RSMSSB जयपुर कब करवाएगा 12846 पदों की लिखित परीक्षा, आरएसएमएसएसएमबी जयपुर ने आवेदन करवाने के बाद लिखित परीक्षा आयोजित नहीं करवाई, RSMSSB आगामी दिनों में Agriculture Supervisor, Forest & Forest Guard, Stenographer, ECG, Patwari, Pharmacist सहित विभिन्न भर्तियों की लिखित परीक्षा आयोजित करवाएगा |
नमस्कार दोस्तों-Result Uniraj टीम आपको इस पेज राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड जयपुर द्वारा निकाली गई विभिन्न भर्तियों के लिए होने वाली लिखित परीक्षा के बारे में सम्पूर्ण जानकारी बताएगी | RSMSSB जयपुर ने विभिन्न विभागों के लिए विज्ञापन जारी कर आवेदन करवा लिए थे, लेकिन उनकी लिखित परीक्षा अभी तक आयोजित नहीं करवाई गई है |
इन भर्तियों में सबसे ज्यादा बेरोजगार पटवारी भर्ती 2019 की लिखित परीक्षा का इंतजार कर रहे है, क्योंकि पटवारी के 4421 पदों के लिए करीब पंद्रह लाख बेरोजगार अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है | इसके अलावा वन विभाग में वनपाल और वनरक्षक के लिए भी करीब दस लाख बेरोजगारों ने आवेदन किया है |
अगर राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड करीब आठ से अधिक भर्तियों के लिए लिखित परीक्षा आयोजित करवाता है, तो करीब पंद्रह लाख से अधिक बेरोजगारों को राहत मिल सकती है | इन भर्तियों में कुछ भर्तियां तो ऐसी भी है, जिनके आवेदन करीब दो साल पहले भरे गए थे | अधिक जानकारी के लिए आप इस पेज को आखिर तक जरूर पढ़े |
राजस्थान के बेरोजगारों को लिखित परीक्षा का इंतजार-
राजस्थान प्रदेश के करीब पंद्रह लाख से अधिक बेरोजगारों को Agriculture Supervisor, Forest & Forest Guard, Stenographer, ECG, Patwari, Pharmacist सहित विभिन्न भर्तियों की लिखित परीक्षा का इंतजार है | राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड जयपुर ने इन भर्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया तो पूरी करवा ली है, लेकिन लिखित परीक्षा नहीं करवा पाया है | इसके अलावा वनपाल और वनरक्षक भर्ती 2020 के लिए तो अभी तक पाठ्यक्रम भी जारी नहीं किया गया है |
वनपाल और वनरक्षक की तैयारी करने वाले बेरोजगार अभ्यर्थियों की मांग है कि बिना Syllabus के परीक्षा की तैयारी कैसे करे | राजस्थान पटवारी भर्ती 2019 की लिखित परीक्षा जनवरी 2021 में निर्धारित की गई थी, लेकिन विभाग ने लिखित परीक्षा को स्थगित कर दिया था |राजस्थान प्रदेश में इन भर्तियों के जरिये करीब 12 हजार से अधिक पद भरे जाने की संभावना है |
राजस्थान फार्मासिस्ट भर्ती 2021
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड जयपुर ने वर्ष 2018 में फार्मासिस्ट के 1736 पदों के लिए वर्ष 2018 में भर्ती निकाली गई थी| वर्ष 2018 में राजस्थान एनएचएम विभाग में निकली भर्ती के लिए प्रदेश के कई हजार बेरोजगार अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था | राजस्थान फार्मासिस्ट भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद भी यह भर्ती अभी तक पूरी नहीं हो पाई है |
All these candidates are now searching for the Rajasthan SMSSB Pharmacist Call Letter 2020 on various internet sites. But we inform you that the admit card has not been issued yet.
