RSMSSB में ASO & Computer के पदों पर होगी भर्ती, राजस्थान प्रदेश के सीएम अशोक गहलोत ने सहायक सांख्यिकी अधिकारी एवं संगणक के 468 पदों के लिए भर्ती की मंजूरी दे दी है, RSMSSB द्वारा Assistant Statistics Officer (ASO) & Computer पदों पर आवेदन प्रक्रिया जल्द ही शुरू करवाई जाएगी |

जो भी युवा सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए राजस्थान सरकार के द्वारा सुनहरा अवसर दिया जा रहा है | हाल ही में ही राज्य सरकार के द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है | ऐसे युवा जो सहायक सांख्यिकी अधिकारी, चिकित्सा एवं सहायक, ग्रामीण विकास और पंचायती राज, महिला एवं बाल विकास के पदों पर भर्ती का इंतजार कर रहे हैं, उनके लिए एक जरूरी सूचना है |

राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के द्वारा Assistant Statistics Officer (ASO) & Computer पदों पर भर्ती के लिए मंजूरी दे दी है | जो भी विद्यार्थी सरकारी नौकरी की तलाश में है, उनके लिए यह मौका काफी अच्छा है | सरकार के द्वारा इन पदों पर बहुत जल्दी भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी और भर्ती प्रक्रिया को कम समय में ही पूरा करवा लिया जाएगा | आइए जानते हैं कि सहायक सांख्यिकी एवं अन्य पदों पर भर्ती प्रक्रिया कितने पदों पर की जाएगी |

468 पदों पर भर्ती प्रक्रिया होगी बहुत जल्द शुरू

प्रदेश में 468 पदों पर Assistant Statistics Officer (ASO) एवं अन्य के पदों पर भर्ती प्रक्रिया मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निर्देश अनुसार बहुत जल्द ही शुरू की जाएगी | कुल 468 पदों में से संगणक (Computer) के 250 पदों पर एवं सहायक सांख्यिकी अधिकारी (Assistant Statistics Officer) के 218 पदों पर भर्ती प्रक्रिया के लिए स्वीकृति मिल गई है |

Rajasthan Assistant Statistics Officer (ASO) & Computer Bharti News

जो भी विधार्थी इन पदों पर भर्ती का इंतजार कर रहे थे, उनको अब अपनी तैयारी शुरू कर देनी चाहिए | विगत वर्षों में कोरोनावायरस के कारण इन पदों पर भर्ती नहीं हुई है | इसीलिए competition काफी बढ़ गया है | इस बार आवेदन करने वालों की संख्या में काफी वृद्धि होने वाली है, इसीलिए आपको इस भर्ती में चयन लेने के लिए काफी मेहनत करनी होगी | जैसे ही इन पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी Official website पर आपको जानकारी मिल जाएगी |

RSMSSB Computer Old Notification & Details