RPSC SI OMR Sheet वायरल हुई, RPSC द्वारा 13 से 15 सितम्बर 2021 तक आयोजित हुई SI Exam को Cancelled करने की मांग उठाई गई, Social Media पर Sub Inspector Exam की OMR Sheet वायरल होने से Candidates हुए नाराज, नाराज अभ्यर्थियों ने कहा कि Rajasthan उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को रद्द किया जाना चाहिए |
राजस्थान राज्य में हाल ही में आरपीएससी के द्वारा एसआई भर्ती परीक्षा का आयोजन किया गया था | इस भर्ती परीक्षा का आयोजन 13 सितंबर से लेकर 15 सितंबर तक किया गया, लेकिन इस भर्ती परीक्षा के समय नकल गिरोह का खुलासा हुआ | पुलिस के द्वारा कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया गया मगर 15 सितंबर को रात के समय Social Media पर Exam Center के अंदर की फोटो तथा वीडियो वायरल हुई है, जिसके पश्चात अभ्यार्थी SI Recruitment Exam का जमकर विरोध कर रहे हैं |
Rajasthan Patwari के Hand Written Notes की PDF डाउनलोड करे |
छात्रों की मांग यह है कि इस परीक्षा को Cancelled कर दिया जाए, क्योंकि इस परीक्षा में काफी अभ्यार्थी ऐसे शामिल हुए हैं, जिन्होंने नकल की है या फिर परीक्षा देने वाले अभ्यार्थी की जगह पर दूसरे अभ्यार्थियों ने आकर परीक्षा दी हैं | अब ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने फर्जीवाड़ा किया हैं, तो उनके तो अंक भी काफी ज्यादा आएंगे और इसी वजह से Cut off भी बढ़ सकती है |
News Source Rajasthan Patrika E-Paper
कट ऑफ बढ़ने की वजह से योग्य उम्मीदवारों को नौकरियां नहीं मिल पाएगी | इसीलिए अब इस परीक्षा को Cancelled करने की मांग की जा रही हैं | अभ्यार्थियों के द्वारा तो RPSC की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए जा रहे हैं, क्योंकि RPSC के द्वारा Exam Centers पर कड़ी निगरानी रखी गई थी \ सुरक्षा व्यवस्था को भी मजबूत किया गया था, लेकिन उसके बावजूद भी परीक्षा का Question Paper Leek कैसे हो गया | इसके अतिरिक्त परीक्षा में शामिल होने वाले एक अभ्यार्थी की OMR Sheet Viral हुई है जिसके बारे में हम आपको आगे बताते हैं |
जयदेव शर्मा नाम के अभ्यर्थी की OMR Sheet हुई वायरल
15 सितंबर को रात के समय सोशल मीडिया पर परीक्षा केंद्र के अंदर की फोटो और वीडियो तो वायरल हुई है | इसी के साथ-साथ एक OMR seat भी viral हुई है, और इस OMR seat पर Jaidev Sharma नाम के एक अभ्यार्थी का नाम लिखा हुआ है | यह शीट हिंदी सामान्य पेपर की है जो कि 15 सितंबर को दिन में आयोजित किया गया था | इस सीट के वायरल होने के पश्चात तो इस परीक्षा में शामिल हुए अभ्यार्थी पहले से भी ज्यादा भड़क उठे हैं और उनकी अब यही मांग है कि इस परीक्षा को निरस्त कर दिया जाए | क्योंकि अभ्यार्थी नहीं चाहते कि जिन उम्मीदवारों ने मेहनत ही नहीं कि उन्हें नौकरी मिले |

RAS Syllabus Notes की PDF डाउनलोड करे |
नरेंद्र नाम के युवक ने की साजिश
पुलिस के द्वारा पूछताछ के दौरान ही है, पता चला है कि नरेंद्र फर्जीवाड़ा करने के लिए बीकानेर में बहुत से कोचिंग सेंटर पर गया और वहां पर जाकर उन्हें फर्जीवाड़े के लिए मना रहा था | आखिर में एक Coaching Center से चलाने वाले Raju Matric जिन्हें राजाराम भी कहा जाता है, उस व्यक्ति को नरेंद्र ने लालच दिखाकर तैयार कर लिया | फिर 10 दिन पहले ही Raju Matric बीकानेर के रामपुरा में स्थित एक प्राइवेट स्कूल में पहुंचे और उन्होंने स्कूल के प्रिंसिपल सचिव दिनेश सिंह चौहान को लालच देकर तैयार कर लिया |

