RSMSSB JE Latest News- Check out Today Rajasthan Junior Engineer Recruitment News in Rajasthan Patrika & Dainik Bhaskar i.e. Paper Out, Sanganer Police Case, Re-Exam & Result Date 2020-2021. इस पेज पर आपको राजस्थान कनिष्ठ अभियंता (Civil, Mechanical, Electrical) भर्ती के बारे सभी प्रमुख समाचार और अपडेट मिलेगी |

latest Update-29 December 2020-:

Rajasthan-Junior-Engineer-Bharti-News-29-12-2020

Latest Update-26 December 2020-:

Latest Update-25 December 2020-:राजस्थान जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा पेपर लीक को लेकर धरना देने हेतु अनुमति के संबंध में सूचना जारी की गई है | दिनांक 25 दिसम्बर से 27 दिसम्बर 2020 तक दोपहर 12 बजे से सायं 04 बजे तक धरना दिया जायेगा |

Latest Update-24 December 2020-:राजस्थान जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा में पेपर लीक को लेकर अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन किया और कहा कि पेपर को रद्द किया जाए | अगर ऐसा नहीं होता है तो अनिश्चितकालीन धरना दिया जायेगा |

News Source Dainik Bhaskar

Latest News-17 December 2020-

News Source by Dainik Bhaskar

Latest Update-15 December 2020

New Source by Rajasthan patrika

Latest Update-14 December 2020

News Source by Dainik Bhaskar

Latest Update-13 December 2020

News Source by Rajasthan Patrika

News Source by Dainik Bhaskar

Latest Update-11 December 2020

News Source by Rajasthan patrika

नमस्कार दोस्तों-Result Uniraj टीम आपको इस पेज में राजस्थान J.En. भर्ती परीक्षा के पेपर लीक के बारे में सम्पूर्ण जानकारी बताएगी | राजस्थान कमर्चारी चयन बोर्ड जयपुर द्वारा Junior Engineer के 1219 पदों के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 29 नवम्बर 2020 और 06 दिसम्बर 2020 को किया गया था | लेकिन 06 दिसम्बर 2020 को Civil (Degree) की लिखित परीक्षा का प्रश्न-पत्र परीक्षा से पहले ही सोशल मीडिया पर आ चूका था |

इसलिए अभ्यर्थियों का कहना है कि बोर्ड द्वारा राजस्थान कनिष्ठ अभियंता भर्ती को स्थगित किया जाये | अभ्यर्थियों को राहत देते हुए चयन बोर्ड ने इस परीक्षा के परिणाम संबंधी कार्यवाही को स्थगित कर दिया है | राजस्थान जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप इस पेज को आखिर तक जरूर पढ़े |

राजस्थान जेईएन भर्ती परीक्षा फिर से कराई जाये-

प्रदेश के अभ्यर्थियों का कहना है कि चयन बोर्ड द्वारा Civil (Degree) की परीक्षा फिर से आयोजित करवाई जानी चाहिए | राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा JEN Civil (Degree) भर्ती परीक्षा का परिणाम जाँच होने तक स्थगित रखने का निर्णय लिया गया है |

अभ्यर्थी इस बात को लेकर दावा कर रहे है कि 06 दिसम्बर 2020 को आयोजित्त हुई Civil (Degree) परीक्षा का पेपर परीक्षा शुरू होने से पहले ही Social Media पर वायरल हो चूका था | इसलिए चयन बोर्ड इस परीक्षा को फिर से आयोजित करवाए | लेकिन चयन बोर्ड ने अभ्यर्थियों को राहत देते हुए इस परीक्षा के परिणाम संबंधी कार्यवाही को स्थगित कर दिया है |

RSMSSB-J.En_.-Bharti-News-14-December-2020

इसके अलावा चयन बोर्ड के सचिव का कहना है कि अभ्यर्थियों के अभ्यावेदन के आधार पर Sanganer (Jaipur) Police को जाँच के लिए लिखा गया था | इसलिए 06 दिसम्बर को आयोजित हुई JE Civil (Degree) भर्ती परीक्षा में अनुसंधान पूरा होने तक इस परीक्षा से संबंधित की वेलिडेशन (आंसर की जारी कर आपत्ति मांगने) और परीक्षा परिणाम संबंधी कार्यवाही स्थगित कर दी गई है |

सांसद किरोड़ी दी धरने की चेतावनी

राजस्थान प्रदेश के बेरोजगारों ने जेईएन भर्ती परीक्षा के पेपर लीक के बारे में राज्य सभा सांसद किरोड़ीलाल मीणा को अवगत करवाया | किरोड़ीलाल मीणा ने बेरोजगारों की समस्या को ध्यान पूर्वक सुना था | उन्होंने कहा कि मैंने बेरोजगार युवाओं की पीड़ा को सुनने के बाद मेरा मन अत्यंत दुःखी हुआ है | राजस्थान सरकार इनकी पीड़ा को समझे और इसका समाधान अतिशीघ्र निकाले, नहीं तो मुझे इस कोरोना काल में सड़को पर उतरना पड़ेगा |

पुलिस कमिश्नर ने मीणा को भरोसा दिलाया है कि जेईएन पेपर लीक मामले की निष्पक्षता से जाँच करवाई जाएगी | इसके अलावा लाइब्रेरियन भर्ती में भी धांधली करने वाले एक कोचिंग संचालक की गिरफ्तारी की जाएगी | इसके बाद राज्य सभा सांसद मीणा ने कहा कि यदि पुलिस द्वारा 7 दिनों में JE भर्ती मामले की जाँच रिपोर्ट नहीं दी जाती है तो में पुलिस आयुक्तालय पर 23 दिसम्बर को धरने पर बैठूंगा |