RSMSSB Computer Instructor Document Verification Schedule Released, RSMSSB ने Computer Anudeshak कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती 2022 के लिए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए विज्ञप्ति जारी की, 7069 उम्मीदवारों Documents Verification करवाया जाएगा, यहाँ से देखे Documents Verification से जुड़ी सम्पूर्ण जानकारी |

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा आयोजित की गई कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती 2022 के लिए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। क्योंकि काफी लंबे समय से चयनित उम्मीदवार Document Verification की प्रतीक्षा कर रहे थे। लेकिन अब जाकर उनका इंतजार समाप्त हुआ है। बता दें कि दस्तावेज सत्यापन के लिए online form 17 अक्टूबर से शुरू होंगे। इन Application Form को ऑनलाइन भरकर तथा ऑनलाइन फीस जमा करने के बाद सबमिट करना होगा।  

ITBP Head Constable Education and Stress Counselor Recruitment 2022

UP Police Constable Sports Quota Recruitment 2022

आयोग द्वारा बताया गया है, कि दस्तावेज सत्यापन का काम दो चरणों में किया जाएगा। जिसमें document verification का पहला चरण 17 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक तथा दूसरा चरण 27 अक्टूबर से 7 नवंबर तक चलेगा। बताया जा रहा है, कि दिवाली के अवकाश की वजह से राजस्थान कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती 2022 का document verification दो चरणों में कराया जा रहा है। आइए computer teacher vacancy in Rajasthan के लिए दस्तावेज सत्यापन के कार्यक्रम को विस्तार से पोस्ट के माध्यम से समझते हैं।

Computer Instructor Document Verification Date Released

7069 उम्मीदवारों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जाएगा

Rajasthan basic and senior computer instructor recruitment 2022 के लिए आवेदन की शुरुआत 8 फरवरी 2022 को शुरू हुई थी। जिसमें 10157 पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाना था। इसमें बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती द्वारा 9862 पदों पर तथा 295 पदों पर वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती की जानी थी। लेकिन आयोग को बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती के लिए 9862 पदों के सापेक्ष 7069 उम्मीदवार ही मिले थे। जबकि वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती के 295 पदों पर 538 उम्मीदवारों को चयनित किया गया है। अब इन सभी चयनित उम्मीदवारों का दो चरणों में document verification किया जाएगा।

उम्मीदवारों को यह जानना आवश्यक है, कि कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती मे डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन करवाने से पहले, चयनित उम्मीदवारों को एक आवेदन फॉर्म भरना होगा। इस आवेदन फॉर्म का link 13 अक्टूबर को राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की Official Website पर एक्टिवेट हो जाएगा। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए ऑनलाइन आवेदन सभी Selected उम्मीदवारों के लिए अनिवार्य है। बिना आवेदन किए गए उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया में शामिल नहीं किया जाएगा।

राजस्थान कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती 2022 के Document Verification मे उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन के साथ ऑनलाइन आवेदन शुल्क भी जमा करना होगा। जिसके बारे में विस्तृत जानकारी 13 अक्टूबर को आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर दी जाएगी। इसलिए सभी चयनित उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर Document verification के लिए ऑफिशल नोटिफिकेशन पढ़ना जरूरी होगा।

सेठ आनंदी लाल पोद्दार मूक बधिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल मे किया जाएगा डॉक्युमेंट वेरीफिकेशन

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा बताया गया है कि डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन कार्यक्रम का पहला चरण 17 अक्टूबर से 21 अक्टूबर को सेठ आनंदी लाल पोद्दार मूक बधिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल जेएलएन मार्ग पर किया जाएगा। जबकि document verification के लिए कार्यक्रम का दूसरा चरण 27 अक्टूबर से 7 नवंबर तक सेठ आनंदी लाल पोद्दार मूक बधिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल जेएलएन मार्ग और आदर्श नगर स्थित गुरु नानक संस्थान में किया जायेगा। जिसमें बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती के 9862 पदों पर 7069 उम्मीदवारों का तथा वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती के 295 पदों पर 538 उम्मीदवारों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जाएगा।

