RSMSSB CET 12वीं स्तर के आवेदन की तिथि 18 नवम्बर 2022 तक बढ़ाई गई, Rajasthan CET 2022 Application Last Date- राजस्थान सीईटी 2022 के लिए आवेदन की तिथि में हुआ परिवर्तन, अब 18 नवंबर तक इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते है, चलिए इस पोस्ट के जरिए पूरी जानकारी विस्तार से जानते हैं l
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के द्वारा Rajasthan CET 2022 के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू की गई थी। 21 सितंबर 2022 को ग्रैजुएट उम्मीदवारों के लिए सीईटी 2022 के लिए आवेदन हेतु नोटिफिकेशन जारी किया गया था तथा 10 अक्टूबर 2022 को 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए राजस्थान सीईटी 2022 का notification निकाला गया था।
जिसमें ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए आवेदन फॉर्म की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2022 निर्धारित की गई थी। जबकि 12वीं पास करने वाले उम्मीदवारों के लिए अंतिम तिथि 11 नवंबर 2022 तय की गई थी। लेकिन अब चयन बोर्ड द्वारा 12वीं पास करने वाले candidates को एक बार फिर आवेदन करने का मौका दिया गया है।
RSMSSB CET 12th Level Handwritten Notes
इससे जो भी उम्मीदवार आवेदन करने से चूक गए हैं, वे दोबारा आवेदन प्रक्रिया मे भाग ले सकते हैं। जो भी उम्मीदवार राजस्थान सीईटी 2022 के लिए आवेदन करने के इच्छुक है वह आवेदन की अंतिम तिथि तक आवेदन कर सकता है चलिए इस पोस्ट के माध्यम से पूरी जानकारी विस्तार से जान लेते हैं।
Handwritten Notes के लिए फॉर्म भरे
अब तक 10.50 लाख उम्मीदवारों ने Rajasthan CET 2022 के लिए आवेदन किया है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि उम्मीदवारों के द्वारा राजस्थान सीईटी ( 12 वीं स्तर ) के लिए आवेदन करने की 11 नवंबर अंतिम तिथि थी, जिसमें लगभग 10.50 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। लेकिन चयन board को यह लगता है, कि सीईटी के लिए आवेदन की संख्या कम है। इसलिए अगर कोई उम्मीदवार आवेदन करने की प्रक्रिया में छूट गया हो, तो उसे दोबारा मौका दिया गया है।
Rajasthan CET Graduation Level परीक्षा के Handwritten Notes

अब सभी उम्मीदवार 18 नवंबर 2022 तक आवेदन कर पाएंगे। इसके बाद आवेदन की प्रक्रिया समाप्त की जाएगी। इसलिए अगर किसी उम्मीदवार द्वारा अब तक आवेदन नहीं किया गया है, तो वह निर्धारित date तक अपना आवेदन कर सकते हैं।
चयन बोर्ड दो बार बढ़ा चुका है, आवेदन की अंतिम तिथि।
राजस्थान समान पात्रता परीक्षा ( सीईटी ) के लिए आवेदन करने में उम्मीदवारों का ज्यादा रुझान नहीं है तभी तो आवेदनों की संख्या काफी कम प्राप्त हुई है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि Rajasthan CET ( senior secondary level) मे आवेदन करने की प्रक्रिया 12 अक्टूबर 2022 को शुरू हुई थी।
जिसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 11 नवंबर 2022 निर्धारित की गई थी। लेकिन अंतिम तिथि तक मात्र 10.50 लाख उम्मीदवारों ने ही आवेदन किया है जो कि चयन बोर्ड के दृष्टिकोण से बहुत कम है। Board के द्वारा आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की संख्या का अनुमान ज्यादा लगाया गया था।
इसी तरह राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के द्वारा राजस्थान सीईटी ( ग्रेजुएशन लेवल ) मे भी दो बार अंतिम तिथि को बढ़ाया गया था। वहां भी आवेदन की संख्या चयन बोर्ड के अनुरूप नहीं थी। ऐसा ही Rajasthan CET( senior secondary level) मे देखने को मिला है।