फिर स्कूल का प्रिंसिपल राजाराम को अतिरिक्त विक्षक के रूप में लगवाने को मान गया | यह पूरा सौदा 15 लाख रुपए में तय हुआ था और 12 सितंबर को रात के समय राजा राम के द्वारा प्रिंसिपल के घर जाकर ₹300000 रुपए दिए गए थे | इस सोदे में शर्त यह थी की परीक्षा शुरू होने से 5 मिनट पहले ही पेपर व्हाट्सएप पर भेजना था |
परीक्षा के दिन लीक किया गया प्रश्न पत्र
पुलिस कार्रवाई के दौरान यह पता चला कि प्रिंसिपल के द्वारा दोनों पारी के पेपर की फोटो राजाराम के मोबाइल फोन के द्वारा ही खींची गई थी जो कि उस समय उस परीक्षा केंद्र में विक्षक के रूप में मौजूद था | फिर राजाराम के द्वारा प्रश्न पत्र नकल गिरोह के लोगों को आगे भेज दिया | फिर पहली पारी का पेपर विकास बिश्नोई के पास पहुंचा जिसने आगे नरेंद्र को आंसर शीट भेजी |
SSC GD Constable Handwritten Notes की PDF डाउनलोड करे |
उस आंसर शीट के माध्यम से नरेंद्र नें वहां पर बैठे राजेश को नकल करवाई | मगर जब दूसरी पारी के पेपर की फोटो खींचकर भेजी गई, तो उससे पहले ही पुलिस के द्वारा विकास को हिरासत में ले लिया गया था l विकास का लैपटॉप भी हिरासत में लिया गया था जिसमें व्हाट्सएप पर पहली पारी का पेपर भी बरामद हुआ | फिर पुलिस प्रशासन ने जब विकास से पूछताछ की तो उस दौरान सभी व्यक्तियों का नाम सामने आया कि इस फर्जीवाड़े में कौन कौन शामिल हैं |
Candidate राजेश को RPSC के द्वारा किया जाएगा डिबार
अब आरपीएससी के द्वारा यह फैसला लिया गया है की परीक्षा में शामिल राजेश नाम के जिस युवक ने फर्जीवाड़ा किया है, तो उसे RPSC के द्वारा डिबार किया जाएगा ताकि वह कभी भी परीक्षा में शामिल ना हो सकें | इसके अतिरिक्त जिस परीक्षा केंद्र पर यह घटना हुई है तो उसे भी Blacklisted किया जाएगा और उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही भी की जाएगी |
20 सितंबर से शहीद स्मारक पर शुरू होगा आंदोलन
SI Recruitment Exam में फर्जीवाड़ा और नकल को देखते हुए Rajasthan Unemployed Unified Federation Office में बैठक हुई है | जिसके पश्चात यह निर्णय लिए गए हैं, कि पेपर लीक, फर्जी डिग्री, डमी अभ्यार्थियों तथा नकल कराने वाले गिरोह के लिए सख्त कानून बनाया जाए | इन्हें कड़ी सजा दी जाए ताकि कोई भी व्यक्ति ऐसा करने की ना सोचे | फर्जीवाड़े का विरोध करने के लिए 20 सितंबर 2021 को शहीद स्मारक पर आंदोलन भी शुरू किया जाएगा। अभ्यार्थियों के द्वारा इस मामले का विरोध करते हुए मामले की जांच एसओजी से करवाने की मांग भी की जा रही है |
अब देखना यह होगा कि क्या राजस्थान सरकार के द्वारा Sub Inspector की परीक्षा को Cancelled किया जाएगा | योग्य अभ्यर्थियों के द्वारा लगातार मांग की जा रही है, कि इस परीक्षा को रद्द किया जाए और इसके स्थान पर कुछ समय पश्चात दोबारा से SI की परीक्षा ली जाए | फर्जीवाड़ा होने के कारण ऐसे बहुत सारे योग्य उम्मीदवार भर्ती से वंचित रह जाएंगे जिन्होंने कई वर्षों से SI की तैयारी की है |
क्या आप भी यह चाहते हैं, कि राजस्थान SI भर्ती परीक्षा 2021 Cancelled की जाए और कुछ समय पश्चात इसे दोबारा लिया जाए | आप कमेंट सेक्शन में कमेंट करके जरूर बताइएगा, कि आप राजस्थान एसआई भर्ती परीक्षा 2021 को रद्द करवाना चाहते हैं या नहीं | कमेंट सेक्शन में अपने विचार जरूर बताइएगा |
