RSMSSB Forest Guard नई परीक्षा तिथि घोषित हुई, RSMSSB Forest Guard New Exam Date- राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के द्वारा वनरक्षक भर्ती परीक्षा के लिए नई परीक्षा तिथि जारी कर दी गई है, 11 दिसंबर 2022 को परीक्षा दो Shift में आयोजित की जाएगी, यहाँ से जाने परीक्षा से जुड़ी सम्पूर्ण जानकारी |
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड(RSMSSB) के द्वारा वनरक्षक भर्ती के लिए नई परीक्षा तिथि जारी कर दी है। हालांकि पहले यह परीक्षा 12 तथा 13 नवंबर 2022 को आयोजित होने वाली थी। लेकिन 12 नवंबर 2022 को Paper Leak हो जाने के कारण वनरक्षक भर्ती परीक्षा को रद्द कर दिया गया था। जिसके बाद बोर्ड के द्वारा नई परीक्षा तिथियों का ऐलान कर दिया गया है।
जिन भी उम्मीदवारों ने Rajasthan Vanraksha Bharti Exam 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था, अब उन्हें परीक्षा में शामिल होने के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा l हाल ही में ही राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के द्वारा राजस्थान वनरक्षक भर्ती की नई परीक्षा तिथि घोषित कर दी गई है l
उम्मीदवारों को बोर्ड द्वारा निर्धारित परीक्षा तिथि के आधार पर परीक्षा में शामिल होना होगा l चलिए इस पोस्ट के माध्यम से हम आपको पूरी जानकारी देते हैं कि राजस्थान वनरक्षक भर्ती परीक्षा का आयोजन अब किस दिन करवाया जाना है।
Handwritten Notes के लिए फॉर्म भरे
11 दिसंबर 2022 को कराई जाएगी वनरक्षक भर्ती परीक्षा 2022
Rajasthan Vanraksha Bharti 2022 का पेपर आउट होने की वजह से राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा 12 नंवबर की दूसरी पाली की परीक्षा रद्द कर दी गई थी। जिसके लिए विभाग द्वारा जल्द ही नई परीक्षा तिथि घोषित करने की बात कही गई थी। इस वजह से vanrakshak recruitment 2022 का एग्जाम अब 11 दिसंबर 2022 को 2 शिफ्ट में आयोजित किया जाएगा। आइये टेबल के माध्यम से विस्तार से जानकारी जानते हैं।
Rajasthan Forest Guard Handwritten Notes
Rajasthan Forest Guard परीक्षा के लिए GK के 550 महत्वपूर्ण प्रश्न

Exam | Exam date | Exam time |
वनरक्षक सीधी भर्ती परीक्षा | 11 दिसंबर 2022 (रविवार) ( प्रथम चरण) | सुबह के 10:00 बजे से लेकर दोपहर के 12:00 बजे तक। ( morning shift) |
11 दिसंबर 2022 (द्वितीय चरण) ( रविवार ) | दोपहर के 3:00 बजे से शाम के 5:00 बजे तक l (Evening shift) |
RSMSSB Vanrakshak Recruitment 2022 Exam Notice कैसे डाउनलोड करें?
अगर उम्मीदवारों को वनरक्षक भर्ती परीक्षा के लिए नया एग्जाम नोटिस डाउनलोड करना है, तो वे नीचे दी गई प्रक्रिया के अनुसार Vanrakshak Bharti Exam Notice Download कर सकते हैं।
सबसे पहले उम्मीदवारों को राज्य कर्मचारी चयन बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट https://rsmssb.rajasthan.com पर जाना होगा।
Official Website के होम पेज पर आपको news update का ऑप्शन मिलेगा, आपको इस पर क्लिक करना है।
क्लिक करने के बाद आप एक न्यू विंडो में पहुंचेंगे।
जहां पर राज्य कर्मचारी चयन बोर्ड के द्वारा हाल में New Information दी गई है।
वहीं पर आपको forest Guard rescheduled exam notice आपको दिखाई देगा, उस पर आपको क्लिक करना है।
क्लिक करने के बाद आपको डाउनलोड का ऑप्शन दिखाई देगा।
डाउनलोड पर क्लिक करने के बाद आप आसानी से वनरक्षक भर्ती परीक्षा का न्यू एग्जाम नोटिस डाउनलोड कर पाएंगे।
Rajasthan Forest Guard के एडमिट कार्ड कब जारी होंगे
फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा 2022 के लिए जारी किए गए नोटिस में साफ-साफ लिखा है, कि अभी एडमिट कार्ड जारी नहीं किए गए हैं। लेकिन जब भी वनरक्षक भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे, तब उम्मीदवारों को सूचित किया जाएगा।
इसके अलावा उम्मीदवारों को सलाह दी गई है, कि Official Website Visit करते रहे, ताकि आपको भर्ती से संबंधित authentic news मिल सके।
How to Download Forest Guard New Admit Card 2022
वनरक्षक भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने हेतु उम्मीदवारों को नीचे दी गई प्रक्रिया को step by step अपनाना होगा।
सबसे पहले उम्मीदवारों को राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ऑफिशल वेबसाइट https://rsmssb.rajasthan.com पर जाना होगा।
ऑफिशियल वेबसाइट पर उम्मीदवारों को RSMSSB Forest Guard Admit Card 2022 का लिंक मिलेगा, इस लिंक पर उम्मीदवारों को क्लिक करना होगा।
क्लिक करने के बाद उम्मीदवारों के सामने एक न्यू विंडो खुलेगी। जिसमें आपको अपना नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि निर्धारित बॉक्स में डालनी होगी।
यह सब जानकारी डालने के बाद आपको Submit बटन पर क्लिक करना है।
सबमिट बटन पर क्लिक करने के बाद आपका RSMSSB Forest Guard Admit Card 2022 आपके सामने होगा। आप इसको डाउनलोड कर सकते हैं।