पहली बार चयन बोर्ड आयोजित करवा रहा है, Rajasthan CET 2022
राजस्थान करमचारी चयन बोर्ड के द्वारा पहली बार Rajasthan CET 2022 का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। जिसका उद्देश्य राजस्थान राज्य में ग्रुप सी तथा ग्रुप डी के पदों पर भर्ती करना है। इस परीक्षा को आप स्क्रीनिंग परीक्षा मान सकते हैं। जिससे सीरियस कैंडिडेट को चुना जाएगा।
लेकिन यह परीक्षा अपने आप में काफी महत्वपूर्ण है, क्योंकि आने वाली जो भी भर्ती का विज्ञापन राजस्थान सीईटी परीक्षा के अनुरूप होगा उनमें आपको Rajasthan CET 2022 score card के आधार पर ही आवेदन करने का मौका मिलेगा।
चयन बोर्ड के द्वारा ग्रेजुएशन तथा सीनियर सेकेंडरी लेवल पर पहले से ही भर्तियों को निर्धारित किया है। जिसके आधार पर Rajasthan CET 2022 की परीक्षा ली जाएगी। आइए जानते हैं कि कौन-कौन सी भर्ती परीक्षा राजस्थान कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट के आधार पर होगी।
Rajasthan CET 2022 मे सीनियर सेकेंडरी लेवल के आधार पर 7 भर्तियां की जाएंगी।
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के द्वारा बताया गया है, कि 18,19,25 तथा 26 जनवरी 2023 को Rajasthan CET(senior secondary level) की परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसमें प्राप्त अंकों के आधार पर उम्मीदवारों का स्कोर कार्ड जारी किया जाएगा। जिसके बाद 7 भर्तियों के विज्ञापन निकाले जाएंगे। जिनमें केवल वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने राजस्थान सीईटी (सीनियर सेकेंडरी लेवल) की परीक्षा दी हो।
अब जब भी इन भर्तियों का विज्ञापन निकलेगा, तो इन में निकलने वाले posts की संख्या का 10 गुना उम्मीदवारों को राजस्थान कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट स्कोर कार्ड के आधार पर चुना जाएगा। आइए जानते हैं, सीनियर सेकेंडरी लेवल में 7 भर्तियां कौन सी निकलेगी।
सेवा का नाम | पद का नाम |
राजस्थान वन अधीनस्थ सेवा | वनपाल |
राजस्थान अल्पसंख्यक मामलात अधीनस्थ सेवा | छात्रावास अधीक्षक |
राजस्थान सचिवालय लिपिक वर्गीय सेवा | लिपिक ग्रेड सेकंड |
राजस्थान अधीनस्थ कार्यालय लिपिक वर्गीय सेवा | कनिष्ठ सहायक |
राजस्थान लोक सेवा आयोग लिपिक वर्गीय सेवा | लिपिक ग्रेड सेकंड |
राजस्थान आबकारी अधीनस्थ सेवा ( निवारण शाखा ) | जमादार ग्रेड सेकंड |
राजस्थान पुलिस अधीनस्थ सेवा | कॉन्स्टेबल |
उम्मीदवार आवेदन क्यों नहीं ले रहे हैं रुचि।
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के द्वारा Rajasthan CET(senior secondary level) 2022 के लिए नोटिफिकेशन को निकाले बहुत दिन हो गए हैं। जिसमें आवेदन के लिए 2 बार अंतिम तिथि बढ़ा भी दी गई है। लेकिन फिर भी उम्मीदवारों द्वारा आवेदन करने में रुचि नहीं ली जा रही है।
इसकी बड़ी वजह यह है कि इस परीक्षा से कोई भी जॉब नहीं लगने वाली है। यह मात्र एक Qualify Exam है। हालांकि भर्तियों के नोटिफिकेशन अलग से निकलेंगे। उनकी परीक्षा भी अलग से ही आयोजित की जाएगी, जिसमें काफी समय लग सकता है।
उम्मीदवारों का यह मानना है, कि सरकार को राजस्थान कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट की जगह सीधा विभिन्न भर्तियों के लिए परीक्षा करवानी चाहिए थी क्योंकि इससे परीक्षाओं में देरी होगी। साथ ही इस Rajasthan CET(senior secondary level) 2022 से सरकार केवल पैसा बनाने में लगी है।
