रेलवे ने देश के बेरोजगारों का इंतजार और बढ़ा दिया, लगभग एक लाख से अधिक पदों पर लिखित परीक्षा अब फरवरी 2021 से पहले संभव नहीं, रेलवे ग्रुप डी और एनटीपीसी की तैयारी करने वालो को करना होगा इंतजार, बेरोजगारों ने सोशल मीडिया पर #speakforsscrrbstudents मुहीम शुरू की है |
नमस्कार दोस्तों-Result Uniraj टीम आपको इस पेज में रेलवे की लगभग डेढ़ लाख से अधिक पदों की भर्तियों से संबंधित सम्पूर्ण जानकारी बताएगी | रेलवे में तो पहले ही भर्तियां समय पर नहीं हो पाती थी, अब कोरोना का बहाना मिल गया है |
रेलवे में वर्ष 2019 में लगभग एक लाख चालीस हजार से अधिक पदों पर विज्ञापन जारी हुए थे | इनके लिए आवेदन प्रक्रिया मार्च 2019 में हुई थी | देशभर से लगभग 2 करोड़ 80 लाख के लगभग बेरोजगार युवाओं ने आवेदन किया था |
Twitter Trends के बाद एसएससी ने जारी की रिजल्ट की तारीख-CGL, MTS & J.En. Exam | |
लेकिन इसकी लिखित परीक्षा अभी तक नहीं हो पाई है | अब देखा जाये तो यह भर्ती पूरी होने में लगभग पांच साल का समय लेगी | भर्ती परीक्षाओ और परिणाम को लेकर देश के बेरोजगार युवाओं द्वारा #speakforsscrrbstudents के नाम से सोशल मीडिया पर अभियान चलाया गया है |
जिसमे वे अपनी पीड़ा देश के माननीय प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी तक पंहुचना चाहते है | लेकिन अभी कुछ दिन पहले रेलवे मण्डल अजमेर के अध्यक्ष ने बताया था, कि यह परीक्षाएं इस वर्ष होना मुश्किल नजर आ रहा है | ऐसे में देखा जाये तो परीक्षाएं फरवरी माह से पहले तो किसी भी हाल में होना संभव नहीं है | भर्ती परीक्षा से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आप इस पेज को आखिर तक जरूर पढ़े |
रेलवे की परीक्षाएं अब फरवरी 2021 से पहले सम्भव नहीं-
भारतीय रेलवे बोर्ड द्वारा पहले भी भर्तियां समय पर पूरी नहीं करवाई जाती थी | अब तो वे कोरोना का बहाना बना सकते है | सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कोरोना की वजह से रेलवे में लगभग डेढ़ पदों की भर्ती परीक्षा इस साल होना संभव नहीं है |
आवेदन करे-उत्कर्ष क्लासेज जोधपुर में निकली विभिन्न पदों के लिए भर्ती |
पुरे देश भर से रेलवे की विभिन्न भर्तियों के लिए आवेदन करने वाले लगभग 2 करोड़ 80 लाख बेरोजगारों को फरवरी माह तक इंतजार और करना पड़ेगा | रेलवे द्वारा भर्ती का नोटिफिकेशन आज से डेढ़ साल पहले ही जारी कर दिया गया था | लेकिन लिखित परीक्षा अभी तक नहीं करवा पाई है | ऐसे में एक बेरोजगार तैयारी करे तो आखिर कितने दिनों तक करे |
भर्ती बोर्डों की लापरवाही की वजह से परेशान बेरोजगारों ने ट्विटर पर #speakforsscrrbstudents नाम से अभियान छेड़ा है | जिसके माध्यम से बेरोजगार सरकार से यह मांग कर रहे है, कि आप चाहे भर्ती कम निकाले लेकिन जो भी भर्ती निकाली जाये | उस भर्ती को समय पर पूरा करवाया जाना चाहिए |
क्या फरवरी तो हो जाएगी रेलवे की परीक्षा-
दोस्तों जब किसी के सपने टूटते हुए नजर आते है, तो उसको सब बातें झूठी लगती है | हमारी टीम के पास कई ऐसे बेरोजगार भाइयों के कॉल आते है और वे कहते है, कि में चार साल से तैयारी कर रहा हूँ, कई कहते है में तीन साल से तैयारी कर रहा हूँ |
आप ही सोचकर देखो किसी के परिवार में दो लोग भारत परीक्षा की तैयारी करने वाले हो और वे करीब तीन-चार साल से तैयारी कर रहे है, तो उन पर कितना खर्चा होता होगा | इसलिए एक बेरोजगार भाई ने तो यह तक कह दिया कि मुझे तो विश्वास नहीं है, कि रेलवे की परीक्षा फरवरी माह में भी हो जाएगी |
मुझे तो तभी भरोसा होगा, जब रेलवे परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करवा लेवे | इसलिए रेलवे बोर्ड को जल्द से जल्द इन पदों पर लिखित परीक्षा आयोजित करवाने के बारे में विचार करना चाहिए |
नोट-दोस्तों सोशल मीडिया पर #speakforsscrrbstudents नाम से अभियान चलाया गया है, आप भी इस अभियान का हिस्सा बने और अपनी बात फेसबुक और ट्विटर के जरिये सरकार तक पहुँचाये | अगर आपको हमारी टीम द्वारा दी गई जानकारी अच्छी लगी हो तो, इसको सोशल मीडिया (वाट्सअप, फेसबुक) पर जरूर शेयर करे-धन्यवाद