उसके बाद 27 दिसम्बर 2020 को लिखित परीक्षा आयोजित होनी थी, लेकिन चार दिन पहले भर्ती को निरस्त कर दिया गया था | राजस्थान एनएचएम फार्मासिस्ट संघ ने मांग उठाई है कि यह भर्ती नए सिरे से 4105 पदों के लिए होनी चाहिए |
राजस्थान पटवारी भर्ती 2019
राजस्थान सरकार ने वर्ष 2019 में पटवारी के 4207 पदों के लिए शार्ट नोटिस जारी किया था, उसके बाद जनवरी और फरवरी 2020 में ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी करवाई गई थी | राजस्थान पटवारी भर्ती के लिए प्रदेश के करीब पंद्रह लाख से अधिक बेरोजगारों ने आवेदन किया था | लेकिन मार्च 2020 से देशभर में कोरोना महामारी की वजह से लॉकडाउन लग चूका था |
उसके बाद राजस्थान में सिहासी उठा-पटक का दौर शुरू हो चूका था | राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने काफी समय बाद जनवरी 2021 में पटवारी की लिखित परीक्षा निर्धारित की गई थी, लेकिन बोर्ड ने फिर से परीक्षा को स्थगित कर दिया था | सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पटवारी के 4207 पदों पर लिखित परीक्षा जुलाई या अगस्त माह में आयोजित हो सकती है |
राजस्थान वनपाल एवं वनरक्षक भर्ती 2020-
राजस्थान वन विभाग में वनपाल एवं वनरक्षक के 1128 पदों के लिए भर्ती निकाली गई है | वनपाल एवं वनरक्षक के 1128 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया दिसम्बर और जनवरी माह में हुई थी | लेकिन काफी समय तक विभाग ने वनपाल एवं वनरक्षक का पाठ्यक्रम भी निर्धारित नहीं किया था, जिसकी वजह से बेरोजगारों को काफी परेशानी हुई |
RSMSSB Vanpal Vanrakshak Syllabus and Exam Pattern 2021
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने मार्च माह में वनपाल एवं वनरक्षक के लिए नया पाठ्यक्रम जारी कर दिया है | वनपाल एवं वनरक्षक के लिए लिखित परीक्षा हेतु अभी तक कोई तिथि घोषित नहीं की गई है |
राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक भर्ती 2021
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड जयपुर ने फरवरी माह में कृषि पर्यवेक्षक के 882 पदों के लिए विज्ञप्ति जारी की गई थी | कृषि पर्यवेक्षक भर्ती 2021 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 16 फरवरी से 17 मार्च 2021 तक संपन्न हुई है | राजस्थान प्रदेश के कई हजार बेरोजगार अभ्यर्थियों ने कृषि पर्यवेक्षक भर्ती 2021 के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है | राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा कृषि पर्यवेक्षक के लिए लिखित परीक्षा घोषित करने के बाद आपको अवगत करवा दिया जायेगा |
राजस्थान टेक्नीशियन एवं सहायक रेडियोग्राफर भर्ती-
राजस्थान चिकित्सा एवम् स्वास्थ्य सेवाए विभाग मे पैरामेडिकल के (Lab Technician-1119 & Assistant Radiographer-1058) 2177 पदों के लिए वर्ष 2020 में भर्ती निकाली गई थी | राजस्थान प्रदेश के बेरोजगार अभ्यर्थियों ने जून से जुलाई माह में ऑनलाइन आवेदन किया था | वर्ष 2020 में करीब 2177 पदों के लिए निकली भर्ती अभी तक पूरी नहीं हो पाई है |
राजस्थान ECG Technician भर्ती 2020
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड जयपुर ने वर्ष 2020 में ECG Technician के करीब 195 पदों के लिए भर्ती निकाली थी| इस भर्ती के लिए 12वीं पास शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई थी, इसके लिए प्रदेश के कई हजारी बेरोजगारों ने आवेदन किया था | ECG Technician के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया जून से जुलाई माह में सम्पूर्ण हुई थी, लेकिन भर्ती प्रक्रिया अभी तक पूरी नहीं हो पाई है | सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा जल्द ही पुरानी अटकी हुई भर्तियों को पूरा करवाएगी |
नोट-दोस्तों अगर आपको राजस्थान में होने वाली किसी भी प्रतियोगिता परीक्षा के बारे में जानकारी पूछनी हो तो, आप कमेंट कर हमारी टीम से सहायता ले सकते हो-धन्यवाद
