RSMSSB Lab Assistant 2022 के आवेदन फॉर्म में संशोधन का मौका दिया गया, अभ्यर्थी राजस्थान लेब असिस्टेंट भर्ती 2022 के फॉर्म में 15 जुलाई तक सुधार कर सकेंगे, Rajasthan Lab Assistant Application Form Correction Last Date, 15 जुलाई तक करें प्रयोगशाला सहायक भर्ती के ऑनलाइन आवेदन में संशोधन

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के द्वारा Rajasthan Lab Assistant Recruitment 2022 का विज्ञापन 16 मार्च 2022 को जारी किया गया था। इस भर्ती के माध्यम से कुल 1019 पदों पर भर्ती की जाएगी। जितने भी उम्मीदवारों ने इस भर्ती के तहत आवेदन दिया था, तो उनके लिए बोर्ड के द्वारा 28 जून 2022 से लेकर 30 जून 2022 तक भर्ती परीक्षा का आयोजन करवाया गया था।

परीक्षा तो सफलतापूर्वक आयोजित हो चुकी है लेकिन अभी भी ऐसे हजारों उम्मीदवार हैं जिन्होंने आवेदन फॉर्म भरते समय कई तरह की गलतियां की हुई हैं। यदि उन गलतियों को ना सुधारा गया तो उन्हें आगे चलकर नियुक्तियां मिलने में परेशानी हो सकती हैं। इसलिए बोर्ड के द्वारा इस प्रकार के सभी उम्मीदवारों को Rajasthan Lab Assistant Recruitment Application Form में संशोधन करने का मौका दिया जा रहा हैं। अब ऑनलाइन शुल्क का भुगतान करके संशोधन किया जा सकता है।

RSMSSB Lab Assistant 2022 Form Correction News

बोर्ड के अनुसार 15 जुलाई तक कर सकते हैं, आवेदन में संशोधन

• बोर्ड के द्वारा उन सभी उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन में संशोधन का अवसर दिया जा रहा हैं जिन्होंने Application Form में गलतियां की हैं। सभी उम्मीदवारों के लिए 6 जुलाई 2022 से लेकर 15 जुलाई 2022 रात 11:59 तक Correction Window खोली गई हैं। इसके तहत आवेदन फॉर्म में की गई बहुत ही गलतियों को सुधारा जा सकता हैं।

RSMSSB Lab Assistant Answer Key 2022

Computer Instructor परीक्षा में न्यूनतम अंक लाना भी मुश्किल हुआ

RSMSSB PTI Grade-III 5546 Recruitment 2022

RSMSSB CET 2022-23 Exam Date घोषित हुई

• आप सभी उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन में विशेष श्रेणी, उप श्रेणी, जन्म तिथि, लिंग एवं वैवाहिक स्थिति तथा विधवा आदि में Online Correction कर सकते हैं। अबकी बार आपको हर एक जानकारी ध्यान पूर्वक भरनी होंगी ताकि आपको आगे चलकर परेशानी ना हों।

Rajasthan Lab Assistant Recruitment Application Form में संशोधन कैसे करें

• जो भी उम्मीदवार Rajasthan Lab Assistant Recruitment 2022 के तहत ऑनलाइन आवेदन में संशोधन करना चाहते हैं, तो उन्हें संशोधन करने के लिए 300 रुपए Correction Fee का भुगतान करना होगा। इस संशोधन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन किसी भी माध्यम से किया जा सकता हैं।

• आप सभी उम्मीदवार संशोधन की अंतिम तिथि तक केवल बोर्ड की Official Website के माध्यम से ही Online Correction कर सकते हैं। या फिर आप सभी उम्मीदवार अपने नजदीकी किसी भी Common Service Center के माध्यम से भी ऑनलाइन आवेदन में संशोधन कर सकते हैं।

• यदि आपने 15 जुलाई 2022 तक Online Correction नहीं किया, तो इसके बाद आपको संशोधन का कोई भी मौका नहीं दिया जाएगा।

Note – बोर्ड के द्वारा सभी उम्मीदवारों के लिए पहले ही निर्देश जारी किए गए हैं कि आप सभी केवल उन्हीं जानकारियों में संशोधन कर सकते हैं जोकि बोर्ड के द्वारा बताई गई है। यदि आप इसके अतिरिक्त किसी अन्य जानकारी में संशोधन करना चाहते हैं तो वह मान्य नहीं है।