RRB Group D परीक्षा 2021 की तिथि जल्द घोषित, रेलवे द्वारा ग्रुप डी पदों पर लिखित परीक्षा जल्द ही आयोजित करवाई जाने की संभावना है, Railway Group D Written test के लिए देश के करोड़ो बेरोजगारों को इंतजार, रेलवे परीक्षा की जानकारी Official Website-rrbcdg.gov.in पर देखे
हम सभी जानते ही हैं कि रेलवे द्वारा एनटीपीसी और ग्रुप डी की निकाली गई थी, परंतु लगभग 2 वर्षों का समय हो चुका है, अभी तक इनकी प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई है | परीक्षाओं में देरी होने का मुख्य कारण कोरोनावायरस है | रेलवे बोर्ड के द्वारा अब कोरोनावायरस की स्थिति साफ होते ही रेलवे ग्रुप डी की परीक्षाएं सितम्बर-अक्टूबर में करवाने की तैयारी की जा चुकी है |
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ग्रुप डी के 1 लाख से अधिक रिक्तियों के लिए भर्ती प्रक्रिया का पहला फेज यानी कि cbt-1 की परीक्षा सितम्बर-अक्टूबर में होगी | रेलवे बोर्ड के द्वारा इस संबंध में परीक्षा शेड्यूल और अन्य जानकारी जल्द ही ऑफिशियल वेबसाइट पर दी जाएगी l कुछ दिनों तक यह स्थिति साफ हो जाएगी, कि रेलवे ग्रुप डी की परीक्षा कब होगी और इसके लिए एडमिट कार्ड अधिकारिक वेबसाइट पर डाउनलोड कब से शुरू होंगे |
रेलवे ग्रुप डी के करोड़ों अभ्यार्थियों कर रहे हैं परीक्षाओं का इंतजार
हम सभी जानते हैं कि रेलवे ग्रुप डी एवं रेलवे एनटीपीसी के पदों के लिए करोड़ों अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं, और यह करोड़ों परीक्षार्थी इन दोनों ही परीक्षाओं का इंतजार कर रहे थे | रेलवे बोर्ड के द्वारा यह जानकारी दी गई है, कि जैसे ही आरआरबी एनटीपीसी की परीक्षाएं खत्म होगी उसके फौरन बाद रेलवे ग्रुप डी की परीक्षा आयोजित की जाएगी |
News Source fighter news sri ganganagar
31 जुलाई 2021 को आरआरबी एनटीपीसी की परीक्षाएं पूरी हो चुकी हैं, अब जल्द ही ग्रुप डी भर्ती परीक्षा फेज वन के लिए एग्जाम डेट घोषित कर दी जाएगी | रेलवे बोर्ड के द्वारा परीक्षा एवं परीक्षा शेड्यूल से संबंधित घोषणा अपनी वेबसाइट के माध्यम से की जाएगी | हम आपको रेलवे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट का लिंक दे रहे हैं |
इस लिंक के माध्यम से आप वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं, और ग्रुप डी के प्रवेश प्रमाण पत्र रिलीज होने के बाद ही से डाउनलोड भी कर सकते हैं | यदि आपको परीक्षा से संबंधित और कोई भी जानकारी चाहिए तो आप रेलवे की ऑफिशल वेबसाइट के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं |
Official Website –http://www.rrbcdg.gov.in/
