारों का ही चयन किया गया है l इन उम्मीदवारों में TSP के 322 उम्मीदवार और Non – TSP के 5 उम्मीदवार शामिल हैं। जब इससे पहले पिछले साल सूची जारी की गई थी, तो उस सूची के हिसाब से 512 उम्मीदवारों का चयन किया गया था।
Rajasthan Constable Application Form Correction Process

वैसे तो पूर्व प्राथमिक शिक्षक भर्ती के तहत 1310 उम्मीदवारों का चयन होना था, मगर बोर्ड के द्वारा केवल 839 उम्मीदवारों का ही चयन किया गया है।
कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष हरिप्रसाद शर्मा जी का कहना है कि बोर्ड के द्वारा 327 योग्य उम्मीदवारों का चयन करके अंतिम सूची महिला बाल विकास विभाग को भिजवा दी गई है l अब जल्द ही उम्मीदवारों को नौकरियां भी मिल जाएंगी।
JEN Recruitment के तहत पात्रता जांच होगी 13 दिसंबर 2021 से 24 दिसंबर 2021 तक
JEN भर्ती के अंतर्गत Civil Degree Recruitment के चयनित उम्मीदवारों जल्द ही Document Verification के लिए जाना होगा। चयनित उम्मीदवारों के डॉक्यूमेंट 13 दिसंबर 2021 से 24 दिसंबर 2021 तक दुर्गापुर में स्थित बोर्ड के कार्यालय में Verifiy किए जाएंगे।
बोर्ड के द्वारा जारी की गई पूर्व प्राथमिक शिक्षक भर्ती की अंतिम सूची कैसे देखें
3.5 वर्ष से जो भी उम्मीदवार पूर्व प्राथमिक शिक्षक भर्ती के तहत चयन होने का इंतजार कर रहे हैं तो वह Candidates बोर्ड के द्वारा जारी की गई Final Selection List में अपना नाम आसानी से देख सकते हैं l
इसके लिए उन्हें राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की Official website पर जाना होगा l
बोर्ड की Official Website पर ही आपको लिस्ट चेक करने का विकल्प दिखाई देगा l इस लिस्ट में आप अपना नाम चेक कर सकते हैं l
