RRB NTPC Jaipur Center Code-2441 की परीक्षाएं cancel हुई, 22 फरवरी से 03 मार्च 2021 तक Global Institute of Technology परीक्षा केंद्र पर होने वाली परीक्षाओं का cancel कर दिया गया है, RRB NTPC Jaipur Center Code-2441 की परीक्षा पांचवे चरण में होगी |
नमस्कार दोस्तों-Result Uniraj टीम आपको इस पेज में RRB NTPC परीक्षा cancel हुई परीक्षा के बारे में सम्पूर्ण जानकारी बताएगी | RRB NTPC की परीक्षा 28 दिसम्बर 2020 से देश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर शुरू हो चुकी थी, अब तक तीन चरणों की परीक्षाएं समाप्त हो चुकी है |
15 फरवरी से चौथे चरण की परीक्षा शुरू हो चुकी है | RRB NTPC चतुर्थ चरण की परीक्षा 03 मार्च को समाप्त होगी | लेकिन इसी बीच एक खबर मिली है कि जयपुर के परीक्षा केंद्र कोड-2441 (Global Institute of Technology) पर नक़ल करवाने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है |
यह गिरोह तीन लाख रूपये लेकर पर्ची से नकल करवा रहा था | इस परीक्षा केंद्र पर होने वाली आगामी 22 फरवरी से 03 मार्च 2021 तक की परीक्षाओं को cancel कर दिया गया है | अधिक जानकारी के लिए आप इस पेज को आखिर तक जरूर पढ़े |
Global Institute of Technology (GIT) परीक्षा केंद्र पर हुई कार्यवाही-
RRB NTPC परीक्षा के लिए Global Institute of Technology (GIT) को परीक्षा केंद्र बनाया गया है | RRB NTPC के लिए इसका परीक्षा केंद्र कोड-2441 निर्धारित किया गया है | TCS कम्पनी और GIT कॉलेज सीतापुरा के मैनेजर शिवशंकर ने थाने में रिपोर्ट दी थी कि परीक्षा में मुकेश नाम के परीक्षार्थी के पास नकल की पर्ची पाई गई है |
लेकिन इसमें कॉलेज प्रशासन की भूमिका भी दायरे में आ सकती है | पुलिस जाँच में मुकेश ने बताया कि उसके परिचित के जरिये नकल की सामग्री पंहुचाने के लिए तिनलेख रूपये में सौदा तय हुआ था | इस काम में निरीक्षक अशोक चौधरी और उसके साथी शामिल थे, जो कि प्रश्नों के उतर की पर्ची बनाकर मुकेश को दे रहे थे |
नक़ल में सहयोग कर रहे निरीक्षक अशोक चौधरी, विकास, राधाकिशन, सुरेश गुर्जर और अशोक मीना को गिरफ्तार कर लिया गया है | इस परीक्षा केंद्र पर होने वाली आगामी परीक्षा 22 फरवरी से 03 मार्च 2021 तक की परीक्षाओं को cancel कर दिया गया है |
परीक्षा केंद्र कोड-2441 की परीक्षा पांचवें चरण में-
Global Institute of Technology (GIT) परीक्षा केंद्र सीतापुरा में 22 फरवरी से 03 मार्च 2021 तक होने वाली परीक्षाओं को cancel कर दिया गया है | अब यह परीक्षाएं आगामी चरण यानी पांचवें चरण में आयोजित करवाई जाएगी |
जिन अभ्यर्थियों का परीक्षा केंद्र Global Institute of Technology (GIT) सीतापुरा आया था, वे एक बार रेलवे की अधिकारिक वेबसाइट को जरूर विजिट करे | परीक्षा केंद्र कोड-2441 की cancel हुई परीक्षाएं अब पांचवें चरण में होने की संभावना है | जल्द ही रेलवे की अधिकारिक वेबसाइट पर आगामी परीक्षा तिथि के बारे में अवगत करवा दिया जायेगा |
