RRB Group D परीक्षा की तैयारी करने वाले लाखों अभ्यर्थियों को करना पड़ेगा इंतजार, कोरोना की दूसरी लहर की वजह से हो सकती है परीक्षा में देरी, RRB NTPC फेज-7 की परीक्षा भी होना बाकी है |

RRB Group D Exam Date : रेलवे भर्ती एक ऐसी परीक्षा है जो पिछले 2 वर्षों से बहुत चर्चा में है l रेलवे के द्वारा 2 वर्ष पहले NTPC और ग्रुप डी के पदों पर भर्ती निकाली गई थी l रेलवे एनटीपीसी और ग्रुप डी दोनों में अलग-अलग पदों पर भर्ती निकाली गई थी l रेलवे एनटीपीसी में 30,000 से अधिक पद थे और रेलवे ग्रुप डी में एक लाख से अधिक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन लिए गए थे l परंतु पिछले वर्ष कोरोनावायरस कारण यह परीक्षा समय पर नहीं हो पाई थी l

 पिछले वर्ष कोरोनावायरस से हम सब परिचित है l पिछले वर्ष कोरोना ने लाखों की संख्या में लोगों को अपनी चपेट में ले लिया था और लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा था l इस वर्ष भी कोरोना की वजह से सभी मुख्य परीक्षाएं स्थगित करनी पड़ रही है l अब ऐसे में रेलवे की परीक्षाओं चाहे वह रेलवे एनटीपीसी हो या फिर ग्रुप डी हो दोनों पर ही संकट के बादल मंडरा रहे हैं l

RRB NTPC All Shift GK Questions

बढ़ते कोरोना के कारण परीक्षाओं को करवाना रेलवे बोर्ड के लिए एक बहुत बड़ी चुनौती होगी l रेलवे की परीक्षा में पहले से ही देरी हो चुकी है इसीलिए इस वर्ष इन परीक्षाओं को कराने का जिमा रेलवे बोर्ड ने ले ही लिया है l परंतु वह अभी भी संकट के बादल रेलवे की परीक्षाओं पर मंडरा रहे हैं l जिससे ग्रुप डी की तैयारी कर रहे छात्राओं को निराशा मिल सकती है l आइए जानते हैं पूरी खबर के बारे में-

Notes & Job Update के लिए फॉर्म भरे

RRB Group D Exam Schedule –

रेलवे ने पहले एनटीपीसी की परीक्षा करवाने के लिए जिम्मा उठाया था, परंतु अभी भी रेलवे एनटीपीसी की परीक्षा को पूरी नहीं करवा पाया है l एनटीपीसी की परीक्षा 7th Phase में होगा l 7th Phase का शेड्यूल आना अभी बाकी है l आपको बता दें, कि रेलवे इससे पहले एनटीपीसी के 6 Phase Complete करवा चुका है l 7th Phase का जैसे ही शेड्यूल आता है तो हम आपको उसके बारे में पूरी जानकारी दे देंगे l

RRB Group D की परीक्षा कब होगी?

अब चिंता का विषय यह है, कि अभी रेलवे एनटीपीसी की परीक्षा ही पूरी नहीं हो पाई है तो ऐसे में रेलवे ग्रुप डी की परीक्षा की तारीख का आगे जाना तय है l अगर रेलवे एनटीपीसी की परीक्षा समय से पूरी हो जाती तो ग्रुप डी के परीक्षा का शेड्यूल भी रेलवे बोर्ड के द्वारा जारी कर दिया जाता l परंतु जब रेलवे एनटीपीसी की परीक्षा ही समय पर नहीं हो पा रही है, तो ग्रुप डी की परीक्षा की तारीख का आगे जाना तय है l

RRB Group D Exam Schedule

इससे उन अभ्यार्थियों को निराशा मिल सकती है, जो पिछले लंबे समय से ग्रुप डी की परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं और वह ग्रुप डी की परीक्षा के इंतजार में बैठे हुए हैं l यह खबर रेलवे ग्रुप डी की तैयारी करने वाले सभी छात्रों के लिए बुरी हो सकती है, क्योंकि पहले से ही इस परीक्षा में देरी हो चुकी है अब ऐसे में देरी होना छात्रों के मन में एक आक्रोश और निराशा जरूर उत्पन्न कर देगा l

RRB NTPC 7th Phase Exam Schedule

कोरोनावायरस की वजह से सभी परीक्षाएं स्थगित की जा रही है l अब ऐसे में देखना यह है, कि क्या रेलवे बोर्ड एनटीपीसी की परीक्षा को स्थगित करता है कि नहीं l परिस्थितियों को देखकर तो यही अंदाजा लगाया जा सकता है कि अभी रेलवे एनटीपीसी के सातवें चरण की परीक्षाओं में देरी हो सकती है l अगर एनटीपीसी के सातवें चरण की परीक्षा में देरी होगी तो यह तय है कि ग्रुप डी की परीक्षा की तारीख भी आगे बढ़ जाएगी l

RRB NTPC Expected Cut off

RRB NTPC Result 2021

 रेलवे बोर्ड एनटीपीसी के परीक्षा से संबंधित शेड्यूल रेलवे बोर्ड की ऑफिशल वेबसाइट पर अपलोड करेगा और वहीं से आप चेक कर सकते हैं और डाउनलोड कर सकते हैं l पहले रेलवे एनटीपीसी की परीक्षा का 7th Phase का शेड्यूल जारी होगा l शेड्यूल जारी होने के पश्चात एडमिट कार्ड ऑफिशल वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे l एनटीपीसी की परीक्षा होने के पश्चात ही ग्रुप डी की परीक्षा का शेड्यूल जारी होगा और शेड्यूल के आधार पर परीक्षाएं परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा l