RSMSSB JEN Exam Schedule जारी, RSMSSB द्वारा Junior Engineer के 1092 पदों पर लिखित परीक्षा 7 मई से 9 मई 2022 तक करवाई जाएगी, Download Rajasthan JEN Exam Admit Card 2022
RSMSSB JEN Bharti 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया 21 जनवरी 2022 से शुरू की गई थी और इस भर्ती के तहत इच्छुक उम्मीदवार को आवेदन करने के लिए 19 फरवरी 2022 तक का समय दिया गया था l JEN Bharti 2022 कुल 1092 पदों पर निकाली गई है l
Computer Teacher Notes PDF
कुल 1092 पदों में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के 368 पद, स्वायत शासन विभाग के 236 पद और सार्वजनिक निर्माण विभाग के 488 पदों पर भर्ती की जाएगी lजो भी छात्र जेईएन भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, उन्हें परीक्षा तिथि का ही इंतजार था l हाल ही में ही राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के द्वारा जेईएन भर्ती के लिए परीक्षा तिथि घोषित कर दी है l
RSMSSB APRO परीक्षा तिथि घोषित हुई
जो भी उम्मीदवार इस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, उन्हें तैयारी में लग जाना चाहिए l क्योंकि आरएसएमएसएसबी जेईएन भर्ती परीक्षा का आयोजन मई माह में किया जाएगा l चलिए जानते हैं RSMSSB JEN Exam Date क्या है l इसी के साथ-साथ यह भी जानेंगे कि इस परीक्षा का आयोजन कितनी शिफ्ट में किया जाएगा और प्रत्येक शिफ्ट की टाइमिंग क्या है l
7 मई से शुरू होगी J.En. भर्ती परीक्षा 2022
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के द्वारा मंगलवार को भर्ती परीक्षा की तिथि से संबंधित एक नोटिस जारी किया गया है l जिसमें भर्ती परीक्षा तिथि के बारे में जानकारी दी गई है l
नोटिस के अनुसार RSMSSB JEN परीक्षा का आयोजन 7 मई 2022 से 9 मई 2022 तक किया जाएगा I परीक्षा का आयोजन लगभग 6 पारियों में किया जाएगा I प्रत्येक दिन दो शिफ्ट में परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी I
35000 बेरोजगार Computer Anudeshak परीक्षा से पहले ही बाहर होंगे-
आपकी परीक्षा किस Shift में है और कौन सी तिथि को है, इसकी जानकारी एडमिट कार्ड के माध्यम से आपको मिल जाएगी l एडमिट कार्ड पर पूरी जानकारी लिखी होगी कि आपको किस तिथि और किस शिफ्ट में परीक्षा देने जाना है l
पहली शिफ्ट का समय सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक है और दूसरी शिफ्ट में परीक्षा का समय दोपहर 2:30 से 4:30 बजे तक का है l
जो भी छात्र इस परीक्षा में शामिल होंगे, वह परीक्षा से संबंधित अधिक जानकारी ऑफिशल वेबसाइट के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं l हम आपको ऑफिशल वेबसाइट का लिंक पोस्ट के अंत में दे देंगे l चलिए जानते हैं कि JEN Bharti Admit Card 2022 किस दिन जारी किए जाएंगे l
Download RSMSSB JEN Exam Admit Card 2022
आरएसएमएसएसबी के द्वारा परीक्षा तिथि तो जारी कर दी गई है, लेकिन अभी एडमिट कार्ड जारी करने की तिथि घोषित नहीं की गई है l उम्मीद यही है कि इस परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र परीक्षा से 15 दिन पहले तक उपलब्ध करवा दिए जाएंगे l
UP Police Constable Notes PDF
Static GK PDF
राजस्थान कंप्यूटर अनुदेशक परीक्षा के Handwritten Notes
फिर सभी छात्र ऑफिशल वेबसाइट के माध्यम से प्रवेश पत्र रिलीज होने के बाद डाउनलोड कर पाएंगे l जैसे ही RSMSSB JEN Exam Admit Card से संबंधित कोई भी Notice विभाग के द्वारा जारी किया जाएगा, तो हमारे द्वारा आपको सबसे पहले जानकारी दे दी जाएगी l