पहले चरण में 10 टीमें तथा दूसरे चरण में 20 टीमें काम करेंगी

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष हरिप्रसाद शर्मा ने बताया है, कि जल्द ही कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती 2022 के डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन का कार्यक्रम पूरा कर लिया जाएगा। जिसके बाद यह भर्ती प्रक्रिया पूर्ण कर दी जाएगी तथा चयनित उम्मीदवारों को पदों के सापेक्ष joining दे दी जाएगी। बोर्ड द्वारा यह भी बताया गया है कि डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के दो चरणों के लिए कुल 30 टीमें लगाई गई हैं। जिसमें डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के पहले चरण के कार्यक्रम में 10 टीमें तथा दूसरे चरण के कार्यक्रम के लिए 20 टीमें, यह काम करेंगी।

इसमें प्रत्येक टीम 1 दिन में कुल 50 उम्मीदवारों के document verification करेंगी। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में सही पाए गए उम्मीदवारों को अंतिम रूप से चयनित कर लिया जाएगा। जबकि जो भी उम्मीदवार डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के चरण में अयोग्य पाया जाएगा, उसको Rajasthan anudeshak Bharti प्रक्रिया से बाहर कर दिया जाएगा। आइए अब जानते हैं, कि कौन कौन से डॉक्यूमेंट, अनिवार्य रूप से आपसे डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के समय मांगे जाएंगे।

उम्मीदवारों को किन-किन डाक्यूमेंट्स की आवश्यकता होगी

उम्मीदवारों की जानकारी के लिए बता दें कि Rajasthan computer anudeshak Bharti 2022 Notification के अनुसार आवेदन करने की अंतिम तिथि तक अनिवार्य डाक्यूमेंट्स आपके पूरे हो जाने चाहिए। अन्यथा आप इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल नहीं किए जाएंगे। क्योंकि कई बार उम्मीदवार, appearing मे होते हैं या कुछ डाक्यूमेंट्स बाद में बनवाने की सोचते हैं। जिसकी वजह से बाद में वे डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन मे बाहर कर दिए जाते हैं। आइए जानते हैं, राजस्थान कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती के लिए कौन-कौन से अनिवार्य डॉक्यूमेंट आप से मांगे जाएंगे।

CET Rajasthan Senior Secondary Level Notification 2022

UPSSSC Moharir Recruitment 2022

  •  Rajasthan computer anudeshak Bharti 2022 application form

  •  आवेदन शुल्क की प्रिंटेड रसीद।

  •  कोई वैलिड पहचान पत्र ( जैसे कि – आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट इत्यादि )

  •  सभी एकेडमिक मार्कशीट और सर्टिफिकेट।

  •  जाति प्रमाण पत्र

  •  डोमिसाइल प्रमाण पत्र

  • Ews प्रमाण पत्र

  •  जन्म तिथि प्रमाण पत्र ( उम्मीदवार इसके लिए 10वीं की मार्कशीट भी लगा सकता है )

  •  वैलिड मोबाइल नंबर

  •  वैलिड ईमेल आईडी

  •  वैलिडेट हस्ताक्षर

  •  हाल के 10 रंगीन पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ।

  •  शपथ प्रमाण पत्र।

Other Information

  • उम्मीदवारों को यह ध्यान रखना है, कि डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के समय सभी original documents टीम के सामने रखने होंगे। हालांकि साथ में सभी ओरिजिनल डाक्यूमेंट्स की 5 फोटोकॉपी भी लेकर जाएं। कभी कभी ऐसा हो जाता है, कि कुछ ओरिजिनल डॉक्युमेंट्स हमारे पास नहीं होते हैं या बनने की प्रक्रिया में होते हैं।

  • तो ऐसे में उम्मीदवार जिस टीम के सामने अपने दस्तावेज प्रस्तुत करेंगे, उनसे आग्रह कर सकते हैं, कि मैं जल्द ही इस document को पूरा कर लूंगा। जिस की प्रमाणिकता के लिए आप 10 रूपये का शपथ प्रमाण पत्र दे सकते हैं। जो कि कहीं से भी कचहरी में बनवा सकते हैं।

  • कुछ उम्मीदवारों के valid identity card और शैक्षणिक प्रमाण पत्रों में नाम में गलती हो जाती है। वे भी ₹10 का शपथ प्रमाण पत्र लगाकर, बोर्ड के सामने विनम्र आवेदन कर सकते हैं।

  • हालांकि बोर्ड का रवैया उम्मीदवारों के प्रति सकारात्मक रहता है। लेकिन यह केवल योग्य उम्मीदवार के लिए ही है। झूठे तथा fake documents पाए जाने वाले उम्मीदवारों के खिलाफ आयोग द्वारा दंडनीय कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Official Website- Click Here