राजस्थान जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा 2020 को रद्द कर दिया गया है, RSMSSB JE Bharti Canceled News, राजस्थान कनिष्ठ अभियंता सिविल (डिग्रीधारक) 06 दिसम्बर 2020 को हुई परीक्षा को रद्द किया, 06-12-2020 को हुई परक्षा का आयोजन फिर से किया जायेगा|
नमस्कार दोस्तों-Result Uniraj टीम आपको इस पेज में राजस्थान Junior Engineer भर्ती परीक्षा 2020 का प्रश्न पत्र रदद करने की सूचना के बारे में सम्पूर्ण जानकारी बताएगी | राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड जयपुर द्वारा कनिष्ठ अभियंता के 1219 पदों के लिए आवेदन मांगे गए थे |
इन 1219 पदों के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 29th November, 06th December, 13th December, and 26th December 2020 किया जाना निर्धारित हुआ था | लेकिन 06 दिसम्बर 2020 को प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक राजस्थान के संभाग मुख्यालयों (जयपुर, अजमेर, जोधपुर, भरतपुर, बीकानेर, कोटा एवं उदयपुर) में आयोजित हुई,
Rajasthan-Junior-Engineer-Bharti-News-29-12-2020
जूनियर इंजीनियर (सिविल) (डिग्री) सयुंक्त सीधी भर्ती परीक्षा 2020 का प्रश्न पत्र परीक्षा शुरू होने से पहले ही सोशल मीडिया में आ जाने की वजह से इस परीक्षा को रद्द करने का निर्णय किया गया है | 06 दिसम्बर 2020 को आयोजित हुई सिविल (डिग्री) की परीक्षा के लिए पृथक से कार्यक्रम जारी कर आयोजन करवाया जायेगा | जो अभ्यर्थी इस परीक्षा में बैठे थे, उनको एक बार फिर से लिखित परीक्षा देनी होगी | नई परीक्षा तिथि के बारे में आपको अवगत करवा दिया जायेगा |
राजस्थान जेई भर्ती परीक्षा फिर से कराई जाये-
प्रदेश के अभ्यर्थियों की और से मांग की गई थी, कि चयन बोर्ड द्वारा Civil (Degree) की परीक्षा फिर से आयोजित करवाई जानी चाहिए| राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा JEN Civil (Degree) भर्ती परीक्षा का परिणाम जाँच होने तक स्थगित रखने का निर्णय लिया गया है |
इसलिए राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने अभ्यर्थियों की माँग पर विचार करते हुए 06 दिसम्बर 2020 को आयोजित्त हुई Civil (Degree) प्रश्न-पत्र को रद्द करने का निर्णय लिया है | बोर्ड द्वारा जारी सूचना के मुताबिक 06 दिंसबर 2020 को आयोजित हुई परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक होने के कारण इस परीक्षा को रदद किया जाता है | इस परीक्षा के आयोजन का नवीन कार्यक्रम पृथक से जारी किया जावेगा |
नवीन परीक्षा तिथि की घोषणा जल्द-
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड जयपुर द्वारा जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा 2020 में लीक हुए प्रश्न पत्र को रदद करने का निर्णय लिया गया है | बोर्ड ने सूचना जारी कर अवगत करवाया है कि 06 दिसम्बर 2020 को सुबह 10 बजे से 12 बजे तक आयोजित हुई कनिष्ठ अभियंता सिविल (डिग्री) भर्ती परीक्षा 2020 का प्रश्न पत्र लीक होने के कारण से इस परीक्षा को रदद किया जाता है |
इस परीक्षा के लिए आयोजन हेतु नवीन परीक्षा तिथि की घोषणा जल्द ही की जाएगी | इसलिए अभ्यर्थी अपनी तैयारी को जारी रखे | विभाग द्वारा लिखित परीक्षा की तिथि घोषित करने के बाद आपको अवगत करवा दिया जावेगा |
अभ्यर्थियों द्वारा जई परीक्षा रदद् करने के लिए किया गया संघर्ष-
यहाँ इस पैराग्राफ में हमारी टीम आपको राजस्थान प्रदेश के अभ्यर्थियों द्वारा जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा 2020 में लीक हुए प्रश्न पत्र को लेकर किये गए संघर्ष के कुछ बिन्दुओ के बारे में भी अवगत करवा रही है | अभ्यर्थियों द्वारा परीक्षा रद्द करने को लेकर उठाई गई मांग और अखबार में आई सूचना के बारे में भी आपको बताया जायेगा |
Latest Update-26 December 2020-:
Latest Update-25 December 2020-:राजस्थान जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा पेपर लीक को लेकर धरना देने हेतु अनुमति के संबंध में सूचना जारी की गई है | दिनांक 25 दिसम्बर से 27 दिसम्बर 2020 तक दोपहर 12 बजे से सायं 04 बजे तक धरना दिया जायेगा |
Latest Update-24 December 2020-:राजस्थान जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा में पेपर लीक को लेकर अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन किया और कहा कि पेपर को रद्द किया जाए | अगर ऐसा नहीं होता है तो अनिश्चितकालीन धरना दिया जायेगा |
News Source Dainik Bhaskar
News Source by Rajasthan patrika
नोट-दोस्तों अगर आपको हमारी टीम द्वारा दी गई जानकारी अच्छी लगी हो तो, आप इस सूचना को अपने दोस्तों के साथ एवं सोशल मीडिया (वाट्सअप, फेसबुक) पर जरूर शेयर करे-धन्यवाद
